न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : रश्मि को ‘मिस्टर राइट’ की तलाश, चाहती हैं ऐसा दूल्हा, कास्टिंग काउच का शिकार हो चुका है यह एक्टर

एक्ट्रेस रश्मि देसाई (38) ने 'उतरन' सीरियल से दर्शकों का प्यार जीता। इसमें उन्हें ‘तपस्या’ का रोल प्ले करने का मौका मिला था। शो के दौरान...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 28 Jul 2024 12:02:24

2 News : रश्मि को ‘मिस्टर राइट’ की तलाश, चाहती हैं ऐसा दूल्हा, कास्टिंग काउच का शिकार हो चुका है यह एक्टर

एक्ट्रेस रश्मि देसाई (38) ने 'उतरन' सीरियल से दर्शकों का प्यार जीता। इसमें उन्हें ‘तपस्या’ का रोल प्ले करने का मौका मिला था। शो के दौरान उनकी को-एक्टर नंदिश संधू संग नजदीकियां बढ़ गईं और साल 2011 में उन्होंने शादी कर ली। हालांकि साल 2016 में उनका तलाक हो गया। काफी समय बाद रश्मि की जिंदगी में अरहान आए, जो ‘बिग बॉस’ में भी उनके साथ थे। इस प्यार में भी उन्हें धोखा मिला।

रश्मि हाल में ही पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट में पहुंचीं। रश्मि ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर खुलकर बात की। रश्मि ने कहा कि मैं और अरहान एक-दूसरे से काफी अलग थे। हमारा रिश्ता नहीं चला और मिलकर ब्रेकअप का फैसला लिया। मैं अब चाहती हूं कि मेरी जिंदगी में कोई ऐसा आए जो मुझे समझ सके। मैं खुले ख्यालों वाली लड़की हूं। मुझे बहुत बार लोगों ने बोल्ड डिसीजन की वजह से जज भी किया है। ऐसा नहीं है कि शादी के रिश्ते नहीं आए।

बहुत से रिश्ते आए मगर कोई मिस्टर राइट नहीं आया। मैं पिछले रिश्तों से इतना डर गई हूं कि अब फैसला लेने में थोड़ा डरती हूं। कभी-कभी तो डरती हूं कि मुझे इस जन्म में शायद कोई मिस्टर राइट नहीं मिलेगा। मैं इंतजार में हूं कि कोई मिस्टर राइट आए, जो मुझ पर पाबंदी न लगाए। फादर फिगर टाइप हो। जो मुझे प्यार करे और गाइड करे। फिलहाल मेरी जिंदगी में कोई नहीं है।

rashmi desai,actress rashmi desai,rashmi marriage,nandish sandhu,uttaran serial,rajeev khandelwal,actor rajeev khandelwal,rajeev casting couch

राजीव खंडेलवाल के साथ बॉलीवुड के बड़े फिल्ममेकर ने की थी कास्टिंग काउच की कोशिश

इमरान हाशमी स्टारर सीरीज ‘शोटाइम’ में राजीव खंडेलवाल को बॉलीवुड स्टार अरमान के किरदार में ऑडियंस का बेशुमार प्यार मिल रहा है। राजीव सीरीज के प्रमोशन में बिजी हैं। हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान कास्टिंग काउच को लेकर खुलासा किया। सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू में राजीव ने कहा कि बॉलीवुड के बड़े फिल्ममेकर ने मेरे साथ कास्टिंग काउच करने की कोशिश की।

मैंने उस वक्त सीन क्रिएट तो नहीं किया लेकिन मैं उस फिल्ममेकर को मिडल फिंगर दिखाकर वहां से चला आया। राजीव से जब पूछा गया कि क्या वह एक फेमस फिल्ममेकर है, इस पर उन्होंने कहा कि उसने उस समय बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ वाली फिल्म दी थी। उसने मुझसे यही कहा कि मैंने अभी 100 करोड़ वाली फिल्म दी है तुम मुझे मना कर रहे हो। राजीव ने कहा कि उसने मुझे स्क्रिप्ट नहीं सुनाई उसकी बजाय उसने कहा मैं तुम्हारे लिए गाना गाऊंगा।

उसने कहा तुम बहुत हैंडसम हो, पर मुझे ऐसा नहीं लगता। उसने मुझे हिंट देने की कोशिश की, फिर उसने कहा कि मैं तुम्हारे लिए गाना गाऊंगा और तुम मेरी आंखों में देखना। मैंने कहा कि आप मुझे स्क्रिप्ट सुना दो तो उसने कहा कि मैं अपनी स्क्रिप्ट किसी को नहीं सुनाता पर तुम्हें पसंद करता हूं तो तुम्हारे लिए कुछ गाना चाहता हूं। मैंने गाना खत्म होने के बाद फिर से स्क्रिप्ट सुनने के लिए कहा, तो फिल्ममेकर ने कहा कि तुम्हें ऐसे ही फिल्म साइन करनी होगी।

इसके बाद मैंने मना किया तो उस प्रोड्यूसर ने मुझे दरवाजा दिखाते हुए कहा कि जाओ यहां से, मैं तुम्हें 2 फिल्में देने वाला था लेकिन अब देखता हूं कि तुम लाइफ में कितना आगे जा पाते हो। इसके बाद राजीव ने फिल्म ‘आमिर’ की और उसी प्रोड्यूसर को स्क्रीनिंग पर बुलाया लेकिन ना तो वो आया और ना ही उसका कोई रिप्लाई आया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क