न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना जल्द कर सकते हैं सगाई की घोषणा, सोशल मीडिया पर फैंस शेयर कर रहे खुशखबरी

तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के दो स्टार विजय देवराकोंडा और रश्मिका मंदाना के बीच कई दिनों से कुछ चल रहा है। उन्हें कई दफा एक साथ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 08 Jan 2024 11:12:33

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना जल्द कर सकते हैं सगाई की घोषणा, सोशल मीडिया पर फैंस शेयर कर रहे खुशखबरी

तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के दो स्टार विजय देवराकोंडा और रश्मिका मंदाना के बीच कई दिनों से कुछ चल रहा है। उन्हें कई दफा एक साथ स्पॉट किया जा चुका है। साथ ही वे सोशल मीडिया पर भी इशारों-इशारों में काफी कुछ कह डालते हैं। भले ही दोनों एक साथ तस्वीरें ना डालें लेकिन दोनों अलग-अलग तस्वीर भी पोस्ट करते हैं तो जगह की लोकेशन सेम ही होती है। हालांकि दोनों ने अभी तक अपने रिलेशनशिप को लेकर कोई बयान नहीं दिया है।

इसके बावजूद मीडिया और फैंस को लगातार लग रहा है कि वे अपने रिश्ते को दोस्ती से आगे जरूर बढ़ाएंगे। इस बीच 'न्यूज18 तेलुगु' की एक हालिया रिपोर्ट ने फैंस को खुश कर दिया है। इसके अनुसार यह जोड़ी अगले महीने यानी फरवरी के दूसरे सप्ताह में सगाई की घोषणा कर सकती है। कहा जा रहा है कि दोनों जल्द ही सगाई की जानकारी देने के लिए तैयार है।

इसके साथ-साथ सोशल मीडिया पर फैंस भी रश्मिका और विजय से जुड़ी तमाम जानकारी साझा कर रहे हैं। बता दें कि विजय-रश्मिका की केमिस्ट्री ब्लॉकबस्टर फिल्म 'गीता गोविंदम' में देखने लायक थी। इसके बाद वे फिल्म 'डियर कॉमरेड' में में भी अपना जादू चलाने में सफल रहे। त्योहारों के दौरान रश्मिका का विजय के घर जाना और मालदीव में साथ वेकेशन मनाना भी उनकी मजबूत बोंडिंग की अटकलों को हवा दी है।

rashmika mandanna,vijay devarakonda,rashmika vijay,actress rashmika mandanna,actor vijay devarakonda,animal movie

रश्मिका ने साल 2017 में रक्षित के साथ की थी सगाई

दोनों की पहली मुलाकात सेट पर ही हुई थी। इसके बाद कई प्रोजेक्ट्स पर रश्मिका और विजय ने एक साथ काम भी किया। अलग-अलग इवेंट्स और ट्रिप पर भी दोनों को एक साथ स्पॉट किया जा चुका है। उल्लेखनीय है कि साल 2017 में रश्मिका ने रक्षित शेट्टी के साथ सगाई की थी। हालांकि यह सगाई ज्यादा दिन तक नहीं चली। शादी के पहले ही इन दोनों के बीच काफी दिक्कतें आने लगी थी।

सगाई टूटने के बाद रश्मिका को काफी ट्रोल किया गया। रश्मिका ने हाल ही ‘एनिमल’ की सक्सेस पार्टी में हिस्सा लिया था। वह फिलहाल 'पुष्पा 2' की शूटिंग में बिजी हैं, जिसमें वे अल्लू अर्जुन के अपोजिट हैं। दूसरी ओर, विजय जल्द ही 'VD12' नाम की फिल्म में नजर आएंगे। फिल्म में विजय के साथ एक बार फिर रश्मिका की जोड़ी जमेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार