न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘उलझ’ की स्पेशल स्क्रीनिंग में रेखा ने जान्हवी पर लुटाया प्यार, इस एक्टर ने इसलिए मांगी बिना शर्त माफी

दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी और फिल्ममेकर बोनी कपूर की बेटी जान्हवी कपूर की फिल्म 'उलझ' को लेकर कई दिनों से शोर मचा हुआ था। फिल्म...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 02 Aug 2024 12:41:39

2 News : ‘उलझ’ की स्पेशल स्क्रीनिंग में रेखा ने जान्हवी पर लुटाया प्यार, इस एक्टर ने इसलिए मांगी बिना शर्त माफी

दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी और फिल्ममेकर बोनी कपूर की बेटी जान्हवी कपूर की फिल्म 'उलझ' को लेकर कई दिनों से शोर मचा हुआ था। फिल्म आज शुक्रवार (2 अगस्त) को सिनेमाघरों में पहुंच गई है। इससे पहले गुरुवार रात इस थ्रिलर फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई। इस मौके पर बॉलीवुड के कई दिग्गज सितारे पहुंचे और उन्होंने मूवी का आनंद लिया। स्क्रीनिंग में सदाबहार एक्ट्रेस रेखा भी नजर आईं। हर बार की तरह उन्होंने वहां मौजूद सभी लोगों का ध्यान खींचा।

रेखा पोस्टर में जान्हवी को छूकर उन्हें प्यार करती हुई भी दिखाई दीं। इसके बाद उन्होंने जान्हवी के साथ फोटो खिंचवाई। फिल्म के कलाकार गुलशन देवैया से साथ उनकी पत्नी भी मौजूद रहीं। फिल्म के ही एक और कलाकार मियांग चांग का लुक सबसे निराला रहा। वे जैकब का किरदार निभा रहे हैं। चांग सबसे पहले सिंगिंग रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल’ के माध्यम से सुर्खियों में आए थे, जहां उन्होंने सिंगर के रूप में हिस्सा लिया था।

स्क्रीनिंग के लिए जान्हवी की बहन खुशी कपूर और भाई अर्जुन कपूर भी साथ-साथ पहुंचे और दोनों ने साथ में पोज दिया। इसके बाद फिल्ममेकर करण जौहर ने भी उनके साथ आकर फोटो खिंचवाई। एक्टर संजय कपूर की बेटी शनाया, अभिनेत्री सयानी गुप्ता और आकांक्षा रंजन भी पहुंचीं। फिल्म में रोशन मैथ्यू, राजेश तैलंग, सचिन खेड़कर, राजेंद्र गुप्ता, आदिल हुसैन की भी अहम भूमिका है।

ulajh,ulajh movie,janhvi kapoor,actress janhvi kapoor,rekha,rekha janhvi,ulajh special screening,jnu film,piyush mishra,actor piyush mishra

JNU फिल्म में काम करके पछताए पीयूष मिश्रा ने बताई पूरी बात

मशहूर अभिनेता और लेखक पीयूष मिश्रा (61) ने पिछले दिनों आई उनकी फिल्म 'जहांगीर नेशनल यूनिवर्सिटी' (JNU) में काम करने के लिए बिना शर्त माफी मांगी है। यह एक विवादास्पद राजनीतिक ड्रामा फिल्म है, जिसे आलोचकों ने प्रोपेगेंडा बताया था। पीयूष ने कहा कि कम्युनिस्टों के लिए उनकी बढ़ती कड़वाहट ने उन्हें पूरी स्क्रिप्ट पढ़े बिना ही ये भूमिका करने के लिए प्रेरित किया। हालांकि उनके और वामपंथी के बीच कोई प्यार नहीं है, लेकिन इस फिल्म को करना उनकी एक गलती थी।

पीयूष ने दैनिक जागरण के साथ बातचीत में कहा कि वामपंथियों के लिए मेरी बढ़ती कड़वाहट ने मुझे 'JNU' जैसी फिल्म करने के लिए उकसाया। वामपंथियों की विचारधारा मुझमें ऐसे घर कर गई कि मैंने मुंबई में काम नहीं किया। पैसे ठुकरा दिए, लेकिन जब मेरे पास अपना पेट भरने के कुछ नहीं था तो मुझे एहसास हुआ कि ये विचारधारा खोखली थी। मैंने इसके बारे में पढ़ा और पता चला कि कई लोगों को इस विचारधारा को लेकर भ्रम है।

इसी वजह से मैंने 'JNU' की। मैं इसके लिए पूरी तरह से माफी चाहता हूं। मैंने कड़वाहट के चलते ऐसा किया और अब मुझे शर्म आ रही है। ये पहली फिल्म थी, जिसके लिए मैंने स्क्रिप्ट को देखे बिना ही हां कर दिया था। इसमें मेरा केवल एक ही सीन है, फिर भी इसे मेरे नाम पर बेचा गया। मन में कोई बात रखने से केवल कड़वाहट ही बढ़ती है। बता दें फिल्म के डायरेक्टर विनय शर्मा हैं, जिसमें उर्वशी रौतेला और रवि किशन भी थे।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री