न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘बेलबॉटम’ की OTT पर रिकॉर्डतोड़ सफलता! लारा की पोस्ट से फैंस हैरान, कार्तिक-कृति की ‘शहजादा’ फिल्म...

अक्षय कुमार अभिनीत 'बेलबॉटम' का 16 सितंबर को अमेजन प्राइम वीडियो पर प्रीमियर हुआ था। इसकी ओवर द टॉप (ओटीटी) प्लेटफॉर्म पर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 13 Oct 2021 7:23:06

‘बेलबॉटम’ की OTT पर रिकॉर्डतोड़ सफलता! लारा की पोस्ट से फैंस हैरान, कार्तिक-कृति की ‘शहजादा’ फिल्म...

अक्षय कुमार अभिनीत 'बेलबॉटम' का 16 सितंबर को अमेजन प्राइम वीडियो पर प्रीमियर हुआ था। इसकी ओवर द टॉप (ओटीटी) प्लेटफॉर्म पर जबरदस्त परफोरमेंस रही। यह अमेजन पर सर्वाधिक देखी जाने वाली फिल्मों में से एक बन गई है। बेलबॉटम ने भारत के साथ-साथ दुनियाभर के 199 देशों और क्षेत्रों में 98 प्रतिशत पिन कोड स्ट्रीम किए हैं। अमेजन के कंट्री मैनेजर गौरव गांधी कहते हैं कि हमारा मानना है कि बेहतरीन कंटेंट सीमाओं और भाषाओं से परे है और बेलबॉटम इसका एक बेहतरीन उदाहरण है। दुनियाभर के 199 देशों से दर्शकों की संख्या के साथ एक्शन ड्रामा भारत से स्थानीय, प्रामाणिक और विश्व स्तरीय सिनेमाई मूल्य कंटेंट में बढ़ती रुचि को प्रदर्शित करता है।

अक्षय ने कहा कि बेलबॉटम जैसी फिल्म के साथ हम दूर-दूर के दर्शकों तक पहुंचना चाहते थे और मुझे खुशी है कि हमने डिजिटल रिलीज के लिए प्राइम वीडियो के साथ साझेदारी की है। फिल्म को इतने कम समय में अपना हक मिल गया है, उनकी पहुंच के कारण, ज्यादा से ज्यादा लोग अपने घरों में आराम से फिल्म देखने में सक्षम रहे हैं। मुझे खुशी है कि फिल्म को दर्शकों का प्यार और सराहना मिल रही है। रंजीत एम तिवारी द्वारा निर्देशित बेलबॉटम भारत में 80 के दशक में वास्तविक जीवन की हाईजैकिंग की घटनाओं से प्रेरित है। फिल्म में अक्षय के साथ वाणी कपूर, हुमा कुरैशी, लारा दत्ता, आदिल हुसैन और अनिरुद्ध दवे भी हैं।

लारा दत्ता ने फिलोसोफिकल अंदाज में लिखा मैसेज, तो घबरा गए फैंस

पूर्व मिस यूनिवर्स व एक्ट्रेस लारा दत्ता लाइफस्टाइल, लुक-फैशन और दिलचस्प अंदाज को लेकर हमेशा लाइमलाइट में रहती हैं। लारा को सोशल मीडिया का साथ काफी पसंद हैं। ऐसे में वे इस पर फोटो और वीडियो के साथ अपनी मन की भावनाएं व्यक्त करती हैं। हाल ही में लारा ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म कू पर अपनी एक फोटो शेयर की जिसमें उन्होंने कई फोटो को जोड़कर एक कोलाज बनाया था। इसमें लारा ने यात्रा से जुडी तस्वीरें डालीं। साथ ही कुछ फोटो बेटी के साथ अच्छे पल बिताते हुए शेयर की। लारा ने कैप्शन में लिखा कि कभी-कभी जिंदगी अगर आपको थमके के चलना सिखा रही हो तो थम जाना चाहिए। #ThankfulTuesday #gratitude #GodisGood #godisinthedetails.

यह पोस्ट देख फैंस सोच में पड़ गए कि लारा ने ऐसी गंभीर बात क्यों लिखी। तरह-तरह के अनुमान लगाने जाने लगे। क्या उनकी टेनिस स्टार महेश भूपति के साथ शादीशुदा जिंदगी सही नहीं चल रही। एक फैन ने लिखा कि हम सब जानते हैं कि आपके करियर ने उतनी उड़ान नहीं भरी, फिर भी आपका वक्त काफी अच्छा गुजरा और कई यादें हैं हमारे पास आपकी। लेकिन जोड़ियां ऊपर वाला बनाता है जिस पर ना आपका जोर चलता है और ना हमारा। बस यही कहेंगे कि आप अपनी जिंदगी की जिम्मेदारियों को निभाती चली जाएं बाकी सब वक्त पर छोड़ दें।

अगले साल 4 नवंबर को रिलीज होगी ‘शहजादा’

कार्तिक आर्यन और कृति सैनन की जोड़ी दूसरी बार बड़े पर्दे पर धमाल मचाने को तैयार है। वे 'शहजादा' फिल्म को लेकर चर्चा में हैं। यह तेलुगु फिल्म 'अला वैकुंठपुरमलो' का हिंदी रीमेक है। इसकी शूटिंग शुरू हो गई है। कार्तिक और कृति दोनों ने ही सोशल मीडिया पर इसका ऐलान कर दिया है। कार्तिक ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, 'शहजादा...दुनिया का सबसे गरीब राजकुमार..।'

दूसरी ओर, कृति ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'मैं 'शहजादा' का हिस्सा बन हद से ज्यादा उत्साहित हूं। रोहित धवन के निर्देशन में बन रही यह फिल्म अगले साल 4 नवंबर को रिलीज हो रही है।' मुंबई में 12 अक्टूबर से एक भव्य सेट पर इसकी शूटिंग शुरू हो गई है। इसमें परेश रावल, मनीषा कोइराला, रोनित रॉय और सचिन खेडेकर भी हैं। संगीत म्यूजिक डायरेक्टर प्रीतम का है। कृति और कार्तिक इससे पहले 2019 में 'लुका छिपी' फिल्म में साथ काम कर चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर