न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : विजय के साथ वेकेशन मना रहीं रश्मिका, ऐसे मिला इशारा, सुशांत को लेकर अंकिता ने बोला झूठ!

‘एनिमल’ फेम एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और साउथ इंडियन स्टार विजय देवरकोंडा के अफेयर को लेकर कई दिनों से अटकलें लगाई...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 03 Jan 2024 12:30:16

2 News : विजय के साथ वेकेशन मना रहीं रश्मिका, ऐसे मिला इशारा, सुशांत को लेकर अंकिता ने बोला झूठ!

‘एनिमल’ फेम एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और साउथ इंडियन स्टार विजय देवरकोंडा के अफेयर को लेकर कई दिनों से अटकलें लगाई जा रही हैं। वे लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि दोनों ने आज तक इस बारे में खुलकर बात नहीं की है, लेकिन उनका साथ देखकर ऐसा लगता है कि उनमें स्पेशल बोंडिंग है। अब एक बार फिर कुछ ऐसे संकेत मिले हैं, जिससे लग रहा है कि वे एक साथ न्यू ईयर वेकेशन एंजॉय कर रहे हैं।

दरअसल रश्मिका ने मंगलवार (2 जनवरी) को अपने इंस्टा हैंडल से एक अज्ञात लोकेशन के रास्ते में टहलते हुए एक झलक दिखाई। वह हरियाली और पेड़ों से घिरे रास्ते पर चलते हुए खुशी से उछलकूद करती दिखीं। रश्मिका ऑलिव-ग्रीन को-ऑर्ड सेट पहने हैं, जिसमें एक स्ट्रैपी टॉप और एक मैचिंग स्कर्ट शामिल है। रश्मिका ने बिना मेकअप के बालों को खुला रख सिर्फ सनग्लासेस पहने थे। क्लिप के साथ रश्मिका ने कैप्शन में लिखा, “हैप्पी न्यू-ईयर.. हेहे।”

कई नेटिजंस ने बताया कि रश्मिका के रूमर्ड बॉयफ्रेंड विजय भी वहां थे। कुछ यूजर्स ने कहा कि उन्होंने रश्मिका के चश्मे पर विजय का प्रतिबिंब देखा। कुछ मान रहे हैं कि यह विजय ही थे, जिन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड का यह हैप्पी वीडियो क्लिक किया। हाल ही एक यूजर ने अपने एक्स हैंडल पर रश्मिका की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “आप हमारी नेशनल क्रश हैं मैम। मुझे उम्मीद है कि एक दिन मुझे आप जैसी पत्नी मिलेगी।” इस पर रश्मिका ने कहा, “ओह.. जब मैं शादी करूंगी, तो मुझे उम्मीद है कि मेरा पति भी मुझे एक अमेजिंग वाइफ के रूप में सोचेगा...'

सुशांत की एक बात पर अंकिता के अलग-अलग बयान आए सामने, हुईं ट्रोल

‘बिग बॉस 17’ के घर में मौजूद एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे अपने पति विक्की जैन के साथ लगातार अनबन के कारण हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। इसके साथ ही एक और चीज है जो उन्हें खबरों में बनाए रखता है और वो है दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत का नाम। अंकिता कई मौकों पर सुशांत का जिक्र कर चुकी हैं। अंकिता और सुशांत ने कई सालों तक जीटीवी पर प्रसारित सीरियल ‘पवित्र रिश्ता’ में साथ काम किया था।

इस दौरान उनके बीच काफी नजदीकियां बढ़ गई थीं, लेकिन रिश्ता शादी तक नहीं पहुंच पाया। अब एक बार फिर बिग बॉस में अंकिता ने सुशांत का नाम लिया, लेकिन इस बार उन्हें सहानुभूति मिलने के बजाय ट्रोल किया जा रहा है। सुशांत के बारे में अंकिता ने जो कहा उसमें और जो उन्होंने पहले सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर कहा था उसमें जमीन-आसमान का फर्क है। शो के लेटेस्ट एपिसोड में ईशा मालवीय, समर्थ जुरेल और अभिषेक कुमार की लड़ाई हो रही थी।

तभी अभिषेक ने कहा कि उन्हें क्लॉस्टेरोफोबिया है। तब अंकिता ने कहा कि अभिषेक को क्लॉस्टेरोफोबिया नहीं है। मुझे पता है कि क्लॉस्टेरोफोबिया में क्या होता है क्योंकि सुशांत को भी यह था। यह एंग्जाइटी डिसऑर्डर है जिसमें इंसान को किसी चीज से बहुत ज्यादा डर लगने लगता है।

सुशांत के निधन के बाद उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती ने एक इंटरव्यू में दावा किया था कि सुशांत को क्लॉस्टेरोफोबिया था। तब अंकिता ने सुशांत का प्लेन उड़ाने वाला वीडियो शेयर किया और लिखा, “क्या ये क्लॉस्टेरोफोबिया है? तुम हमेशा उड़ना चाहते थे और तुम उड़े। हमें तुम पर गर्व है।” अंकिता की इन विरोधाभासी बातों से सोशल मीडिया यूजर्स गुस्साए हुए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम