न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रीना दत्ता ने अपनी बेटी आयरा पर यूं लुटाया प्यार, आमिर खान ने खुद की भावनाओं को बताया शहनाई की जैसे

सुपरस्टार आमिर खान और उनकी पहली एक्स वाइफ रीना दत्ता की बेटी आयरा खान और नुपुर शिखरे की शादी हो चुकी है। उन्होंने 3 जनवरी को...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 13 Jan 2024 12:28:52

रीना दत्ता ने अपनी बेटी आयरा पर यूं लुटाया प्यार, आमिर खान ने खुद की भावनाओं को बताया शहनाई की जैसे

सुपरस्टार आमिर खान और उनकी पहली एक्स वाइफ रीना दत्ता की बेटी आयरा खान और नुपुर शिखरे की शादी हो चुकी है। उन्होंने 3 जनवरी को मुंबई में रजिस्टर्ड शादी के बाद उदयपुर में 4 दिन सभी रस्मों के साथ अंत में क्रिश्चियन रीति-रिवाज के साथ शादी की। इस दौरान दोनों परिवारों के लोगों ने जमकर मस्ती की। अब रीना दत्ता ने बेटी के लिए एक पोस्ट शेयर की है। रीना ने शुक्रवार (12 जनवरी) को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर उदयपुर में हुई शादी की एक अनदेखी तस्वीर शेयर की।

तस्वीर 10 जनवरी की है। इसमें आयरा पिता के साथ एक प्यारा पल शेयर करती दिख रही हैं, जबकि रीना चेहरे पर खुशी लिए उनके पीछे खड़ी हैं। आमिर और उनकी दूसरी एक्स वाइफ किरण राव के बेटे आजाद उनके बगल में खड़े हैं। रीना ने आयरा के लिए एक इमोशनल नोट लिखा। उन्होंने लिखा कि मेरे पास हमेशा तुम्हारा सहारा है मेरी बच्ची @खान.इरा लव यू।” आयरा ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा, “ओह, मैं तुमसे प्यार करती हूं मां!! मैं जानती हूं इसीलिए मैं सुरक्षित महसूस करती हूं।”

आयरा की कजिन बहन जैन मैरी ने लिखा, “और हम दोनों आपसे प्यार करते हैं, चाचीजान।” नूपुर और उनकी मां प्रितम शिखरे ने रीना की पोस्ट पर लाल दिल वाले इमोजी बनाए। इस बीच, शादी की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। फोटोग्राफर डेविड पॉजनिक ने समारोह से कई तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें से एक में आमिर और रीना एक-दूसरे का हाथ पकड़े हुए हैं। दूसरी में नुपुर और आयरा एक-दूसरे को किस कर रहे हैं। आमिर की बहन निखत हेगड़े ने भी तस्वीरों की एक सीरीज शेयर की।

आयरा और नुपुर की शादी के बाद पहली बार बोले आमिर खान

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट माने जाने वाले आमिर ने आयरा की शादी के बाद पहली बार खुशी जाहिर करते हुए अपने इमोशंस के बारे में बात की। इंस्टाग्राम पर शेयर एक वीडियो में आमिर बेहद खुश पिता नजर आए। उन्होंने कहा कि शादी के दौरान मेरी भावना शहनाई की तरह थी। शहनाई में एक क्वालिटी होती है कि वो आपको थोड़ी सी खुशी भी देती है और थोड़ी सी उदासी भी देती है, वो उसका एक मिक्सचर होता है। इमोशंस की शहनाई में खुशी भी होती है और थोड़ी उदासी भी होती है, यही मेरी भावना है।

बता दें कि आमिर और आयरा के बीच जबरदस्त बोंडिंग है। वे दोनों एक-दूसरे का बहुत ख्याल रखते हैं। नुपुर भी उनकी जिंदगी में काफी महत्व रखते हैं। नुपर, आमिर के जिम ट्रेनर रह चुके हैं। उसी दौरान आयरा और नुपुर की दोस्ती हुई थी। उल्लेखनीय है कि आयरा और नूपुर की शादी का जश्न अभी खत्म नहीं हुआ है।

आज शनिवार (13 जनवरी) को मुंबई में एक ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी का आयोजन होगा। इसमें सलमान खान, शाहरुख खान, अजय देवगन, अमिताभ बच्चन, करण जौहर, अक्षय कुमार, करीना कपूर खान, राजकुमार हिरानी समेत कई दिग्गज मौजूद रहेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस ग्रैंड इवेंट में 2500 से ज्यादा मेहमान शामिल होंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम