न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : रवीना ने बेटी राशा के साथ मनाया जन्मदिन का जश्न, सारा-अनन्या का वर्कआउट वीडियो हो रहा वायरल

एक्ट्रेस रवीना टंडन ने 90 के दशक में कई कमाल की फिल्मों में काम किया। फैंस उनकी खूबसूरती और अदाकारी दोनों पर फिदा थे। बाद...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 27 Oct 2023 7:27:01

2 News : रवीना ने बेटी राशा के साथ मनाया जन्मदिन का जश्न, सारा-अनन्या का वर्कआउट वीडियो हो रहा वायरल

एक्ट्रेस रवीना टंडन ने 90 के दशक में कई कमाल की फिल्मों में काम किया। फैंस उनकी खूबसूरती और अदाकारी दोनों पर फिदा थे। बाद में उन्होंने कई चुनौतीपूर्ण भूमिकाओं को भी पूरी शिद्दत से अंजाम दिया। हालांकि अधिकतर एक्ट्रेस की जैसे रवीना भी शादी के बाद अपने परिवार में बिजी हो गई हैं। वह अब कभी-कभार ही किसी फिल्म में दिखती हैं। रवीना कभी-कभी टीवी पर रियलिटी शो में भी सेलेब्रिटी गेस्ट के रूप में नजर आ जाती हैं।

रवीना ने गुरुवार (26 अक्टूबर) को अपना 49वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। रवीना की फिटनेस आज भी गजब है और उन्हें देख कोई नहीं कह सकता कि वे उम्र के इस पड़ाव पर पहुंच गई हैं। रवीना ने बर्थडे बेटी राशा थडानी के साथ मनाया। उनके जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दोनों मां-बेटी साथ में डांस करती नजर आ रही हैं। रवीना डांस करते हुए राशा पर प्यार लुटा रही हैं। वह राशा को किस कर रही हैं।

रवीना ने ऑरेंज शॉर्ट ड्रेस पहनी हुई है तो राशा ब्लू जंप सूट में दिख रही हैं। इस बीच, रवीना ने मध्य प्रदेश के पन्ना नेशनल पार्क मंस बिताए अपने दिन की एक झलक दिखाते हुए इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है। रवीना के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म ‘घुड़चढ़ी’ में संजय दत्त, पार्थ समथान और खुशाली कुमार के साथ दिखेंगी।

सारा और अनन्या फिटनेस का रखती हैं खूब ध्यान

एक्ट्रेस सारा अली खान और अनन्या पांडे दोनों ही सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। दोनों का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिस पर फैंस भी जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। वीडियो में दोनों साथ में वर्कआउट करती दिख रही हैं। उनके चेहरे पर बेहद क्यूट-सी स्माइल भी है, जो सबका ध्यान खींच रही है। सारा ने इस दौरान ब्लैक स्पोर्ट्स ब्रा और कलरफुल शॉर्ट पहना है, जिसमें वो कूल लग रही हैं।

अनन्या ने भी पूरा ऑल ब्लैक लुक लिया है। इस वीडियो को अनन्या ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। बता दें कि दोनों फिटनेस का बेहद ध्यान रखती हैं और फिट रहने के लिए खूब एक्सरसाइज करती हैं। इसका ग्लो दोनों के चेहरे पर साफ दिखता है। फिल्मों में डेब्यू करने से पहले सारा ने बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन पर काम किया था।

इससे पहले उनका वजन बहुत ज्यादा था। वर्कफ्रंट पर सारा कई प्रोजेक्ट्स को लेकर काम कर रही हैं। हाल ही में उन्होने 'मर्डर मुबारक' की शूटिंग पूरी की है। अनन्या भी 'खो गए हम कहां' को लेकर खबरों में हैं और हाल ही में शूटिंग पूरी की है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार