न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रेखा ने ‘फैन’ को मारा थप्पड़ तो सामने आए मजेदार कमेंट, वीडियो वायरल, दूसरी शादी की तैयारी में हैं नागा चैतन्य!

एक्ट्रेस रेखा ने 70-80 के दशक में कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया। लोग रेखा की बेहतरीन अदाकारी के तो दीवाने थे ही, साथ ही उनकी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 14 Sep 2023 12:38:42

रेखा ने ‘फैन’ को मारा थप्पड़ तो सामने आए मजेदार कमेंट, वीडियो वायरल, दूसरी शादी की तैयारी में हैं नागा चैतन्य!

एक्ट्रेस रेखा ने 70-80 के दशक में कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया। लोग रेखा की बेहतरीन अदाकारी के तो दीवाने थे ही, साथ ही उनकी खूबसूरती पर भी फिदा थे। आज भले ही रेखा एक्टिंग की दुनिया से दूर हो गई हों, लेकिन उनकी सुंदरता पहले की जैसे ही बरकरार है। 68 साल की उम्र में भी रेखा कयामत ढाती हैं। फैंस उनकी तारीफ किए बगैर नहीं रह पाते। रेखा हाल ही में एक इवेंट में गईं तो वहां भी छा गईं।

रेखा ग्लोबल स्पा अवार्ड समारोह में गई थीं। रेखा के साथ उनकी सेक्रेट्री फरजाना थीं और इवेंट में मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा भी मौजूद थे। रेखा ने फुल स्लीव्स कुर्ते के साथ चूड़ीदार पहना था। साथ में मराठी स्टाइल में धोती बांध रखी थी। बालों में गजरा था। डार्क लिपस्टिक और मांग में सिंदूर उनके लाइट आउटफिट को मैच कर रहे थे। इस दौरान रेखा ने पैपराजी को जमकर पोज दिए।

उनके साथ फोटो खिंचाने आए एक शख्स को प्यार से थप्पड़ भी लगाया। उनका यह वीडियो वायरल हो रहा है और लोग मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “वह बहुत लकी है, उसे रेखाजी ने छुआ। अब वो नहीं नहाएगा।” दूसरे ने लिखा-“रेखा आंटी आप कभी भी बुड्ढी नहीं होंगे...आप तो और ज्यादा ब्यूटीफुल होती जा रही हो...ऐसा तो नहीं कि सागर मंथन के वक्त आपने अमृतपान कर लिया था।”

नागा चैतन्य का साल 2021 में सामंथा रुथ प्रभु से हो गया था तलाक

साउथ इंडियन एक्टर नागा चैतन्य इन दिनों दूसरी शादी को लेकर चर्चाओं में हैं। उन्होंने 2 अक्टूबर 2021 को एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु के साथ आपसी सहमति से अलगाव की घोषणा करके फैंस को चौंका दिया था। 'न्यूज 18' की एक रिपोर्ट के मुताबिक अटकलें लगाई जा रही हैं कि नागार्जुन बेटे नागा के लिए दूसरी शादी की योजना बना रहे हैं। हालांकि अभी दुल्हन की पहचान सामने नहीं आई है।

रिपोर्ट्स की मानें तो लड़की एक बिजनेसमैन की फैमिली से है। उसका ग्लैमर की दुनिया से कोई वास्ता नहीं है। हालांकि इस खबर को लेकर कहीं से कोई पुष्टि नहीं हुई है। इससे पहले नागा का नाम अभिनेत्री शोभिता धूलिपाला के साथ जोड़ा गया और उनकी नजदीकियों व डेटिंग की अटकलों ने इंटरनेट पर तूफान ला दिया था।

उल्लेखनीय है कि नागा को उनकी फिल्म 'Ye Maaya Chesave' के सेट पर सामंथा से प्यार हुआ था और कुछ दिनों की डेटिंग के बाद दोनों ने साल 2017 में शादी कर ली थी। दोनों ने शादी के चार साल बाद अलग होने का फैसला कर लिया।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार