न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : रवि किशन की वेब सीरीज ‘मामला लीगल है’ का ट्रेलर रिलीज, हर्षवर्धन की फिल्म ‘दंगे’ का ट्रेलर भी आया सामने

एक्टर रवि किशन को काफी प्रतिभावान अभिनेता माना जाता है। वे भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार हैं। रवि इन दिनों अपनी आगामी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 16 Feb 2024 6:47:32

2 News : रवि किशन की वेब सीरीज ‘मामला लीगल है’ का ट्रेलर रिलीज, हर्षवर्धन की फिल्म ‘दंगे’ का ट्रेलर भी आया सामने

एक्टर रवि किशन को काफी प्रतिभावान अभिनेता माना जाता है। वे भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार हैं। रवि इन दिनों अपनी आगामी फिल्म आमिर खान की एक्स वाइफ किरण राव निर्देशित ‘लापता लेडीज’ को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं, जिसमें वे पुलिस इंस्पेक्टर के रूप में दिखेंगे। इस रोल के लिए रवि को आमिर पर प्राथमिकता मिली है। इस बीच रवि की कोर्ट रूम ड्रामा कॉमेडी वेब सीरीज ‘मामला लीगल है’ भी लाइमलाइट में आ गई है।

डायरेक्टर राहुल पांडे के डायरेक्शन में बनी इस सीरीज का लेटेस्ट ट्रेलर आज शुक्रवार (16 फरवरी) को रिलीज कर दिया गया। इसे नेटफ्लिक्स इंडिया ने अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर साझा किया है। इस ट्रेलर में आप देख सकते हैं कि किस तरह से कॉमेडी पंचलाइन के जरिए कोर्टरूम में हंसी के ठहाके लगाए जा रहे हैं। दूसरी तरफ दिल्ली के पटपड़गंज वार एसोसिएशन के अध्यक्ष वीडी त्यागी की भूमिका में रवि कानूनी दांवपेंच को अपने निराले अंदाज से सिखाते हुए दिख रहे हैं।

सीरीज में अनन्या श्रॉफ के किरदार में नाइला ग्रेवाल, निधि बिष्ट, यशपाल शर्मा, अंजुम बत्रा और ‘12वीं फेल’ फेम कलाकार अनंत वी जोशी भी हैं। बता दें कि 1 मार्च से इस वेब सीरीज को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर ऑनलाइन स्ट्रीम किया जाएगा। सीरीज के बारे में बात करते हुए रवि किशन ने कहा कि यह मेरे लिए पहली बार है जब मैंने एक वकील का किरदार निभाया है और मैं आपको बता नहीं सकता कि यह कितना मजेदार था। खाकी के बाद यह नेटफ्लिक्स के साथ मेरा दूसरा प्रोजेक्ट है। मुझे उम्मीद है कि दर्शकों को इस देखने में उतना ही आनंद आएगा जितना हमें इसे बनाने में आया।

ravi kishan,actor ravi kishan,maamla legal hai,web series maamla legal hai,maamla legal hai trailer,harshvardhan rane,dange movie,dange trailer

जॉन अब्राहम ने लॉन्च किया ‘दंगे’ फिल्म का ट्रेलर, हर्षवर्धन ने कहा...

एक्टर हर्षवर्धन राणे की फिल्म ‘दंगे’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इसके डायरेक्टर बिजॉय नांबियार हैं। पिछले कुछ दिनों से लगातार चर्चाओं में चल रही फिल्म ‘दंगे’ का ट्रेलर आज शुक्रवार (16 फरवरी) को सुपरस्टार जॉन अब्राहम ने लॉन्च कर दिया। ‘दंगे’ के ट्रेलर में दिखेगा कि यह फिल्म कॉलेज के दो गुटों के बीच तनाव की कहानी है।

कॉलेज फेस्टिवल के दौरान किस तरह से हर्षवर्धन और एहान भट्ट का आमना-सामना होता है और फिर उनके बीच की लड़ाई इस कहानी को दिलचस्प बना रही है। बता दें कि हर्षवर्धन ने ‘सनम तेरी कसम’ से दर्शकों के दिलों में जगह बनाई थी। ‘दंगे’ 1 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने को तैयार है। इसमें ‘कबीर सिंह’ फेम निकिता दत्ता और वेब सीरीज ‘गन्स एंड रोजेज’ के टीजे भानु मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

ट्रेलर लॉन्चिंग इवेंट में हर्षवर्धन ने मीडिया से कहा कि मैं चाहता हूं लोग मेरी फिल्म देखें, लेकिन उससे पहले मैं ये जानना चाहता हूं कि वो मेरी फिल्म कहां देखते हैं? अगर वो मेरी ये फिल्म ऑनलाइन आने के बाद देखते हैं, जैसे उन्होंने मेरी पहली फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ को देखा था, तब उसका कोई फायदा नहीं है। लैपटॉप पर लोग क्या करते हैं वो मेरे प्रोड्यूसर को पता नहीं चलता। वो हर किसी की सर्च हिस्ट्री चेक नहीं करते।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम