न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

यूट्यूबर समय रैना के सपोर्ट में उतरे रैपर बादशाह, कॉन्सर्ट के दौरान कही यह बात; हुई हूटिंग

फेमस कॉमेडियन समय रैना इन दिनों अपने शो इंडियाज गॉट लेटेंट को लेकर सुर्खियों में हैं। यह शो अपने कंटेंट की वजह से विवादों में घिरा हुआ है और फिलहाल इस पर बैन लगा दिया गया है।

Posts by : Sandeep Gupta | Updated on: Mon, 17 Feb 2025 6:22:24

यूट्यूबर समय रैना के सपोर्ट में उतरे रैपर बादशाह, कॉन्सर्ट के दौरान कही यह बात; हुई हूटिंग

फेमस कॉमेडियन समय रैना इन दिनों अपने शो इंडियाज गॉट लेटेंट को लेकर सुर्खियों में हैं। यह शो अपने कंटेंट की वजह से विवादों में घिरा हुआ है और फिलहाल इस पर बैन लगा दिया गया है। हर तरफ इसकी आलोचना हो रही है, जिसकी वजह बने हैं यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया। दरअसल, रणवीर ने शो के दौरान पैरेंट्स पर एक जोक किया, जो दर्शकों को पसंद नहीं आया। सोशल मीडिया पर इस जोक की जमकर निंदा हो रही है और रणवीर को कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, मजाक भले ही रणवीर ने किया हो, लेकिन इसका असर समय रैना पर भी पड़ा है और उन्हें भी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच, कुछ लोग समय रैना के समर्थन में भी सामने आ रहे हैं। अब फेमस सिंगर बादशाह ने भी इस पूरे विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

बादशाह की परफॉर्मेंस के दौरान गूंजा 'फ्री समय रैना' का नारा, वीडियो हुआ वायरल

इंडियन आइडल 15 में जज की भूमिका निभा रहे सिंगर बादशाह ने हाल ही में वडोदरा में एक जबरदस्त परफॉर्मेंस दी। उन्होंने पारुल यूनिवर्सिटी में शिरकत की और परफॉर्मेंस के दौरान दर्शकों से बातचीत भी की।

शो के दौरान बादशाह ने जोश से कहा, "पारुल यूनिवर्सिटी, मैं आप सभी से प्यार करता हूं। आप सभी का ढेर सारा शुक्रिया।" इसके तुरंत बाद उन्होंने अपनी आवाज बुलंद करते हुए नारा लगाया— "फ्री समय रैना!"

बादशाह के इतना कहते ही ऑडियंस में जबरदस्त शोर मच गया और लोग हूटिंग करने लगे। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बादशाह को लेकर मिक्स्ड रिएक्शंस देखने को मिल रहे हैं। अगर समय रैना की बात करें, तो वे हाल ही में अमिताभ बच्चन के पॉपुलर शो कौन बनेगा करोड़पति (KBC) में भी नजर आए थे।

शो पर सख्त कार्रवाई, हमेशा के लिए बैन

समय रैना के इंडियाज गॉट लेटेंट शो के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया गया है, जिसके तहत इस शो को हमेशा के लिए बैन कर दिया गया है। इसके साथ ही, शो के सभी एपिसोड्स डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा दिए गए हैं। वहीं, विवादों के केंद्र में रहे यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया ने भी फैंस के सामने माफी मांगते हुए एक वीडियो शेयर किया है। पैरेंट्स पर अमर्यादित जोक मारने के बाद भारी आलोचना झेल रहे रणवीर ने अपनी गलती स्वीकार की है। इस बीच, समय रैना को 10 मार्च को मुंबई पुलिस के सामने पेश होना है, जहां वह अपना स्टेटमेंट रिकॉर्ड कराएंगे। पुलिस अब तक इस मामले में करीब 50 लोगों के बयान दर्ज कर चुकी है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत