न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अस्पताल से डिस्चार्ज हुए एक्टर ने दी हेल्थ अपडेट, शरवरी कर रहीं कश्मीर में ‘अल्फा’ की शूटिंग का इंतजार

तमिल फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर रवि तेजा हाल ही में एक फिल्म की शूटिंग करते वक्त घायल हो गए थे। उनके दाएं हाथ में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 24 Aug 2024 8:32:49

2 News : अस्पताल से डिस्चार्ज हुए एक्टर ने दी हेल्थ अपडेट, शरवरी कर रहीं कश्मीर में ‘अल्फा’ की शूटिंग का इंतजार

तमिल फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर रवि तेजा हाल ही में एक फिल्म की शूटिंग करते वक्त घायल हो गए थे। उनके दाएं हाथ में गंभीर चोट आई है जिसके चलते मांसपेशियां फट गई हैं। उन्हें शुक्रवार को तत्काल अस्पताल ले जाया गया जहां आनन-फानन में उनकी सर्जरी हुई। वे अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए हैं। अब रवि ने अपने चाहने वालों को हेल्थ अपडेट दी है, जो काफी चिंतित हैं। रवि ने आज शनिवार (24 अगस्त) को अपने एक्स (ट्विटर) अकाउंट पर लिखा, “सफल सर्जरी होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हो गया हूं।

अब मैं ठीक महसूस कर रहा हूं। आप सभी की ब्लेसिंग्स और सपोर्ट के लिए आभारी हूं। जल्द ही सेट पर वापस आने के लिए एक्साइटेड हूं।” रवि अपनी अपकमिंग फिल्म ‘RT75’ की शूटिंग में बिजी थे। इसी दौरान हादसा हो गया। हालांकि रवि ने इसे नजरअंदाज किया और फिल्म की शूटिंग जारी रखी। ऐसे में तकलीफ बढ़ गई और उन्हें सर्जरी करानी पड़ी। 22 अगस्त को यशोदा अस्पताल में उनकी सफल सर्जरी हुई।

डॉक्टरों ने उन्हें पूरी तरह ठीक होने के लिए छह हफ्तों तक आराम करने की सलाह दी है। रवि 15 अगस्त को रिलीज हुई तमिल फिल्म ‘मिस्टर बच्चन’ में नजर आए थे। ये फिल्म अजय देवगन-स्टारर ‘रेड’ की तेलुगु रीमेक है। इस फिल्म का निर्देशन हरीश शंकर ने किया है। ‘मिस्टर बच्चन’ का राम पोथिनेनी, संजय दत्त, काव्या थापर-स्टारर ‘डबल इस्मार्ट’ के साथ क्लैश हुआ था। 'आरटी75' रवि तेजा के करिअर की 75वीं फिल्म होगी।

ravi teja,south indian actor ravi teja,mr bachchan movie,rt 75 shooting,ravi teja hospital,ravi teja health update,sharvari wagh,actress sharvari wagh,alpha movie,alia bhatt

‘मुंज्या’ में धमाल मचाने वालीं शरवरी वाघ अब आलिया के साथ ‘अल्फा’ में दिखेंगी

'मुंज्या' फेम अभिनेत्री शरवरी वाघ अब अपनी आगामी फिल्म 'अल्फा' को लेकर लाइमलाइट में हैं। वह इसमें अहम किरदार अदा करती दिखेंगी। फिल्म की शूटिंग कश्मीर के कुछ लोकेशन पर होगी। शरवरी इसे लेकर काफी रोमांचित हैं। शरवरी ने कहा कि मैं कश्मीर के खूबसूरत इलाकों में शूटिंग करने के लिए पूरी तरह तैयार हूं और आलिया भट्ट अभिनीत ‘अल्फा’ के लिए यह एक शानदार शेड्यूल होगा। मैं ‘अल्फा’ के सेट पर जाने के लिए बेताब हूं और कश्मीर में होने वाली वाली शूटिंग का इंतजार कर रही हूं।

मैं यही बात सोचकर रोमांचित हूं कि यह शेड्यूल बहुत एक्साइटेड होने वाला है। ‘अल्फा’ टीम कुछ समय बाद मिलेगी, इसलिए हम सब कश्मीर के लिए पूरी तरह तैयार हैं। मैं ‘अल्फा’ के सेट पर बेहद ऊर्जावान रहती हूं। मैं इस दौरान हर चीज को सीखने और बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं। अपने करिअर में इतनी जल्दी इस तरह का अवसर हासिल करना वास्तव में मेरे लिए एक आशीर्वाद है।

मुझे इस फ्रैंचाइजी का हिस्सा बनकर बहुत खुशी हो रही है, इसमें हमारी फिल्म इंडस्ट्री के मेगास्टार्स हैं।” बताया जा रहा है कि ‘अल्फा’ की टीम दूसरे शेड्यूल के लिए कश्मीर जा रही है। शूटिंग 26 अगस्त से कश्मीर घाटी में शुरू होगी। शरवरी की पिछली फिल्म जॉन अब्राहम के साथ ‘वेदा’ थी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री