न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘कर्मा कॉलिंग’ की रिलीज से पहले रवीना ने राशा संग किए सोमनाथ मंदिर के दर्शन, जेंडर पे व उम्र के सवाल पर दिए जवाब

बॉलीवुड की ‘मस्त-मस्त गर्ल’ रवीना टंडन ने 90 के दशक में अपनी खूब चमक बिखेरी। एक्टिंग और डांस के दम पर वह फैंस के दिलों...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 18 Jan 2024 10:55:11

‘कर्मा कॉलिंग’ की रिलीज से पहले रवीना ने राशा संग किए सोमनाथ मंदिर के दर्शन, जेंडर पे व उम्र के सवाल पर दिए जवाब

बॉलीवुड की ‘मस्त-मस्त गर्ल’ रवीना टंडन ने 90 के दशक में अपनी खूब चमक बिखेरी। एक्टिंग और डांस के दम पर वह फैंस के दिलों में बस गईं। लोग आज भी उनकी एक झलक पाने के लिए बेकरार रहते हैं। रवीना पिछले कुछ समय से भक्ति के रंग में रंगी दिख रही हैं। उन्हें अपनी बेटी राशा थडानी के साथ मंदिरों में पूजा-पाठ करते देखा जाता है। अपनी वेबसीरीज ‘कर्मा कॉलिंग’ की रिलीज से पहले रवीना, राशा के साथ सोमनाथ स्थित ज्योतिर्लिंग मंदिर पहुंचीं।

रवीना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वहां की कुछ झलकियां फैंस के लिए शेयर की हैं। रवीना बाबा महादेव का आशीर्वाद लेने मंदिर पहुंचीं, जिसका एक वीडियो उन्होंने बुधवार (17 जनवरी) को इंस्टाग्राम पर शेयर किया। वीडियो में रवीना और राशा के मंदिर के दर्शन करते हुए कई तस्वीरें हैं। रवीना ने साड़ी पहनी है। राशा गुलाबी रंग का सूट पहने दिख रही हैं, जिसे उन्होंने पीले दुपट्टे के साथ पेयर किया है। वीडियो में मंदिर के अंदर के भी नजारे हैं।

रवीना ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा, “सोमनाथ! ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्| उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय माऽमृतात्|| हर हर महादेव!” मंदिर के अंदर की तस्वीरों को लेकर रवीना ने बताया कि कि ये तस्वीरें सोमनाथ मंदिर के ट्रस्ट से मिली इजाजत के बाद शेयर की गई हैं। उल्लेखनीय है कि ‘कर्मा कॉलिंग’ गणतंत्र दिवस पर 26 जनवरी को OTT प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी। रवीना वेलकम फ्रेंचाइजी के तीसरे सीक्वल ‘वेलकम टू द जंगल’ में भी दिखेंगी। दूसरी ओर, राशा भी जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं।

उम्र के बारे में उर्मिला, माधुरी और मुझसे पूछे जाते हैं सवाल : रवीना टंडन

रवीना टंडन 'कर्मा कॉलिंग' का जमकर प्रमोशन कर रही हैं। इसका ट्रेलर रिलीज हो चुका है और इसमें रवीना का धमाकेदार अवतार देखने को मिला। इस बीच रवीना ने इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में जेंडर पे और हीरोइनों की उम्र को लेकर पूछे गए सवालों के जवाब दिए। रवीना ने कहा कि अब समय आ गया है कि हम जेंडर पे में भी समानता लाएं।

संभव है कि जल्द ही हमें ये बदलाव भी देखने को मिले। बता दें कि फिल्म इंडस्ट्री में जहां हीरो को मोटी फीस मिलती है, वहीं हीरोइनों को उनकी तुलना में बहुत कम पैसे दिए जाते हैं। साथ ही रवीना ने कहा कि उम्रवाद एक और चीज है जो मुझे अजीब लगती है। मीडिया में तो लोग बढ़-चढ़कर इस पर बात करते हैं। हो सकता है कि इंडस्ट्री में भी बंद दरवाजों के पीछे बात होती हो।

मुझे ये बात बहुत खटकती है कि ये बात हीरो से क्यों नहीं पूछी जाती लेकिन एक्ट्रेस के लिए जरूर कहेंगे। उम्र के बारे में उर्मिला, माधुरी दीक्षित और मुझसे लगातार सवाल पूछे जाते हैं। ऐसा नहीं है कि हम अपनी उम्र छिपा रहे हैं, इसलिए वास्तव में इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। मैं बस इतना कह सकती हूं कि आप हमारे टेलेंट को नहीं छीन सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम