न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अब इनके साथ जुड़ा एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती का नाम, BB-17 में प्रियंका का नाम लेने पर नाराज हुईं मन्नारा

एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती हमेशा किसी न किसी कारण से सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही एमटीवी पर प्रसारित रियलिटी शो ‘रोडीज – कर्म या कांड’ में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 22 Oct 2023 10:40:48

2 News : अब इनके साथ जुड़ा एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती का नाम, BB-17 में प्रियंका का नाम लेने पर नाराज हुईं मन्नारा

एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती हमेशा किसी न किसी कारण से सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही एमटीवी पर प्रसारित रियलिटी शो ‘रोडीज – कर्म या कांड’ में रिया ने गैंग लीडर की भूमिका निभाई थी। उनकी गैंग के ही कंटेस्टेंट वाशु जैन ने शो के 19वें सीजन का खिताब अपने नाम किया। वैसे रिया दिवंगत बॉयफ्रेंड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से ही ड्रग केस की वजह से चर्चाओं में थीं।

अब रिया एक बार फिर 'जेरोधा' के फाउंडर निखिल कामथ के साथ कथित संबंधों को लेकर सबका ध्यान खींच रही हैं। कहा जा रहा है कि रिया को पूर्व मिस वर्ल्ड व एक्ट्रेस मानुषी छिल्लर के रूमर्ड एक्स-बॉयफ्रेंड निशिथ से प्यार हो गया है। ऐसा लगता है कि दोनों ने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया है। हाल ही में उन्हें एक पार्टी में एक साथ पहुंचते देखा गया। इसका वीडियो सामने आया है।

इंटरनेट पर वायरल हो रहीं क्लिप्स में रिया को कार में पीछे बैठे देखा जा सकता है, जबकि निखिल पैसेंजर सीट पर बैठे हैं। रिया बेहद ग्लैमरस लग रही थीं। दोनों ने ब्लैक आउटफिट में ट्विन करते हुए कपल गोल्स दिए। ब्लैक स्ट्रैपी ड्रेस पहने रिया ने लुक को स्टेटमेंट ब्रेसलेट्स, डेवी मेकअप और खुले बालों के साथ निखारा था। निखिल ने मैचिंग कल में रिया को कॉम्प्लीमेंट किया।

इससे पहले खबरें आ रही थीं कि रिया को सीमा सजदेह के भाई बंटी सजदेह से प्यार हो गया था। बता दें मनोरंजन जगत में रिया ने करिअर की शुरुआत 'एमटीवी इंडिया' पर वीजे के तौर पर की थी। बाद में साल 2012 में उन्होंने तेलुगु फिल्म 'तुनीगा तुनीगा' से अभिनय की शुरुआत की थी। साल 2013 में वह हिंदी फिल्म 'मेरे डैड की मारुति' में दिखाई दीं।

rhea chakraborty,zerodha,nikhil kamath,actress rhea,manushi chiller,mannara chopra,priyanka chopra,bigg boss 17,bb-17

बिग बॉस के 17वें सीजन में चुनौती पेश कर रही हैं प्रियंका की कजिन सिस्टर मन्नारा

कलर्स टीवी का रियलिटी शो ‘बिग बॉस 17’ इन दिनों लाइमलाइट में है। इसमें सभी कंटेस्टेंट एक-दूसरे को कड़ी चुनौती पेश कर रहे हैं। घर में हर प्रकार का ड्रामा शुरू हो चुका है। इस बार ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की बहन मन्नारा चोपड़ा भी खिताबी दावेदार हैं। मन्नारा, प्रियंका के मामा की बेटी हैं। हाल ही में प्रियंका ने सोशल मीडिया पर मन्नारा के बचपन की फोटो शेयर करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

हालांकि मन्नारा को प्रियंका के नाम का इस्तेमाल करते हुए आगे बढ़ना पसंद नहीं है। इसी के चलते जब भी बिग बॉस में कोई कंटेस्टेंट उन्हें प्रियंका के बारे में पूछता है, तब वो किसी न किसी बहाने टालमटोल कर देती हैं। हाल ही में जब टीवी की मशहूर एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने बातों ही बातों में प्रियंका का नाम लिया, तो मन्नारा ने उन्हें तुरंत रोक दिया। मन्नारा ने कहा कि आप इस शो में प्रियंका का नाम नहीं लें।

मन्नारा ने इससे पहले भी अंकिता से ये बात कही थी। इसलिए फिर से ऐसा होने पर मन्नारा नाराज हो गईं। अंकिता की बातें सुनकर एक और कंटेस्टेंट मुनव्वर फारुकी ने मन्नारा से पूछा कि क्या वो सच में प्रियंका की बहन हैं? तब मन्नारा ने मुनव्वर को डांट लगाते हुए कहा कि आप मुझे इस बारे में न पूछें क्योंकि मैं बार-बार टीवी पर उनका नाम नहीं लेना चाहतीं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका