न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : रश्मिका-विजय ने साथ मनाई दिवाली, Photos से मिले संकेत, भक्ति भाव में डूबी दिखीं शहनाज गिल

साउथ के पॉपुलर रूमर्ड कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा को लेकर आए दिन कोई न कोई खबर आती रहती है। दोनों को कई दफा...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 13 Nov 2023 7:22:06

2 News : रश्मिका-विजय ने साथ मनाई दिवाली, Photos से मिले संकेत, भक्ति भाव में डूबी दिखीं शहनाज गिल

साउथ के पॉपुलर रूमर्ड कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा को लेकर आए दिन कोई न कोई खबर आती रहती है। दोनों को कई दफा एक साथ स्पॉट किया गया है। हालांकि उन्होंने अभी तक खुलकर इस रिश्ते के बारे में नहीं बोला है, लेकिन अटकलें लगाई जा रही हैं कि वे एक-दूसरे के काफी करीब हैं। अब फैंस का दावा है कि रश्मिका और विजय ने रविवार (12 नवंबर) को साथ में दिवाली का जश्न मनाया।

उनकी दिवाली सेलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। विजय ने अपने परिवार के साथ त्योहार मनाते हुए अपने सोशल मीडिया अकाउंट से 3 तस्वीरें शेयर करते हुए फैंस को शुभकामनाएं दी हैं। दूसरी ओर, रश्मिका ने अपने अकाउंट से खुद की फोटो पोस्ट कर दिवाली विश की।

हालांकि दोनों की ओर से पोस्ट की गई फोटो में वे साथ नजर नहीं आए लेकिन फिर भी उनके बीच एक खास कनेक्शन है। दरअसल रश्मिका और विजय ने एक ही समय पर दिवाली पोस्ट शेयर की। साथ ही दोनों का कैप्शन भी सेम था। दोनों ने कैप्शन में लिखा, “Happy Diwali my loves” फैंस इस पर खूब चुटकियां ले रहे हैं। वे कंफर्म करना चाहते हैं कि दोनों एक साथ थे।

बाबा बदरीनाथ धाम पहुंचीं शहनाज, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीरें

एक्ट्रेस शहनाज गिल सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर पोस्ट के साथ फैंस को अपडेट देती रहती हैं। इसी कड़ी में शहनाज ने अपनी बेहद प्यारी तस्वीरें शेयर की हैं। शहनाज उत्तराखंड स्थित बाबा बदरीनाथ धाम पहुंची और भक्ति भाव में डूबी नजर आईं। मंदिर के बाहर से क्लिक तस्वीरों को उन्होंने शेयर किया है।

शहनाज ने इंस्टाग्राम पर मंदिर के बाहर की खूबसूरत झलक के साथ नो मेकअप लुक की तस्वीरें अपलोड की है। शहनाज ब्लू जैकेट के साथ कैप लगाई और साथ में मफलर लिए नजर आ रही हैं। माथे पर तिलक और हाथ जोड़े वह बेहद खुश दिख रही हैं। उन्होंने कैप्शन में हाथ जोड़ने, मंदिर और कमल के इमोटिकॉन्स डाले हैं।

शहनाज के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह इस साल सलमान खान-पूजा हेगड़े स्टारर 'किसी का भाई किसी की जान' के बाद 'थैंक्यू फॉर कमिंग' में नजर आई थीं। उल्लेखनीय है कि शहनाज दिवंगत एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला के काफी करीब थीं। सिद्धार्थ की मौत के बाद वह काफी उदास थीं और धीरे-धीरे उनकी मौत के गम से उबरी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे