न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रवीना-सोमी अली ने किया आर्यन का समर्थन, गौरी खान को बेटी सुहाना व फराह ने यूं किया बर्थडे विश

क्रूज ड्रग्स मामले में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान फिलहाल 14 दिन की न्यायिक हिरासत में हैं। अब शाहरुख को एक्ट्रेस रवीना...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 08 Oct 2021 1:09:21

रवीना-सोमी अली ने किया आर्यन का समर्थन, गौरी खान को बेटी सुहाना व फराह ने यूं किया बर्थडे विश

क्रूज ड्रग्स मामले में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान फिलहाल 14 दिन की न्यायिक हिरासत में हैं। अब शाहरुख को एक्ट्रेस रवीना टंडन का साथ मिला है। रवीना ने एक ट्वीट किया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। रवीना ने लिखा कि शर्मनाक राजनीति की जा रही है... ये एक यंगमैन की जिन्दगी और भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है.. ये दिल तोड़ने वाला है। सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली ने भी आर्यन का सपोर्ट किया है। उन्होंने लंबी-चौड़ी पोस्ट में लिखा कि किस बच्चे ने ड्रग्स के साथ प्रयोग नहीं किया है? इस बच्चे को घर जाने दो।

वेश्यावृत्ति के समान नशीले पदार्थ कभी खत्म नहीं होंगे, इसलिए दोनों को अपराध से मुक्त कर दिया जाना चाहिए। कोई भी संत नहीं है। मैं जब 15 साल की थी तब गांजा ट्राई किया था और 'आंदोलन' की शूटिंग के दौरान एक बार फिर से दिव्या भारती के साथ लिया था। कोई पछतावा नहीं है। मेरी दुआएं शाहरुख और गौरी के साथ हैं। आर्यन, आपने कुछ भी गलत नहीं किया है। आपको न्याय मिलेगा। इससे पहले सलमान, से लेकर रितिक रोशन, सुनील शेट्टी, निर्देशक हंसल मेहता, पूजा भट्ट और सुचित्रा कृष्णमूर्ति जैसी बॉलीवुड की कई हस्तियां शाहरुख व आर्यन के समर्थन में आ चुकी हैं।

सुहाना ने शेयर की मम्मी-पापा की फोटो

शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान का आज शुक्रवार (8 अक्टूबर) को 51वां जन्मदिन है। हर बार वे जन्मदिन बेहद ही शानदार पार्टी देकर मनाती हैं। वे फैशन और स्टाइल को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोरती हैं। गौरी एक मशहूर इंटीरियर डिजाइन हैं। गौरी को उनकी बेटी सुहाना खान ने खास अंदाज में बधाई दी है। सुहाना ने मम्मी-पापा की एक रोमांटिक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर की है। तस्वीर शादी के बाद की है। शाहरुख झूले पर बैठे हैं और गौरी उनकी बाहों में हैं। सुहाना ने कैप्शन में लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे मां।’ सुहाना की इस फोटो पर उनकी कजिन आलिया छिब्बा, उनकी दोस्त अनन्या पांडे, महीप कपूर और अन्य फ्रेंड्स ने भी कमेंट कर गौरी को बर्थडे विश किया है।

फराह ने गौरी को बताया सबसे मजबूत मां

मशहूर कोरियोग्राफर और डायरेक्टर फराह खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर वीडियो और तस्वीरें शेयर करती हैं। फराह ने आज एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने गौरी खान को बर्थडे विश करते हुए, अपने बीएफएफ शाहरुख खान के साथ तस्वीर शेयर करते हुए एक इमोशनल नोट शेयर किया है। फरहा ने गौरी को सबसे मजबूत मां बताते हुए उनकी हिम्मत की सराहना की है। फराह ने लिखा कि एक मां की हिम्मत की तुलना किसी से नहीं की जा सकती। मां-बाप की प्रार्थनाओं में इतनी शक्ति होती है कि वे पहाड़ भी हिला सकती है और समुद्र के भी हिस्से कर सकती है। पिछले हफ्ते में मैंने जिस औरत को पर्सनली देखा वो दुनिया की सबसे मजबूत मां और महिला है। फराह ने शाहरुख और गौरी के घर मन्नत जाकर दोनों से मुलाकात की थी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर