न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : मारपीट की घटना के बाद रवीना टंडन ने तोड़ी चुप्पी, रिद्धिमा की रोती हुई फोटो देख हैरान-परेशान हैं फैंस

एक्ट्रेस रवीना टंडन (49) फैंस के बीच काफी लोकप्रिय हैं। रवीना अब भले ही एक्टिंग की दुनिया में बहुत कम एक्टिव हैं, लेकिन उनका क्रेज...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 07 Jun 2024 12:44:35

2 News : मारपीट की घटना के बाद रवीना टंडन ने तोड़ी चुप्पी, रिद्धिमा की रोती हुई फोटो देख हैरान-परेशान हैं फैंस

एक्ट्रेस रवीना टंडन (49) फैंस के बीच काफी लोकप्रिय हैं। रवीना अब भले ही एक्टिंग की दुनिया में बहुत कम एक्टिव हैं, लेकिन उनका क्रेज आज भी कायम है। मस्त-मस्त गर्ल के रूप में मशहूर रवीना ने 90 के दशक में अपनी अदाकारी और खूबसूरती के जलवे बिखेरे थे। हाल ही वह गलत कारणों से खबरों में आ गईं। दरअसल सोशल मीडिया पर रवीना का एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें भीड़ ने रवीना पर हमला कर दिया।

रवीना के ड्राईवर पर रोड रेज का आरोप लगा। कहा गया कि रवीना ड्राईवर को बचाने की कोशिश कर रही थीं। यहां तक कि रवीना पर भी शराब पीकर मारपीट करने का आरोप लगा। जांच-पड़ताल के बाद पुलिस ने रवीना और ड्राईवर को क्लीन चिट दे दी है। इस पर रवीना ने फैंस को थैंक्स बोला है। रवीना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर करते हुए लिखा, “आप सभी से मिले इतने सारे प्यार, सपोर्ट और विश्वास के लिए शुक्रिया। मॉरल ऑफ द स्टोरी....अब सीसीटीवी कैमरा लगवा लिया जाए।”

बता दें कि रवीना के साथ हुई ये घटना मुंबई में बांद्रा की थी। पुलिस ने भी कहा कि उन्होंने सारे सीसीटीवी फुटेज की जांच की थी। रवीना के ड्राईवर ने किसी को टक्कर नहीं मारी और ना ही रवीना नशे में थीं। पुलिस ने भीड़ में शामिल प्रत्यक्षदर्शियों से बातचीत की। बता दें रवीना जल्द ही फिल्म वेलकम टू जंगल में नजर आएंगी। इसी साल रवीना की वेब सीरीज कर्मा कॉलिंग आई थी, जो खूब चर्चाओं में रही। रवीना की बेटी राशा थडानी की भी बॉलीवुड में एंट्री की खबरें लगातार आ रही हैं।

क्रिकेटर शुभमन गिल से जुड़ रहा है टीवी एक्ट्रेस रिद्धिमा पंडित का नाम

एक्ट्रेस रिद्धिमा पंडित 'बहू हमारी रजनीकांत' सीरियल के कारण मशहूर हुई थीं। इन दिनों वह पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। पिछले दिनों कहा गया कि रिद्धिमा भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल के साथ दिसंबर में शादी करने वाली हैं। हालांकि बाद में उन्होंने इस खबर का खंडन कर दिया था। अब रिद्धिमा ने रोती हुई कुछ तस्वीरें शेयर करके फैंस को सोचने पर मजबूर कर दिया। गुरुवार (6 जून) को रिद्धिमा ने इंस्टाग्राम पर ये तस्वीरें डालीं।

इनमें वह ब्लैक कलर के मॉक नेक टॉप में नजर आईं। हालांकि एक तस्वीर में रिद्धिमा के चेहरे पर आंसू बहते हुए दिखे। फैंस रिद्धिमा को ऐसे हाल में देख चिंतित हैं और पूछ रहे हैं कि क्या सब कुछ ठीक है। रिद्धिमा ने तस्वीरें शेयर कर लिखा, “@bhumikab द्वारा ली गई मेरी तस्वीरें।” उनकी आंसू भरी तस्वीर देख उनकी दोस्त रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी से पूछा, “आप क्यों रो रही हैं?” रिद्धिमा ने चुप्पी साध रखी है और अभी तक कुछ भी नहीं बताया है।

लोग कयास लगा रहे हैं कि शायद शुभमन से शादी नहीं हो पाने के कारण रिद्धिमा दुखी हैं। रिद्धिमा के वर्कफ्रंट की बात करें, तो वह 'बहू हमारी रजनीकांत' और 'खतरा खतरा' जैसे टेलीविजन शो के लिए जानी जाती हैं। इसके अलावा वह 'बिग बॉस ओटीटी' के पहले सीजन में भी नजर आई थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
रोमांस में भीगे विक्की-कैटरीना, 'बारिश और तुम' कैप्शन के साथ शेयर की प्यारी तस्वीर
रोमांस में भीगे विक्की-कैटरीना, 'बारिश और तुम' कैप्शन के साथ शेयर की प्यारी तस्वीर
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क