न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रवीना टंडन ने सामूहिक विवाह समारोह में दुल्हन को तोहफे में दिया खास तोहफा, फैंस ने की जमकर तारीफ

शनिवार को एक पपराज़ी अकाउंट ने एक वीडियो साझा किया, जिसमें रवीना टंडन को बीएमसी चॉल में मोहसिन हैदर द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल होते हुए देखा गया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 22 Feb 2025 8:11:11

रवीना टंडन ने सामूहिक विवाह समारोह में दुल्हन को तोहफे में दिया खास तोहफा, फैंस ने की जमकर तारीफ

बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन ने हाल ही में एक सामूहिक विवाह समारोह में शिरकत की, जहां उनकी दरियादिली ने सभी का दिल जीत लिया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में रवीना को एक नवविवाहित जोड़े को अपना खास चूड़ा भेंट करते हुए देखा गया। इस चूड़े पर उनके और उनके पति के नाम खुदे हुए थे।

रवीना ने नवविवाहित जोड़े को दिया खास तोहफा

शनिवार को एक पपराज़ी अकाउंट ने एक वीडियो साझा किया, जिसमें रवीना टंडन को बीएमसी चॉल में मोहसिन हैदर द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल होते हुए देखा गया। इस दौरान उन्होंने दुल्हन और दूल्हे को अपने चूड़े की दो चूड़ियां तोहफे में दी और बताया कि ये उनके लिए कितनी खास हैं। रवीना ने कहा, "पंजाबी शादियों में दुल्हनें 40 दिन तक चूड़ा पहनती हैं। मैं अपनी शादी से अब तक ये चूड़ा पहन रही थी। इस पर मेरा और मेरे पति का नाम खुदा हुआ है। मैं अपनी नाम वाली चूड़ी दुल्हन को और अपने पति के नाम वाली चूड़ी दूल्हे को गिफ्ट कर रही हूं।" रवीना के इस भावुक पल को देखकर वहां मौजूद सभी मेहमानों ने तालियों से उनका स्वागत किया। वहीं, नवविवाहित जोड़ा इस खास तोहफे को पाकर बेहद खुश नजर आया। वीडियो में रवीना को चूड़ियों को चूमकर दुल्हन को गले लगाते हुए भी देखा गया। इस इवेंट में रवीना लाल रंग के खूबसूरत कुर्ता सेट में नजर आईं, जिसमें गोल्डन एंब्रॉयडरी थी। उनकी इस सादगी और दरियादिली को देखकर फैंस ने भी उनकी जमकर तारीफ की। एक यूजर ने पूछा, "क्या यह असली सोने की थी? वाह!" तो वहीं दूसरे ने कमेंट किया, "वो सच में एक रत्न हैं!"। एक अन्य फैन ने लिखा, "बहुत बढ़िया काम किया!"

रवीना टंडन की अपकमिंग फिल्में

वर्कफ्रंट की बात करें तो रवीना टंडन आखिरी बार फिल्म ‘घुड़चड़ी’ में नजर आई थीं, जिसमें उनके साथ संजय दत्त, पार्थ समथान, खुशाली कुमार और अरुणा ईरानी भी अहम भूमिकाओं में थे। यह फिल्म JioCinema पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है। अब रवीना जल्द ही फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ में दिखाई देंगी। अनीस बज़्मी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अक्षय कुमार, जैकलीन फर्नांडिस, संजय दत्त, दिशा पटानी, परेश रावल, राजपाल यादव, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े, फरीदा जलाल और जॉनी लीवर जैसे बड़े कलाकार नजर आएंगे। यह फिल्म इस साल के अंत में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?
पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?
ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप
ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप
यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन
यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन
महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा
महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा
Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'
Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'
Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक
Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक
‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान
‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान
Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे
Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे
गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब
गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब
IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर
IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर
IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप
IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप
कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट
कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट
8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह
8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह
तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज
तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज