न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

...तो इस दिन होगी ‘सूर्यवंशी’ रिलीज, पति ने शेयर की माधुरी की Photo, इस एक्ट्रेस के खिलाफ FIR

अक्षय कुमार बॉलीवुड के सबसे बिजी एक्टर माने जाते हैं। उनकी साल में 4-5 फिल्में रिलीज हो जाती हैं। इसके बावजूद फैंस में उनका जबरदस्त...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 08 Oct 2021 3:27:48

...तो इस दिन होगी ‘सूर्यवंशी’ रिलीज, पति ने शेयर की माधुरी की Photo, इस एक्ट्रेस के खिलाफ FIR

अक्षय कुमार बॉलीवुड के सबसे बिजी एक्टर माने जाते हैं। उनकी साल में 4-5 फिल्में रिलीज हो जाती हैं। इसके बावजूद फैंस में उनका जबरदस्त क्रेज रहता है। हालांकि कोरोनाकाल में देशभर में सिनेमाघर बंद होने से अक्षय को बड़े पर्दे पर देखने के लिए भी फैंस की आंखें तरस गईं। पिछले दिनों महाराष्ट्र सरकार ने घोषणा की थी कि 22 अक्टूबर से सभी सिने थिएटर खुल जाएंगे। ऐसे में फिल्मों के रिलीज होने का रास्ता साफ हो गया है। हाल ही कई फिल्मों की रिलीज डेट घोषित की गई। अब अक्षय की मच अवेटेड फिल्म सूर्यवंशी के बारे में भी खुशखबरी है।

अक्षय ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके जानकारी दी थी कि पुलिस दिवाली के मौके पर आ रही है मगर उन्होंने तारीख का खुलासा नहीं किया था। बॉलीवुड हंगामा की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक सूर्यवंशी दिवाली के अगले दिन यानी 5 नवंबर को सिनेमाघरों में उतार दी जाएगी। हालांकि अभी इसकी ऑफिशियल कन्फर्मेशन नहीं हुई है। आपको बता दें सूर्यवंशी पहले 24 मार्च 2020 और फिर इसी साल कोरोना की अप्रेल-मई में आई दूसरी लहर से पहले रिलीज होने वाली थी। सूर्यवंशी में अक्षय के अपोजिट कैटरीना कैफ हैं।

1999 में हुई थी श्रीराम नेने और माधुरी दीक्षित की शादी

एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित के पति डॉक्टर श्रीराम नेने सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं। नेने पत्नी और बच्चों के साथ अक्सर फोटो और वीडियो शेयर करते रहते हैं। हाल ही में नेने ने माधुरी के साथ थ्रोबैक फोटो शेयर की है, जो वायरल हो रही है। माधुरी और नेने वेस्टसूट और गीयर पहने हैं। दोनों काफी यंग लग रहे हैं। ये फोटो तब की है जब दोनों ने स्कूबा डाइविंग सीखी थी।

नेने ने कैप्शन में लिखा कि फ्लोरिडा की गर्मियों के बीच हॉट पार्किंग लॉट में स्कूबा सीखने का मजा ही कुछ और है। फ्लोरिडा एक्विफायर बिल्कुल साफ रहता है और हमेशा 70 डिग्री पर रहना है। कुछ ही मिनट में माधुरी बिना डरे कमाल की स्कूबा डाइविंग कर रही थी। गौरतलब है कि माधुरी व नेने की शादी 1999 में हुई थी। शादी के बाद माधुरी ने एक्टिंग की दुनिया से लंबा ब्रेक ले लिया था। उनके दो बच्चे हैं। माधुरी इन दिनों डांस दीवाने 3 शो में जज के रूप में नजर आती हैं।

sooryavanshi movie,Akshay Kumar,madhuri dixit,sanjjanaa galrani,kannada actress,sriram nene,bollywood news in hindi

कन्नड़ एक्ट्रेस संजना गलरानी पर कैब ड्राईवर ने लगाया यह आरोप

बेंगलुरु के एक कैब ड्राईवर ने कन्नड़ एक्ट्रेस संजना गलरानी के खिलाफ टैक्सी में एसी चालू नहीं करने पर कथित तौर पर गाली देने के लिए शिकायत दर्ज कराई है। ड्राईवर का कहना है कि एसी चलाना कर्नाटक के कोविड-19 दिशा-निर्देशों के खिलाफ है, लेकिन संजना ने सोशल मीडिया पर कहा कि उसे ड्राईवर ने परेशान किया और दिशा-निर्देशों के बारे में कुछ भी नहीं बताया। इस बीच मंगलवार (5 अक्टूबर) को हुई इस घटना का वीडियो वायरल हो गया है। संजना ने कहा कि क्या मैं एक कैब ड्राईवर को चुनौती दे सकती हूं? मैं इतना नीचे कभी नहीं जाऊंगी।

इतनी महिलाओं का अपमान किया जाता है और कैब ड्राईवरों द्वारा पूरा किराया देने के बावजूद उन्हें उतार दिया जाता है। एक ग्राहक के रूप में यह मेरा अधिकार है कि मैं अच्छी सेवा मांगूं। कैब ड्राईवर द्वारा लगाए गए आरोप केवल कहानियों से ज्यादा कुछ नहीं है। मैं एक एसी कार के लिए भुगतान कर रही हूं और इसे चालू करने के लिए कहना ग्राहक का अधिकार है। राजराजेश्वरीनगर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर