न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : रवीना को पसंद नहीं आई खुशी-अगस्त्य की एक्टिंग! शाहरुख, अक्षय और अजय को कोर्ट ने जारी किया नोटिस

स्टारकिड्स से सजी फिल्म ‘द आर्चीज’ हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। इसमें एक साथ तीन दिग्गज स्टार्स...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 10 Dec 2023 1:56:49

2 News : रवीना को पसंद नहीं आई खुशी-अगस्त्य की एक्टिंग! शाहरुख, अक्षय और अजय को कोर्ट ने जारी किया नोटिस

स्टारकिड्स से सजी फिल्म ‘द आर्चीज’ हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। इसमें एक साथ तीन दिग्गज स्टार्स फैमिली के बच्चों ने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा है। कई सालों तक दर्शकों का मनोरंजन करने वाले अमिताभ बच्चन के नाति/दोहिते अगस्त्य नंदा, शाहरुख खान की बेटी सुहाना और दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर की बॉलीवुड में एंट्री हो गई है।

इनके लिए फैंस और सितारों की रिएक्शन सामने आ रही है। एक दिन पहले नेटफ्लिक्स ने फिल्म के प्रीमियर पर मिली बड़े-बड़े सितारों की रिएक्शन वाला वीडियो शेयर किया था। इसमें अमिताभ, शाहरुख, ऋतिक रोशन, कैटरीना कैफ, अनन्या पांडे, करण जौहर सहित कई सितारे फिल्म और एक्टर्स की तारीफ करते नजर आए थे। इस बीच सोशल मीडिया में एक क्रिप्टिक पोस्टर वायरल हुआ, जिसमें 90 के दशक की बेहतरीन एक्ट्रेस रवीना टंडन ने रिएक्ट किया है।

दरअसल एक पोस्ट में खुशी और अगस्त्य की एक्टिंग की आलोचना की गई, जिसे रवीना लाइक कर बैठीं। इससे लोग हैरान हैं। उन्हें यह समझ नहीं आ रहा है कि क्या रवीना को भी स्टार किड्स की एक्टिंग पसंद नहीं आई या फिर गलती से ऐसा हो गया। बता दें कि फिल्म के एक सीन से लिए गए स्क्रीनशॉट को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए नेटिजन ने लिखा, “एक्टिंग यहीं मर गई।” इस पोस्ट को रवीना ने भी लाइक कर दिया। यह खूब वायरल हो रही है।

raveena tandon,the archies movie,agastya nanda,suhana khan,khushi kapoor,shahrukh khan,ajay devgn,Akshay Kumar,pan masala advertisement

पान मसाला कंपनियों के विज्ञापन के मामले में फंसे शाहरुख, अक्षय व अजय

बॉलीवुड के तीन दिग्गज स्टार मुसीबत में फंस गए हैं। शाहरुख खान, अक्षय कुमार और अजय देवगन को इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने पान मसाला कंपनियों के विज्ञापन के मामले में नोटिस जारी किया है। केंद्र सरकार के वकील ने इस अवमानना याचिका पर लखनऊ पीठ से इस अपील को खारिज करने की अर्जी भी दी है। वकील ने बताया कि मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट कर रहा है और इस कारण इस याचिका को खारिज करने की अर्जी दी गई है।

न्यायमूर्ति राजेश सिंह चौहान की पीठ ने इस याचिका को पारित किया है और अगली सुनवाई के लिए 9 मई 2024 की तारीख निर्धारित की गई है। इस मामले में पहले न्यायमूर्ति चौहान की पीठ ने केंद्र सरकार को याचिकाकर्ता के प्रतिवेदन पर निर्णय लेने के लिए निर्देश दिया था, जिसमें दलील दी गई थी कि इन अभिनेताओं को उच्च सम्मान मिला है, लेकिन वे गुटखा कंपनियों के लिए विज्ञापन कर रहे हैं।

याचिकाकर्ता ने कहा कि 22 अक्टूबर को सरकार को प्रतिवेदन दिया गया था, लेकिन मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद अवमानना याचिका पर सुनवाई करते हुए उच्च न्यायालय ने केंद्र सरकार के कैबिनेट सचिव को नोटिस जारी किया था। शुक्रवार को हुई सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार की ओर से उप सॉलिसिटर जनरल एसबी पांडे ने इसकी जानकारी दी।

पांडे ने कहा कि केंद्र ने अक्षय, शाहरुख और अजय को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। अदालत को यह भी जानकारी दी गई कि अभिनेता अमिताभ बच्चन ने करार रद्द करने के बावजूद उन्हें विज्ञापन में दिखाने पर संबंधित पान मसाला कंपनी को कानूनी नोटिस भेजा है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

'30 से अधिक पाकिस्तानी जवान ढेर', ग्वादर में पाकिस्तान कोस्ट गार्ड कैंप पर BLA का बड़ा हमला
'30 से अधिक पाकिस्तानी जवान ढेर', ग्वादर में पाकिस्तान कोस्ट गार्ड कैंप पर BLA का बड़ा हमला
गोरखपुर में 5 साल के मासूम का अपहरण कर कत्ल, खंडहर से बोरे में ढका मिला शव; गोलगप्पा खिलाने का झांसा देकर साथ ले गया था किराएदार
गोरखपुर में 5 साल के मासूम का अपहरण कर कत्ल, खंडहर से बोरे में ढका मिला शव; गोलगप्पा खिलाने का झांसा देकर साथ ले गया था किराएदार
'यही है बंगाल का टैलेंट...', CBSE की सुरक्षा खामियां उजागर करने वाले युवा हैकर की केंद्रीय मंत्री ने की जमकर तारीफ
'यही है बंगाल का टैलेंट...', CBSE की सुरक्षा खामियां उजागर करने वाले युवा हैकर की केंद्रीय मंत्री ने की जमकर तारीफ
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर RSS के बयान के बाद बोले मनीष तिवारी, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर RSS के बयान के बाद बोले मनीष तिवारी, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
अहिल्यानगर में बड़ा सड़क हादसा, 50 छात्रों को लेकर जा रही स्कूल बस पलटी, 15 बच्चे घायल; एक की हालत गंभीर
अहिल्यानगर में बड़ा सड़क हादसा, 50 छात्रों को लेकर जा रही स्कूल बस पलटी, 15 बच्चे घायल; एक की हालत गंभीर
ओरल कैंसर के इलाज में नई उम्मीद, अल्ट्रासाउंड तकनीक से कैंसर सेल्स खत्म करने के मिले संकेत
ओरल कैंसर के इलाज में नई उम्मीद, अल्ट्रासाउंड तकनीक से कैंसर सेल्स खत्म करने के मिले संकेत
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
एनर्जी ड्रिंक के दावों पर FSSAI की सख्ती, Red Bull, Sting समेत कई बड़े ब्रांड्स को भेजा नोटिस
एनर्जी ड्रिंक के दावों पर FSSAI की सख्ती, Red Bull, Sting समेत कई बड़े ब्रांड्स को भेजा नोटिस
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे