न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : रवि तेजा की फिल्म ‘मिस्टर बच्चन’ का पोस्टर आया सामने, सलमान के जीजा आयुष की कार का एक्सीडेंट

सदी के महानायक के रूप में अपनी पहचान बना चुके अमिताभ बच्चन पूरी दुनिया में मशहूर हैं। उनका क्रेज देखते ही बनता है। कई फैंस और...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 17 Dec 2023 2:00:23

2 News : रवि तेजा की फिल्म ‘मिस्टर बच्चन’ का पोस्टर आया सामने, सलमान के जीजा आयुष की कार का एक्सीडेंट

सदी के महानायक के रूप में अपनी पहचान बना चुके अमिताभ बच्चन पूरी दुनिया में मशहूर हैं। उनका क्रेज देखते ही बनता है। कई फैंस और कलाकार उन्हें कॉपी करने की कोशिश करते हैं, चाहे उनका लुक हो या फिर आवाज। लगता है कि साउथ के मशहूर एक्टर रवि तेजा पर भी उनका खुमार छा गया है। रवि की अगली फिल्म ‘मिस्टर बच्चन’ है और उन्होंने आज रविवार (17 दिसंबर) को इसका पोस्टर रिवील कर दिया।

इसमें रवि का लुक अमिताभ से मैच होता हुआ देखा जा सकता है। रवि ब्लैक टीशर्ट, ब्राउन जैकेट, ब्लैक शेड्स लगाए बाइक पर बैठे सीरियस लुक में नजर आ रहे हैं। उनकी लंबी मूंछें और उनका हेयरकट 70 और 80 के दौर के अमिताभ से मिलते-जुलते लग रहे हैं। पोस्टर से साफ पता चल रहा है कि फिल्म अमिताभ से प्रेरित है। पोस्टर में नाम के साथ अमिताभ का डायलॉग, “नाम तो सुना होगा” लिखा हुआ है।

बता दें कि रवि, अमिताभ के बहुत बड़े फैन हैं और अब जब अपने आइडियल के नाम और लुक के साथ उनकी फिल्म आ रही है तो उन्होंने इस पर खुशी जताई है। रवि ने इंस्टाग्राम पर पोस्टर शेयर करते हुए लिखा-“नाम तो सुना होगा। मेरे पसंदीदा अमिताभ बच्चन साहब के नाम वाला किरदार निभाना सम्मान की बात है।” फिल्म में रवि और हरीश शंकर तीसरी बार साथ काम कर रहे हैं। इससे पहले वे ‘शॉक’ और ‘मिरापाके’ में साथ काम कर चुके हैं। भाग्यश्री बोरसे लीड एक्ट्रेस के तौर पर दिखाई देंगी। ये एक तेलुगू फिल्म है, जो अगले साल रिलीज होगी।

राहत की बात, हादसे के वक्त कार में मौजूद नहीं थे आयुष शर्मा

सुपरस्टार सलमान खान की बहन अर्पिता खान के पति एक्टर आयुष शर्मा को लेकर बड़ी खबर मिली है। उनकी कार एक्सीडेंट की शिकार हो गई है। कार की हालत बेहद खराब हो गई है। राहत की बात यह रही कि जिस समय यह दुर्घटना हुई, उस समय आयुष कार में मौजूद नहीं थे। हादसा तब हुआ जब आयुष का ड्राईवर पेट्रोल पंप जा रहा था। कार की फोटो भी सामने आ गई है। जूम टीवी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए आयुष की कार की फोटो शेयर की है।

साथ ही कैप्शन में लिखा, “अभिनेता @aaysharma की कार का हुआ एक्सीडेंट, अच्छी बात यह है कि हादसे के वक्त वह कार में मौजूद नहीं थे।” मुंबई में आयुष की कार जैसे ही जिम खाना के पास पहुंची तो नशे में धुत कार चालक ने उनकी कार को टक्कर मार दी और ड्राईवर ने भागने की कोशिश की। खार पुलिस स्टेशन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए ड्राईवर को पकड़ लिया। साथ ही आरोपी के खिलाफ FIR भी दर्ज कर ली गई है।

एक्सीडेंट को लेकर अभी तक आयुष की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है। बता दें कि आयुष भी सलमान की तरह बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाना चाहते हैं। उन्होंने साल 2018 में फिल्म 'लवरात्रि' से करिअर की शुरुआत की थी। इस फिल्म को सलमान ने अपने बैनर तले प्रोड्यूस किया था। मूवी कमाई के मामले में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम