न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शिरीन ने बताई अपनी मैरिज डेट, फ्लोरिना बनीं सुपर डांसर-4 की विजेता, सयानी ने बर्थडे पर किया ये नेक काम

'ये हैं मोहब्बतें' में सिम्मी भल्ला का किरदार निभाने वालीं एक्ट्रेस शिरीन मिर्जा इन दिनों शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। शिरीन बॉयफ्रेंड हसन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 10 Oct 2021 2:40:21

शिरीन ने बताई अपनी मैरिज डेट, फ्लोरिना बनीं सुपर डांसर-4 की विजेता, सयानी ने बर्थडे पर किया ये नेक काम

'ये हैं मोहब्बतें' में सिम्मी भल्ला का किरदार निभाने वालीं एक्ट्रेस शिरीन मिर्जा इन दिनों शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। शिरीन बॉयफ्रेंड हसन सरताज संग जल्द शादी करने वाली हैं। शिरीन ने अपने फैंस के लिए एक वीडियो के जरिए सोशल मीडिया पर मैरिज डेट का खुलासा किया है और हसन संग लव स्टोरी भी शेयर की है। वीडियो में शिरीन ने हसन के साथ पहली मुलाकात से लेकर अभी तक की झलकियां एनिमेशन से दिखाई है। आखिर में बताया गया है कि कपल 23 अक्टूबर को शादी करने वाला है।

शिरीन ने कैप्शन में लिखा, “हमारी प्रेम कहानी और हमारा किस्मत कनेक्शन। इस तारीख को सेव कर लीजिए, क्योंकि ‘हसीन’ (हसन और शिरीन के शुरुआती अक्षर को मिलाकर बना नाम) शादी कर रहे हैं।” शिरीन एक साल से बिजनेसमैन हसन को डेट कर रही हैं। वेलेंटाइन डे पर शिरीन ने रिश्ते को ऑफिशियल किया था। दोनों ने परिवार व दोस्तों की मौजूदगी में सगाई की थी। शिरीन ‘ढाई किलो प्रेम’ और ‘ये कहां आ गए हम’ जैसे सीरियल तथा अनिल कपूर की वेबसीरीज ‘24’ में नजर आ चुकी हैं।

shireen mirza,florina gogoi,sayani gupta,super dancer 4,ye hai mohabatin,shivani birth day,entertainment news in hindi

फ्लोरिना को ट्रॉफी के साथ मिले 15 लाख रुपए भी

सोनी टीवी पर टेलीकास्ट हुए डांस रिएलिटी शो सुपरडांसर चैप्टर 4 को विजेता मिल गया है। फ्लोरिना गोगोई ने खिताब अपने नाम किया। शनिवार को शो के ग्रैंड फिनाले में जज शिल्पा शेट्टी, गीता कपूर, अनुराग बसु के साथ बादशाह और राघव जुयाल भी मौजूद थे। फ्लोरीना को ट्रॉफी के साथ 15 लाख रुपए की इनामी राशि भी मिली। फ्लोरिना के डांस गुरु तुषार शेट्टी को पांच लाख रुपए का कैश प्राइज मिला। फ्लोरिना को फाइनल में संचित चनाना, पृथ्वीराज कोंगाड़ी, ईशा मिश्रा और नीरज तिवारी से चुनौती मिली।

फ्लोरिना ने कहा कि सुपर डांसर की वजह से ही मैंने कई नए दोस्त भी बनाए, जिन्हें मैं खूब याद करने वाली हूं। मैं आगे भी डांस की नई-नई फॉर्म सीखना चाहती हूं। मुझे गीता मां बहुत पसंद हैं क्योंकि उन्होंने बोला था कि अगर उनकी बेटी हो, तो फ्लोरिना की तरह हो। मुझे 'तम्मा-तम्मा लोगे..गाना बहुत अच्छा लगा था। तब संजू बाबा आए थे, जो काफी अच्छे थे।

shireen mirza,florina gogoi,sayani gupta,super dancer 4,ye hai mohabatin,shivani birth day,entertainment news in hindi

सयानी ने हरियाणा के एक स्कूल में बांटे सैनिटरी नैपकिन

एक्ट्रेस सयानी गुप्ता ने शनिवार (9 अक्टूबर) को अपना 36वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर उन्होंने स्वास्थ्य और स्वच्छता को बढ़ावा देते हुए एक नेक काम भी किया। सयानी ने हरियाणा के गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सैकंडरी स्कूल घमरोज में सैनिटरी नैपकिन बांटे। इसके बारे में सयानी ने कहा कि पैड की तरह एक बुनियादी आवश्यकता है और इसकी अभी भी देश के कई हिस्सों में एक कमी है। यह सोचकर दुख होता है कि युवा लड़कियों को अपने पीरियड्स के दौरान कपड़े या रेत या अस्वच्छ विकल्पों की मदद लेनी पड़ती है।

जागरूकता फैलाना और इन उत्पादों को हर जरूरतमंद तक पहुंचाना मेरा मिशन है। पिछले साल भी सयानी ने जन्मदिन पर अनाथालय में सैनिटरी नैपकिन बांटे थे। सयानी का जन्म 9 अक्टूबर 1985 को पश्चिम बंगाल के कोलकाता में हुआ था। अभिनेत्री ने अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद साल 2012 में डेब्यू किया था। उन्होंने सैकंड मैरिज डॉट कॉम मूवी से शुरुआत की थी। सयानी ने फैन, जौली एलएलबी 2, आर्टिकल 15, और 4 मोर शॉट्स में काम किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर