न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अरहान के साथ राशा के अफेयर की खबरों पर रवीना ने दी रिएक्शन, एक बार फिर साथ थिरकीं माधुरी-करिश्मा

एक्ट्रेस रवीना टंडन आज भले ही फिल्मों में ज्यादा एक्टिव नहीं हैं लेकिन वह लगातार लाइमलाइट में रहती हैं। रवीना पिछले...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 24 Apr 2024 8:36:18

2 News : अरहान के साथ राशा के अफेयर की खबरों पर रवीना ने दी रिएक्शन, एक बार फिर साथ थिरकीं माधुरी-करिश्मा

एक्ट्रेस रवीना टंडन आज भले ही फिल्मों में ज्यादा एक्टिव नहीं हैं लेकिन वह लगातार लाइमलाइट में रहती हैं। रवीना पिछले कुछ समय से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आने वाली वेब सीरीज से दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं। साथ ही वह अपनी बेटी राशा थडानी के साथ कभी पार्टी फंक्शन तो कभी मंदिरों में नजर आती हैं। फैंस दोनों की बोंडिंग देख काफी खुश होते हैं। रवीना भी कई इंटरव्यू में राशा के बारे में बात करती नजर आई हैं, जो जल्द ही अपनी मां के नक्शेकदम पर चलते हुए बॉलीवुड में एंट्री करने की तैयारी कर रही हैं।

बीते दिनों राशा एक्टर अरबाज खान के बेटे अरहान के साथ डेटिंग की खबरों को लेकर चर्चा में थीं। दोनों को कई बार साथ में स्पॉट किया गया, जिसके बाद उनके अफेयर की खबरें उड़ने लगीं। ऐसा लगा कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। अब रवीना ने बेटी को लेकर उड़ रही इन रूमर्स पर बड़ी बेबाकी से साफ शब्दों में अपनी राय रखी है। रवीना ने ‘फिल्मीज्ञान’ से बातचीत में कहा कि मैं बिल्कुल नहीं चाहती कि राशा अपने करिअर से खिलवाड़ करे। राशा को अभी तो सिर्फ पढ़ाई और अपने करिअर पर ही फोकस करना होगा। इंसान को थोड़ा प्रैक्टिकल भी होना पड़ता है।

अभी सही समय नहीं है। एक सही पार्टनर मिलने से पहले काफी लोगों से मिलना-जुलना पड़ता है। तब जाकर ही आप मिस्टर राइट चुन सकते हैं। ऐसे में किसी भी रिलेशनशिप में जल्दबाजी सही नहीं है। कई लड़कियां सोचती हैं कि मैं शादी करूंगी कि ऐसे आउटफिट पहनूंगी, मेहंदी लगाऊंगी। ये बड़ा कमिटमेंट होता है। आराम से सोचो कि क्या यह सही इंसान है और इसके साथ आप पूरी लाइफ स्पेंड कर पाओगे तब शादी करो।

‘डांस दीवाने’ शो में ‘दिल तो पागल है’ फिल्म के गाने पर झूमती नजर आईं माधुरी-करिश्मा

माधुरी दीक्षित और करिश्मा कपूर दोनों ही 90 के दशक की टॉप एक्ट्रेस में शुमार थीं। इनकी खूबसूरती और डांसिंग स्टाइल ने लंबे समय तक फैंस को दीवाना बनाए रखा। वैसे दोनों सार्वजनिक तौर पर साथ में बहुत कम नजर आती हैं, लेकिन अब उन्हें चाहने वालों के लिए खुशखबरी है। दरअसल माधुरी इन दिनों टीवी पर धूम मचा रहे रियलिटी शो ‘डांस दीवाने’ में जज की भूमिका निभा रही हैं।

इस दौरान करिश्मा भी सेलेब्रिटी गेस्ट के रूप में शो में पहुंचीं। इस दौरान दोनों ने साल 1997 में आई उनकी फिल्म 'दिल तो पागल है' के गाने पर धमाकेदार अंदाज में डांस किया, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हाल ही में कलर्स चैनल ने 'डांस दीवाने' का एक नया प्रोमो वीडियो शेयर किया है, जिसमें करिश्मा और माधुरी का 'डांस ऑफ एनवी' देखने को मिला।

बता दें कि करिश्मा और माधुरी ने एक साथ सुपरहिट फिल्म 'दिल तो पागल है' में काम किया था। फिल्म में माधुरी और करिश्मा के बीच 'डांस ऑफ एनवी' में जबरदस्त टक्कर देखने को मिली थी। ऐसे में शो में दोनों का शानदार डांस और वही चार्म एक बार फिर से देखने को मिला। सालों बाद भी दोनों एक्ट्रेस की एनर्जी देखने लायक है। उनका डांस देख शो में जज की भूमिका निभा रहे एक्टर सुनील शेट्टी भी हैरान रह गए।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष