न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : फिल्म इंडस्ट्री में 7 साल पूरे होने पर रश्मिका ने फैंस पर लुटाया प्यार, आलिया ने शेयर किया शानदार वीडियो

एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना इसी महीने रिलीज हुई फिल्म ‘एनिमल’ में रणबीर कपूर के अपोजिट थीं। फिल्म सुपरहिट हो चुकी है और इसमें...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 31 Dec 2023 2:06:24

2 News : फिल्म इंडस्ट्री में 7 साल पूरे होने पर रश्मिका ने फैंस पर लुटाया प्यार, आलिया ने शेयर किया शानदार वीडियो

एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना इसी महीने रिलीज हुई फिल्म ‘एनिमल’ में रणबीर कपूर के अपोजिट थीं। फिल्म सुपरहिट हो चुकी है और इसमें रश्मिका के किरदार की भी जमकर तारीफ हो रही है। इस बीच 27 साल की रश्मिका को शनिवार (30 दिसंबर) को एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में 7 साल पूरे हो गए। इस खास मौके पर रश्मिका ने फैंस को थैंक्स बोलते हुए दिल की बात की है। रश्मिका ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट के जरिए अपनी भावनाएं व्यक्त कीं।

रश्मिका ने लिखा, “7 साल। यह वाकई एक अच्छी जर्नी रही है। आपने मेरा सपोर्ट किया। आपने मेरे साथ धैर्य रखा। आपने मुझे आगे बढ़ते हुए देखा है, जो आज मैं बनी हूं और आपके धैर्य के लिए धन्यवाद। एक साथ कई और खूबसूरत सालों के लिए चीयर्स। थैंक्यू। आई लव यू।” बता दें कि रश्मिका की पहली फिल्म ‘किरिक पार्टी’ साल 2016 की सुपरहिट फिल्मों में से एक थी। रश्मिका ने ‘सावी’ के किरदार से लोगों का दिल जीत लिया। उन्हें बेस्ट डेब्यू का SIMA अवार्ड मिला। इसके बाद रश्मिका ने ‘चमक’, ‘अंजनी पुत्र’ और ‘चलो’ जैसी फिल्मों में काम किया।

विजय देवरकोंडा के साथ साल 2018 में आई रश्मिका की फिल्म ‘गीता गोविंदम’ ने उन्हें दुनियाभर में मशहूर कर दिया। वह साल 2021 में ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पुष्पा’ में भी थीं। रश्मिका ने फिल्म ‘गुडबाय’ से बॉलीवुड में एंट्री की। वह सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ ‘मिशन मजनू’ में भी नजर आईं। रश्मिका की पर्सनल लाइफ की बात करें तो अरसे से उनका नाम विजय देवरकोंडा के साथ जुड़ रहा है।

आलिया भट्ट के लिए साल 2023 कई मायनों में रहा बेहतरीन

बॉलीवुड की क्यूट गर्ल के रूप में मशहूर एक्ट्रेस आलिया भट्ट के लिए यह साल बहुत अच्छा रहा। आलिया ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने 2023 के अपने खास पलों की झलकियां और तस्वीरें दिखाई है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। वीडियो की शुरुआत आलिया के ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के प्रमोशनल इवेंट शूट के लुक से हुई। फिर उनके इस साल के कई यादगार पलों की कई तस्वीरें और वीडियो देखने को मिले।

उन्होंने पोस्ट को कैप्शन दिया था, ‘2023’. इस वीडियो के कैप्शन में आलिया ने हार्ट इमोजी के साथ ‘2023’ लिखा है। बता दें कि आलिया की 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' जुलाई में रिलीज हुई थी, जो बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई। आलिया ने इस साल मेट गाला में डेब्यू किया और व्हाइट गाउन में रेड कार्पेट पर चलीं।

आलिया का पहला हॉलीवुड प्रोजेक्ट 'हार्ट ऑफ स्टोन' भी रिलीज हुआ। उन्हें 'गंगूबाई काठियावाड़ी' मूवी के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवार्ड भी मिला। आलिया अब 'जिगरा' फिल्म में दिखेंगी। उन्होंने इसे करण जौहर के साथ को-प्रोड्यूस किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम