न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : रश्मिका ने ‘एनिमल’ को लेकर लिख डाली दिल की बात, ‘योद्धा’ का पोस्टर जारी, इस दिन आएगा ट्रेलर

डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'एनिमल' पिछले साल 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसने बॉक्स ऑफिस पर धूम...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 25 Feb 2024 6:33:23

2 News : रश्मिका ने ‘एनिमल’ को लेकर लिख डाली दिल की बात, ‘योद्धा’ का पोस्टर जारी, इस दिन आएगा ट्रेलर

डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'एनिमल' पिछले साल 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाते हुए कमाई के नए रिकॉर्ड बनाए। इसमें रणबीर कपूर, अनिल कपूर, बॉबी देओल व तृप्ति डिमरी के साथ साउथ इंडियन एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के काम की भी जमकर तारीफ हुई। अब फिल्म की सफलता को लेकर रश्मिका ने एक पोस्ट शेयर की है। रश्मिका ने बताया कि वह सक्सेस का क्रेडिट क्यों नहीं ले रहीं। उन्होंने मिरर सेल्फी तस्वीरें भी शेयर की हैं लेकिन चेहरा नहीं दिखाया। उन्होंने चेहरे को फोन से कवर कर रखा है।

रश्मिका ने लिखा, “हाय दोस्तों, मैं अपना पूरा चेहरा नहीं दिखा सकती क्योंकि यह एक नई फिल्म का लुक है और मैं हमेशा की तरह फिल्म टीम से पहले इसका खुलासा नहीं कर सकती लेकिन शूटिंग अच्छी चल रही है। बस आपको बताना चाहती हूं सभी जानते हैं... इसके अलावा एक और चीज है जिसके बारे में मैं बात करना चाहती थी। यह कहा जा रहा है कि ‘वह अपनी सक्सेस का ऑनरशिप नहीं ले रही हैं।’ ओके, तो बात ये है कि मुझे पता है कि प्यार और फिक्र की वजह से ऐसा होता है।

हमने एक बहुत बड़ी फिल्म (एनिमल) दी है और लोगों ने इसे बहुत पसंद किया। मैं भी इसको एंजॉय करने के लिए कुछ समय निकालना चाहती थी, जैसा कि हर कोई चाहता है लेकिन मैं अपनी फिल्म रिलीज के अगले दिन सेट पर वापस आ गई थी इसलिए मैं ऐसा नहीं कर पाई। ढेर सारे इंटरव्यू और कार्यक्रम हुए। मुझे काम के लिए रात भर जर्नी करनी पड़ रही है। मैं अपने करिअर की कुछ सबसे बड़ी फिल्मों की शूटिंग कर रही हूं। मेरी टीम और मेरी पीआर टीम ने मुझसे इस बारे में बात की कि हमें कैसे एक्टिव रहना चाहिए।

जैसा कि मैंने पहले ही कहा था कि रिलीज के अगले दिन मैं सेट पर वापस आ गई थी मेरी आने वाली फिल्म के लिए। मुझे समय नहीं मिल सका, लेकिन अगली बार हम इस पर काम करेंगे। मैं वादा करती हूं। मुझे बस विश्वास था कि अच्छा काम खुद बोलेगा और ऐसा हुआ मैं इससे अधिक आभारी नहीं हो सकती। उल्लेखनीय है कि रश्मिका की पर्सनल लाइफ भी इन दिनों खूब चर्चाओं में है। उनका नाम साउथ इंडियन स्टार विजय देवरकोंडा के साथ जोड़ा जा रहा है।

सिद्धार्थ मल्होत्रा की ‘योद्धा’ है हाई-ऑक्टेन एक्शन मूवी, फैंस कर रहे इंतजार

सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म ‘योद्धा’ का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। यह एक्शन से भरपूर फिल्म हैं। इसके पोस्टर और टीजर रिलीज किए जा चुके हैं। इन्हें देख लोगों की उत्सुकता और बढ़ गई है। आज रविवार (25 फरवरी) को ‘योद्धा’ के कलाकारों और क्रू ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का नया पोस्टर शेयर किया है। इसमें सिद्धार्थ कमांडो की ड्रेस में ताकत का प्रदर्शन कर रहे हैं। उनके हाथ में एक बंदूक है और उनकी पीठ पर एक वॉकी-टॉकी बंधा हुआ है।

उनके चेहरे पर चोट के निशान हैं। टैगलाइन ‘सीमाओं से परे एक अपहरण’ हाई-ऑक्टेन एक्शन और रहस्य का संकेत देती है। पोस्टर में ट्रेलर की रिलीज की तारीख की भी घोषणा की गई है, जो 29 फरवरी को रिलीज होने वाला है। अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में सिद्धार्थ ने लिखा, “अपनी सीट बेल्ट बांधें, #योद्धा ट्रेलर आ रहा है। 4 दिन में!” बता दें कि ‘योद्धा’ प्राइम वीडियो, धर्मा प्रोडक्शंस और मेंटर डिसिपल फिल्म्स के बीच एक सहयोगी उद्यम है।

सागर अंब्रे और पुष्कर ओझा इसके डायरेक्टर हैं। हीरू यश जौहर, करण जौहर, अपूर्व मेहता और शशांक खेतान द्वारा निर्मित इस फिल्म में सिद्धार्थ के साथ दिशा पटानी और राशि खन्ना हैं। ये फिल्म 15 मार्च को थिएटर में दस्तक देगी। ‘योद्धा’ से पहले सिद्धार्थ ने फिल्ममेकर रोहित शेट्टी की वेब सीरीज ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ में काम किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम