न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : रत्ना ने नसीर के साथ रिश्ते पर की खुलकर बात, एक बार फिर पैपराजी पर भड़कीं जया बच्चन

एक्ट्रेस रत्ना पाठक शाह ने अब तक के करिअर में कई प्रकार के किरदार निभाए हैं। वे छोटे और बड़े दोनों पर्दों पर रंग जमा चुकी हैं। रत्ना...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 17 Oct 2023 12:32:18

2 News : रत्ना ने नसीर के साथ रिश्ते पर की खुलकर बात, एक बार फिर पैपराजी पर भड़कीं जया बच्चन

एक्ट्रेस रत्ना पाठक शाह ने अब तक के करिअर में कई प्रकार के किरदार निभाए हैं। वे छोटे और बड़े दोनों पर्दों पर रंग जमा चुकी हैं। रत्ना ने हाल ही में अपने पति दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह के साथ रिश्ते को लेकर खुलकर बात की। दोनों करीब छह साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद विवाह बंधन में बंधे थे। शादी साल 1982 में हुई थी। उनके दो बच्चे हैं।

रत्ना ने ‘ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे’ के साथ बात करते हुए बताया कि उन्हें कैसे नसीर से प्यार हो गया, जिनका पहले मनारा सीकरी से निकाह हो चुका था। रत्ना ने कहा कि हमारी पहली मुलाकात एक थिएटर में हुई थी। वहां दोनों एकसाथ एक नाटक ‘संभोग से संन्यास तक’ कर रहे थे। हमें जल्द ही अहसास हुआ कि हम साथ रहना चाहते हैं। हम एक-दूसरे के लिए पागल थे। हमने ज्यादा सवाल नहीं पूछे।

हालांकि आज लोग बिल्कुल सही सवाल पूछते हैं। हमें एक-दूसरे का साथ अच्छा लगा और हमने कोशिश की और यह काम कर गया। यह रिश्ता पूरी तरह से अस्थायी था। इसके लिए कोई क्रेडिट का दावा नहीं कर सकता। यह बस काम कर गया। नसीर बहुत पहले से ही पहली पत्नी से अलग रहने लगे थे। इस बीच उनके और भी कई रिश्ते बने। वो भी अब अतीत की बात है। फिर मैं आई और तबसे मैं आखिरी हूं।

हेमा मालिनी की बर्थडे पार्टी में जया बच्चन ने खोया आपा

एक्ट्रेस जया बच्चन भले ही इन दिनों एक्टिंग की दुनिया में ज्यादा एक्टिव नहीं हैं, लेकिन इसके बावजूद सुर्खियां बटोरती रहती हैं। जया का गुस्सा जगजाहिर है और उनका यह रूप एक बार फिर देखने को मिला। दरअसल सोमवार (16 अक्टूबर) को हेमा मालिनी ने अपना 75वां जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर कई सितारे शामिल हुए।

सभी कलाकारों ने पैपराजी को जमकर पोज दिए। ऐसे में जया ने एक बार फिर आपा खो दिया। जया ने पैपराजी पर आग बबूला होकर उन्हें फटकार लगाई। बता दें कि जया ने एक और मशहूर एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरी के साथ पैपराजी को मुस्कुराते हुए जमकर पोज दिए और कई सारी फोटो भी क्लिक करवाई। जया का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

उन्होंने पैपराजी को कहा कि ये पद्मिनी मुझे यहां लेकर आई हैं। इसके बाद पैपराजी कहते हैं कि जयाजी को लाना काफी मुश्किल है। इसके बाद जया ने मुस्कुराते हुए पोज दिए तभी पैपराजी उन्हें पोज देने के लिए कहते हैं तो वह गुस्सा हो जाती हैं। जया ने अचानक पैपराजी को फटकार लगाते हुए कहा, 'आप इतना ज्यादा डायरेक्शन मत दीजिए।'

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार