न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : लंदन के म्यूजियम में लगे रणवीर के 2 पुतले, देखें Photos, सनी के साथ इस फिल्म में दिखेंगे सलमान

एक्टर रणवीर सिंह ने साल 2010 में फिल्म ‘बैंड बाजा बारात’ के साथ बॉलीवुड में एंट्री की थी। रणवीर तब से ही एक्टिंग की दुनिया में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 18 Dec 2023 8:08:56

2 News : लंदन के म्यूजियम में लगे रणवीर के 2 पुतले, देखें Photos, सनी के साथ इस फिल्म में दिखेंगे सलमान

एक्टर रणवीर सिंह ने साल 2010 में फिल्म ‘बैंड बाजा बारात’ के साथ बॉलीवुड में एंट्री की थी। रणवीर तब से ही एक्टिंग की दुनिया में अपनी चमक बिखेर रहे हैं। इसके अलावा रणवीर की पर्सनलिटी भी चार्मिंग है। वे हमेशा ऊर्जा से लबरेज दिखते हैं। दिग्गज एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के पति 38 वर्षीय रणवीर कई शानदार फिल्मों में काम कर चुके हैं। रणवीर भारत के साथ विदेशों में भी लोकप्रिय हैं। दुनियाभर में उनके बेशुमार फैंस हैं।

अब रणवीर ने एक खास उपलब्धि हासिल कर ली है। आज सोमवार (18 दिसंबर) को रणवीर ने लंदन के मैडम तुसाद म्यूजियम में उनके 2 मोम के पुतलों का अनावरण किया। इसी के साथ रणवीर पहले ऐसे भारतीय अभिनेता बन गए हैं, जिनके एक नहीं, बल्कि दो मोम के पुतले लगाए गए हैं।

रणवीर ने इंस्टाग्राम पर इन पुतलों की फोटो शेयर कर लिखा, “बड़े होते हुए, मैं दुनिया की कुछ सबसे प्रसिद्ध और प्रमुख हस्तियों के साथ अपने माता-पिता की पुरानी तस्वीरों पर मोहित हो गया था, तभी मुझे अहसास हुआ कि वे लंदन के प्रसिद्ध मैडम तुसाद में मोम की प्रतिमाएं थीं। अब वहां मेरा अपना मोम का पुतला होना अवास्तविक लगता है। मैं कृतज्ञ हूं कि मेरा पुतला दुनिया की सबसे निपुण हस्तियों के बीच है।”

सनी देओल की फिल्म ‘सफर’ में कैमियो कर सकते हैं सलमान खान

सनी देओल की अगली फिल्म में सलमान खान कैमियो करते हुए नजर आएंगे। सनी इन दिनों अपनी फिल्म ‘सफर’ की शूटिंग में बिजी हैं। इसकी कहानी सनी और एक बाल कलाकार की यात्रा को दर्शाएगी, जो अपने-अपने जीवन में परेशानियों से गुजर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान इस फिल्म में कैमियो करते हुए दिखाई देंगे।

फिल्म से जुड़े एक करीबी सूत्र ने इसका खुलासा किया है। सलमान जनवरी में शूटिंग करेंगे। सलमान सिर्फ एक दिन का शूट करेंगे। फिल्म में वे सुपरस्टार सलमान खान की ही भूमिका में दिखाई देंगे। सलमान का किरदार एक महत्वपूर्ण भावनात्मक मोड़ पर आता है, जो कि मुख्य पात्रों में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। सनी के साथ शूटिंग करने के लिए सलमान बेहद उत्साहित हैं।

फिल्म का निर्माण विशाल राणा के बैनर एनचेलॉन प्रोडक्शंस के तहत किया जा रहा है। फिल्म अगले साल के आखिरी तक रिलीज हो सकती है। बता दें कि सलमान और सनी ने डायरेक्टर राज कंवर की साल 1996 में आई फिल्म ‘जीत’ में साथ काम किया था। इसमें करिश्मा कपूर और तब्बू लीड एक्ट्रेस थीं। फिल्म सुपरहिट रही और इसके गाने भी खूब लोकप्रिय हुए।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम