न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : रेखा ने छुए शत्रुघ्न के पैर, Video वायरल, शनाया कपूर ने रेखा के इस मशहूर गाने पर किया डांस

एवरग्रीन एक्ट्रेस रेखा (69) इन दिनों फिल्मों में कम ही नजर आती हैं। हालांकि फैंस आज भी रेखा की खूबसूरती और अदाकारी के...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 29 Oct 2023 11:32:00

2 News : रेखा ने छुए शत्रुघ्न के पैर, Video वायरल, शनाया कपूर ने रेखा के इस मशहूर गाने पर किया डांस

एवरग्रीन एक्ट्रेस रेखा (69) इन दिनों फिल्मों में कम ही नजर आती हैं। हालांकि फैंस आज भी रेखा की खूबसूरती और अदाकारी के दीवाने हैं। रेखा अक्सर किसी न किसी कारण से सुर्खियों में रहती हैं। वह इवेंट और पार्टियों में लुक की वजह से सबका ध्यान खींच लेती हैं। इस बीच, रेखा को एक वेडिंग रिसेप्शन में देखा गया। दरअसल शनिवार (28 अक्टूबर) को आंद्रे टिमिन्स के बेटे लेस्ली टिमिन्स की शादी की पार्टी में बॉलीवुड की कई बड़ी-बड़ी हस्तियां नजर आईं।

दिग्गज एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा (77) भी बेटी सोनाक्षी सिन्हा और परिवार के साथ पहुंचे। इस दौरान रेखा और शत्रुघ्न को खास अंदाज में स्पॉट किया गया। उन दोनों का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें रेखा ने शत्रुघ्न के पैर छुकर सभी को चौंका दिया। साथी ही रेखा एक्टर की पत्नी पूनम सिन्हा और सोनाक्षी के गले लगते हुए नजर आईं। उन्होंने काफी पोज भी दिए।

रेखा ने ग्रीन कलर की हैवी सीक्वेंस वर्क की साड़ी पहनी थीं। उनके लुक को देखकर पैपराजी और सभी की नजरें उन्हीं पर थम गईं। रेखा ज्यादातर ऐसी ही हैवी वर्क वाली साड़ी में दिखती हैं। यह कांजीवरम साड़ी है। पार्टी में ऋतिक रोशन उनके पिता राकेश रोशन, करण जौहर और कई हस्तियां मौजूद थीं।

संजय कपूर की बेटी शनाया अक्सर शेयर करती हैं डांस क्लाक के वीडियो

अभिनेता संजय कपूर की बेटी शनाया ने भले ही अभी फिल्मों में कदम नहीं रखा, लेकिन उनके लिए फैंस में जबरदस्त क्रेज है। शनाया सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं। शनाया ने अब अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर डांस क्लास का एक वीडियो शेयर किया है। इसमें शनाया फिल्म 'उमराव जान' के मशहूर गाने 'इन आंखों की मस्ती' पर डांस करती देखी जा सकती हैं।

इस गाने को फिल्म में रेखा पर फिल्माया गया था। शनाया लाल कुर्ता पहने है। शनाया के डांस इंस्ट्रक्टर को उन्हें डायरेक्ट करते हुए सुना जा सकता है। यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। बता दें कि शनाया अक्सर अपने डांस सेशन के वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर करती हैं। उन्होंने इससे पहले अपने 'बेधड़क' के को-एक्टर गुरफतेह पीरजादा के साथ वीडियो शेयर करते हुए लिखा था, 'मेरे पसंदीदा डांस पार्टनर के साथ पसंदीदा गाना #द पंजाबन सॉन्ग। शनाया ने हाल ही में मोहनलाल के साथ फिल्म का दूसरा शेड्यूल शुरू किया।

शनाया फिल्म 'बेधड़क' से बॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। इसके निर्देशक शशांक खेतान हैं। शनाया ने साल 2020 में नेटफ्लिक्स फिल्म 'गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल' से असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में करिअर शुरू किया, जिसमें उनकी चचेरी बहन जान्हवी कपूर थीं। जान्हवी संजय के बड़े भाई बोनी कपूर व दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की बेटी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका