न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : रणवीर को देख लग रहीं ‘ब्रह्मास्त्र-2’ की अटकलें, इनके हिसाब से ‘रामायण’ के लिए सही नहीं हैं रणबीर-साई

एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों अपने पहले बच्चे की खबर को लेकर सुर्खियों में हैं। उनकी पत्नी एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण शादी के 6 साल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 18 Jun 2024 7:59:29

2 News : रणवीर को देख लग रहीं ‘ब्रह्मास्त्र-2’ की अटकलें, इनके हिसाब से ‘रामायण’ के लिए सही नहीं हैं रणबीर-साई

एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों अपने पहले बच्चे की खबर को लेकर सुर्खियों में हैं। उनकी पत्नी एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण शादी के 6 साल बाद सितंबर में बेबी को जन्म देंगी। कपल ने साल के शुरू में यह घोषणा की थी। रणवीर का वर्कफ्रंट देखें तो उनकी पिछली फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ पिछले साल आई थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही। अब फैंस को रणवीर की अगली फिल्म का इंतजार है। इस बीच रणवीर ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं जिन्हें देखकर लोग कयास लगा रहे हैं कि शायद यह उनकी ‘ब्रह्मास्त्र-2’ के लिए तैयारी है।

फिल्म के दूसरे पार्ट का टाइटल ‘ब्रह्मास्त्र : पार्ट 2 – देव’ होगा। माना जा रहा है कि दूसरे पार्ट में रणवीर और दीपिका पादुकोण लीड रोल में रहेंगे। निर्देशक अयान मुखर्जी इस फिल्म में दो सुपरस्टार रणवीर और रणबीर कपूर को पहली बार एक साथ ला सकते हैं। बहरहाल रणवीर की नई पोस्ट की बात करें तो इसमें वो बढ़ी हुई दाढ़ी के साथ दिख रहे हैं। हालांकि रणवीर ने कैप्शन में कुछ नहीं लिखा, जिससे स्थिति साफ नहीं हो पाई। पिछले साल खबर आई थी कि रणवीर को पार्ट-2 में ‘देव’ का किरदार निभाने के लिए फाइनल कर लिया गया है।

उन्होंने कॉन्ट्रैक्ट साइन कर दिए हैं। फिल्म अगले साल रिलीज हो सकती है। गौरतलब है कि साल 2022 में रिलीज हुई फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' ब्लॉकबस्टर हिट रही थी। तकरीबन 410 करोड़ रुपए की लागत में बनी इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 431 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था। फिल्म की कहानी ऐसे मोड़ पर खत्म हुई जिसके बाद फैंस बेसब्री से दूसरे पार्ट का इंतजार कर रहे हैं।

सुनील लहरी ने बताया राम-सीता के लिए क्यों फिट नहीं बैठते रणबीर और साई

डायरेक्टर नितेश तिवारी की ‘रामायण’ लंबे समय से लाइमलाइट में है। इसको लेकर आएदिन कोई न कोई अपडेट आती रहती है। इसमें रणबीर कपूर ‘राम’ और साउथ इंडियन एक्ट्रेस साई पल्लवी ‘सीता’ के रोल में नजर आएंगी। शूटिंग सेट से राम-सीता के लुक में उनकी फोटो भी वायरल हुई थीं। अब रामानंद सागर के दूरदर्शन पर प्रसारित लोकप्रिय धारावाहिक ‘रामायण’ में लक्ष्मण का रोल निभा चुके एक्टर सुनील लहरी ने कास्टिंग को लेकर रिएक्शन दी है।

सुनील ने कहा कि पोस्टर में मुझे रणबीर का लुक पसंद आया। ये बहुत अच्छा है और जैसा कि वो स्मार्ट हैं, वो रोल में परफेक्ट दिखेंगे। लेकिन मुझे नहीं पता कि लोग उन्हें राम के रूप में कितना स्वीकार करेंगे। मुझे लगता है कि आपको ऐसे किसी एक्टर को लेना चाहिए जिसकी कोई इमेज या बैगेज न हो। ये अच्छे से वर्क करता। खासतौर पर ‘एनिमल’ जैसी फिल्म करने के बाद अब लोगों के लिए उन्हें राम के रोल में देख पाना काफी मुश्किल होगा।

साई को लेकर सुनील ने कहा कि मुझे नहीं पता कि वो एक्ट्रेस के तौर पर कैसी हैं, मैंने उनका कभी काम नहीं देखा है लेकिन लुक्स की बात करूं तो मैं बहुत कन्वेंस नहीं हूं। मेरे दिमाग में सीता बहुत खूबसूरत हैं और परफेक्ट लुकिंग चेहरा है। मुझे नहीं लगता है कि सई के चेहरे में वो परफेक्शन है। इंडियन माइंडसेट की बात करें तो सभी देवियां बेहद सुंदर हैं। ये एक्स्ट्रा ऑर्डिनरी होना चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका