न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : डीप फेक वीडियो में प्रधानमंत्री की बुराई करते दिखे रणवीर, कपिल के अगले एपिसोड में दिखेंगे ये सेलेब्रिटी

इन दिनों सेलेब्रिटीज के डीप फेक वीडियो धड़ाधड़ वायरल हो रहे हैं। सुपरस्टार आमिर खान के बाद अब एक्टर रणवीर सिंह का भी ऐसा ही...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 18 Apr 2024 8:18:00

2 News : डीप फेक वीडियो में प्रधानमंत्री की बुराई करते दिखे रणवीर, कपिल के अगले एपिसोड में दिखेंगे ये सेलेब्रिटी

इन दिनों सेलेब्रिटीज के डीप फेक वीडियो धड़ाधड़ वायरल हो रहे हैं। सुपरस्टार आमिर खान के बाद अब एक्टर रणवीर सिंह का भी ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है। इसमें रणवीर किसी राजनीतिक दल का समर्थन करते नजर आ रहे हैं। असल में यह वीडियो हाल ही में रणवीर की वाराणसी यात्रा का है जिसमें वे शहर से जुड़े अपने अनुभव शेयर कर रहे थे। फेक वीडियो में रणवीर कहते हैं कि मोदी जी का उद्देश्य यही है कि वो सेलिब्रेट करें हमारे दुखी जीवन को। हमारे दर्द को, हमारी बेरोजगारी को और हमारी महंगाई को।

क्योंकि हम जो भारतवर्ष हैं..अब अन्याय काल की तरफ..इतनी स्पीड से बढ़ रहे हैं पर हमें हमारे विकास और न्याय को मांगना नहीं भूलना चाहिए। इसलिए सोचो और वोट दो। दरअसल रविवार को वाराणसी के नमो घाट पर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा का फैशन शो आयोजित किया गया था। रणवीर और कृति सेनन शो-स्टॉपर थे। शो से पहले रणवीर, कृति और मनीष ने श्री काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन पूजन किया था।

उन्होंने फैंस के साथ सेल्फी ली और हर-हर महादेव के नारे लगाए। साथ ही कुछ मीडिया चैनलों को इंटरव्यू भी दिए। दो दिन पहले ही सुपरस्टार आमिर खान का भी एक फेक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वो एक पॉलिटिकल पार्टी का सपोर्ट करते दिखे थे। इस मामले में एक व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज हो चुकी है। रणवीर के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वे 'सिंघम अगेन' में दिखेंगे। इसके बाद वे 'डॉन 3' की शूटिंग शुरू करेंगे।

'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में विक्की और सनी कौशल के साथ होगा हंसी-मजाक

इन दिनों ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रहा है। लोग एक बार फिर कपिल की टीम के साथ हंसते-हंसते लोटपोट हो रहे हैं। शो 30 मार्च को शुरू हुआ था। इसके शुरुआती एपिसोड में रणबीर कपूर अपनी मां नीतू कपूर और बहन रिद्धिमा कपूर साहनी के साथ आए थे। दूसरे एपिसोड में क्रिकेटर रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर तथा तीसरे में ‘अमर सिंह चमकीला’ फिल्म की टीम एक्टर दिलजीत दोसांझ, एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और डायरेक्टर इम्तियाज अली आए थे।

अब आगामी शनिवार को कौशल बंधु विक्की और सनी मेहमान होंगे। नेटफ्लिक्स ने इस एपिसोड की एक छोटी क्लिप शेयर की है। प्रोमो में साड़ी पहने सुनील ग्रोवर, विक्की को अपना पति कहकर फ्लर्ट करने की कोशिश करते हैं लेकिन वह उन्हें रोक देते हैं और जवाब देते हैं, “मेरी पत्नी का नाम भी K से शुरू होता है। तो उस तर्क से, आप और मैं भाई-बहन हैं।” कपिल ने एक्ट्रेस शरवरी वाघ के साथ सनी के रिश्ते पर भी तंज कसा और इससे पहले कि सनी कुछ कहते, विक्की कहते हैं, “वह आपकी प्रतिक्रिया का इंतजार नहीं कर रहे हैं। पंचलाइन पहले ही दी जा चुकी है।”

जब सनी बड़े भाई के बारे में बात करता है तो वह उस पर पलटवार करता है। विक्की याद करते हैं कि कभी-कभी जब वे शाम को पिता (शाम कौशल) के साथ टहलने जाते थे तो सनी उन्हें गटर में मिल जाते थे। कई परिवारों की तरह जब उनके घर मेहमान आते थे, तो उनके माता-पिता उनसे नृत्य कराते थे।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष