न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : इस फिल्म के दूसरे भाग में रणवीर की होगी अहम भूमिका, रणवीर ने इस अंदाज में दी ‘फाइटर’ पर रिएक्शन

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र: पार्ट 1-शिवा’ पिछले साल रिलीज हुई थी। इसके लिए फैंस में जबरदस्त उत्साह...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 09 Dec 2023 12:28:31

2 News : इस फिल्म के दूसरे भाग में रणवीर की होगी अहम भूमिका, रणवीर ने इस अंदाज में दी ‘फाइटर’ पर रिएक्शन

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र: पार्ट 1-शिवा’ पिछले साल रिलीज हुई थी। इसके लिए फैंस में जबरदस्त उत्साह दिखा था। अब इसके दूसरे पार्ट को लेकर भी क्रेज नजर आ रहा है। लोगों के बीच ‘देव’ के किरदार को लेकर काफी एक्साइटमेंट है कि आखिर इस किरदार को कौनसा एक्टर प्ले करेगा। डायरेक्टर अयान मुखर्जी की ‘ब्रह्मास्त्र’ में ‘शिवा’ के रोल में रणबीर दिखे थे।

तब संकेत दे दिया गया था कि फिल्म के अगले भाग में कहानी पीछे जाएगी और शिवा के माता-पिता यानि ‘देव’ और ‘अमृता’ की कहानी होगी। कई रिपोर्ट्स में कहा जा रहा था कि ‘देव’ और ‘अमृता’ के किरदार में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह नजर आएंगे। फैंस ‘देव’ के किरदार के लिए ऋतिक रोशन, ‘केजीएफ’ स्टार यश और रणवीर के नाम पर अटकलें लगा रहे थे।

अब न्यूज18 के अनुसार रणवीर ने खुद इस किरदार के लिए सहमति दे दी है। रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म के डायरेक्टर अयान मुखर्जी ने रणवीर को फाइनल कर लिया है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो उम्मीद है कि रणबीर 2025 में इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर देंगे।

फिल्म में देरी भी हो सकती है क्योंकि ‘डॉन 3’ की शूटिंग भी उसी दौरान शुरू होने की संभावना है। बता दें कि ‘ब्रह्मास्त्र’ में रणबीर और आलिया ‘शिवा’ और ‘ईशा’ की भूमिका में थे। इसमें अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय ने भी महत्वपूर्ण रोल किए थे। शाहरुख खान, नागार्जुन और डिंपल कपाड़िया स्पेशल रोल में थे।

दीपिका पादुकोण ने शेयर किया ‘फाइटर’ का टीजर तो रणवीर...

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण बॉलीवुड के मोस्ट लवेबल कपल में से एक हैं। उनकी शादी के 5 साल हो चुके हैं। दोनों जब-तब एक-दूसरे के लिए प्यार का इजहार करते रहते हैं। तारीफों के पुल बांधने के साथ वे हंसी-मजाक के मूड में रहते हैं। दोनों को कुछ शानदार फिल्मों में साथ करने का मौका भी मिला है। खास बात ये है कि वे फिल्म ‘गोलियों की रासलीला-रामलीला’ फिल्म की शूटिंग के दौरान ही नजदीक आए थे।

इस बीच रणवीर को एक बार फिर से दीपिका की तारीफ करने का मौका हाथ लग गया। हाल ही दीपिका की अगली फिल्म ‘फाइटर’ का टीजर रिलीज हुआ है। टीजर शेयर करते हुए दीपिका ने लिखा,“फाइटर फॉरएवर #फाइटरटीजरआउटनाउ।” इस पर रणवीर ने जोरदार रिएक्शन दी है। रणवीर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टा स्टोरी पर लिखा, “बूओओओओओओएम!!!!!”

इसमें फिल्म को लेकर रणवीर का जबरदस्त उत्साह दिख रहा है, जो उनकी एनर्जेटिक पर्सनलिटी से मैच करता है। बता दें कि ‘फाइटर’ 25 जनवरी को रिलीज होगी। इसमें दीपिका के साथ ऋतिक रोशन व अनिल कपूर के भी अहम किरदार हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

'30 से अधिक पाकिस्तानी जवान ढेर', ग्वादर में पाकिस्तान कोस्ट गार्ड कैंप पर BLA का बड़ा हमला
'30 से अधिक पाकिस्तानी जवान ढेर', ग्वादर में पाकिस्तान कोस्ट गार्ड कैंप पर BLA का बड़ा हमला
गोरखपुर में 5 साल के मासूम का अपहरण कर कत्ल, खंडहर से बोरे में ढका मिला शव; गोलगप्पा खिलाने का झांसा देकर साथ ले गया था किराएदार
गोरखपुर में 5 साल के मासूम का अपहरण कर कत्ल, खंडहर से बोरे में ढका मिला शव; गोलगप्पा खिलाने का झांसा देकर साथ ले गया था किराएदार
'यही है बंगाल का टैलेंट...', CBSE की सुरक्षा खामियां उजागर करने वाले युवा हैकर की केंद्रीय मंत्री ने की जमकर तारीफ
'यही है बंगाल का टैलेंट...', CBSE की सुरक्षा खामियां उजागर करने वाले युवा हैकर की केंद्रीय मंत्री ने की जमकर तारीफ
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर RSS के बयान के बाद बोले मनीष तिवारी, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर RSS के बयान के बाद बोले मनीष तिवारी, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
अहिल्यानगर में बड़ा सड़क हादसा, 50 छात्रों को लेकर जा रही स्कूल बस पलटी, 15 बच्चे घायल; एक की हालत गंभीर
अहिल्यानगर में बड़ा सड़क हादसा, 50 छात्रों को लेकर जा रही स्कूल बस पलटी, 15 बच्चे घायल; एक की हालत गंभीर
ओरल कैंसर के इलाज में नई उम्मीद, अल्ट्रासाउंड तकनीक से कैंसर सेल्स खत्म करने के मिले संकेत
ओरल कैंसर के इलाज में नई उम्मीद, अल्ट्रासाउंड तकनीक से कैंसर सेल्स खत्म करने के मिले संकेत
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
एनर्जी ड्रिंक के दावों पर FSSAI की सख्ती, Red Bull, Sting समेत कई बड़े ब्रांड्स को भेजा नोटिस
एनर्जी ड्रिंक के दावों पर FSSAI की सख्ती, Red Bull, Sting समेत कई बड़े ब्रांड्स को भेजा नोटिस
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे