न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : इस एक्टर को डेट कर रही हैं रणवीर की एक्स वाइफ कोंकणा, BB-14 फेम एजाज को आई पवित्रा की याद

एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर रणवीर शौरी दोनों ही बढ़िया कलाकार माने जाते हैं। वे साल 2010 में विवाह बंधन में बंध गए थे। हालांकि...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 25 Apr 2024 11:55:37

2 News : इस एक्टर को डेट कर रही हैं रणवीर की एक्स वाइफ कोंकणा, BB-14 फेम एजाज को आई पवित्रा की याद

एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर रणवीर शौरी दोनों ही बढ़िया कलाकार माने जाते हैं। वे साल 2010 में विवाह बंधन में बंध गए थे। हालांकि उनका रिश्ता बहुत लंबा नहीं चला और साल 2015 में अलग होने के बाद 2020 में उनका तलाक हो गया। अब कोंकणा की पर्सनल लाइफ से जुड़ी एक महत्वपूर्ण खबर सामने आ रही है। पिछले काफी समय से कहा जा रहा था कि कोंकणा और अमोल पाराशर एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। अब रणवीर ने इस बात पर इशारों-इशारों में मोहर लगा दी है।

दरअसल हाल ही में X (ट्विटर) पर एक पैरोडी अकाउंट के जरिये ट्वीट किया गया कि कोंकणा ने मोदी भक्त रणवीर को छोड़कर सेक्युलर अमोल पाराशर को डेट करना शुरू किया है, जो अच्छा फैसला है। इस ट्वीट को रीट्वीट करते हुए रणवीर ने लिखा, “मैं इससे सहमत हूं।” रणवीर के इस ट्वीट से सोशल मीडिया पर हलचल मच गई है।

बता दें कि अमोल ने विक्की कौशल की फिल्म ‘सरदार ऊधम’ में ‘शहीद भगत सिंह’ का रोल अदा किया था। वे ‘डॉली किट्टी और वो चमकते सितारे’ में कोंकणा के साथ नजर आए थे। अटकलें लगाई जा रही हैं कि इस फिल्म से ही दोनों के बीच दोस्ती हुई और उनकी डेटिंग शुरू हो गई।

ranvir shorey,actor ranvir shorey,konkna sen sharma,actress konkona sen sharma,amol parashar,konkona amol,konkona ranvir,eijaz khan,pavitra punia,eijaz pavitra

एजाज खान और पवित्रा पुनिया का लंबे रिलेशनशिप के बाद हो चुका है ब्रेकअप

एक्टर एजाज खान और पवित्रा पुनिया में ‘बिग बॉस 14’ के दौरान नजदीकियां बढ़ गईं। ‘बिग बॉस’ के घर से बाहर आने के बाद से दोनों लंबे समय तक लिव-इन रिलेशनशिप में रहे। हालांकि पिछले दिनों दोनों अलग हो गए। उन्होंने अब तक अपने रिश्ते को खत्म करने कारण नहीं बताया है। अब एजाज ने अपनी सेहत और पवित्रा से ब्रेकअप पर चुप्पी तोड़ी है।

एजाज ने इंडियनएक्सप्रेस डॉट कॉम से बातचीत करते हुए कहा कि कोविड के दौरान एक समय था, जब मैं समझ नहीं पा रहा था कि मुझे क्या करना चाहिए। मैंने ‘बिग बॉस’ करने का फैसला किया। शो में जाने के बाद मुझे अपनी ताकत और कमजोरियों का पता चला। एजाज ने पवित्रा का नाम लिए बिन इशारा किया कि शो जीतने के बजाय मैंने किसी बेहद खूबसूरत को जीता। मैं अभी 48 साल का हूं। मुझे नहीं पता कि मैं और कितने साल अपनी प्राइम लाइफ जी पाऊंगा।

मेरी लाइफ में मैंने अच्छे दिन, बुरे दिन और सबसे बुरे दिन देखे हैं और इन दिनों मैं दवाओं पर हूं और हाल ही में अपने जीवन में कुछ निजी चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों से गुजरा हूं, क्या मेरे नियंत्रण में है और क्या नहीं। सीख रहा हूं इन सब चीजों से कैसे निकलूं। मेरा मकसद इतना है कि मैं किसी को जान-बूझकर चोट न पहुंचाऊं। एजाज ने 'काव्यांजलि', 'क्या होगा निम्मो का' जैसे सीरियल्स से तारीफ बटोरी। वे इन दिनों 'अद्रिश्यम' शो को लेकर सुर्खियों में हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष