न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : रणवीर सिंह ने उतारी ओरी की नकल, देखें वीडियो, सुपरहिट मूवी ‘गदर 2’ को लेकर आई यह अपडेट

सोशल मीडिया सेंसेशन माने जाने वाले ओरी उर्फ ओरहान अवत्रामणि हमेशा किसी न किसी कारण से सुर्खियों में रहते हैं। ओरी बॉलीवुड...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 03 Aug 2024 8:34:00

2 News : रणवीर सिंह ने उतारी ओरी की नकल, देखें वीडियो, सुपरहिट मूवी ‘गदर 2’ को लेकर आई यह अपडेट

सोशल मीडिया सेंसेशन माने जाने वाले ओरी उर्फ ओरहान अवत्रामणि हमेशा किसी न किसी कारण से सुर्खियों में रहते हैं। ओरी बॉलीवुड स्टार किड्स के फेवरेट हैं। ओरी लगभग हर बॉलीवुड पार्टी में नजर आते हैं। पिछले दिनों वे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में धूम मचाते दिखे थे। शुक्रवार (2 अगस्त) को ओरी का जन्मदिन था। अब ओरी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक्टर रणवीर सिंह का एक मजेदार वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्हें मिमिक्री करते देखा जा सकता है।

इसमें रणवीर को ओरी की नकल करता देख आप हंसने को मजबूर हो जाएंगे। वीडियो में रणवीर, ओरी की नकल उतारते हुए बताते हैं कि वे पैपराजी के साथ कैसे बात करते हैं और कैसे पोज देते हैं। रणवीर अपने दोस्तों और ओरी के साथ एक क्लब में बैठे हुए हैं। ओरी ने कैप्शन में लिखा, “ओरी कैसे बनें, पहला स्टेप।” इससे पहले रणवीर की पत्नी एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने ओरी के साथ उनके सिग्नेचर मूव में पोज दिया था।

स्टार कपल को ओरी के साथ अनंत की शादी में देखा गया था। ओरी ने दीपिका के बेबी बंप को छूकर सिग्नेचर पोज दिया था। रणवीर के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वे अब रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम अगेन' में नजर आएंगे। इसके बाद वे आदित्य धर की मल्टीस्टारर फिल्म में संजय दत्त, आर. माधवन, अक्षय खन्ना और अर्जुन रामपाल के साथ दिखेंगे।

बधिर दर्शकों के लिए 4 अगस्त को फिर से सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी ‘गदर 2’

सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर 'गदर 2' पिछले साल 11 अगस्त को रिलीज हुई थी। फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई कर बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया। लोगों को सनी का तूफानी अंदाज खूब पसंद आया। अब ताजा अपडेट है कि फिल्म के मेकर्स इसे पहली सालगिरह पर सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज कर रहे हैं। फिल्म रविवार (4 अगस्त) को बधिर दर्शकों के लिए भारतीय सांकेतिक भाषा (ISL) के साथ रिलीज की जाएगी।

जी स्टूडियोज को देशभर के चुनिंदा पीवीआर सिनेमाघरों में फिल्म की स्क्रीनिंग करते हुए खुशी हो रही है, जो दिव्यांग दर्शकों के लिए एक जबरदस्त सिनेमाई अनुभव लेकर आएगा। जब बधिरों के लिए सेवा कार्य करने वाले आलोक केजरीवाल (बधिर) के स्थापित मुंबई स्थित संगठन 'इंडिया साइनिंग हैंड्स' (आईएसएच न्यूज) से जी स्टूडियो ने संपर्क किया, तो वे भाग लेने के लिए बहुत एक्साइटेड थे।

सनी ने इस बारे में कहा कि ‘गदर 2’ एक ऐसी फिल्म है जिसकी मेरे दिल में एक खास जगह है और हमेशा रहेगी। इसलिए रिलीज के एक साल बाद भी दर्शकों का लगातार प्यार और समर्थन देखना अभिभूत करने वाला है। भारतीय सांकेतिक भाषा व्याख्या के साथ यह दोबारा रिलीज फिल्म इस बार और भी अधिक दर्शकों के दिलों को छूने का मौका देगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री