न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : आदित्य की इस फिल्म में रणवीर के साथ है इन सितारों की फौज, BB OTT 3 से बाहर हुए ये 2 कंटेस्टेंट

रणवीर सिंह और 'उरी - द सर्जिकल स्ट्राइक' फेम डायरेक्टर आदित्य धर के नए प्रोजेक्ट का आज शनिवार (27 जुलाई) को ऐलान कर दिया गया। लंबे...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 27 Jul 2024 1:26:33

2 News : आदित्य की इस फिल्म में रणवीर के साथ है इन सितारों की फौज, BB OTT 3 से बाहर हुए ये 2 कंटेस्टेंट

रणवीर सिंह और 'उरी - द सर्जिकल स्ट्राइक' फेम डायरेक्टर आदित्य धर के नए प्रोजेक्ट का आज शनिवार (27 जुलाई) को ऐलान कर दिया गया। लंबे समय से इसकी चर्चा थी। इस फिल्म का नाम ‘धुरंधर’ बताया जा रहा है। हालांकि मेकर्स ने अभी यह घोषणा नहीं की है। यह एक मास एक्शन थ्रिलर फिल्म होगी। आज इस फिल्म की पूरी स्टार कास्ट से पर्दा हट गया है। यह कई सितारों की फौज से सजी मल्टी-स्टारर फिल्म है। रणवीर, आदित्य धर व फिल्म से जुड़े सभी एक्टर्स ने अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक जैसी पोस्ट के जरिए फैंस को फिल्म की खुशखबरी दी।

आदित्य ने रणवीर के अपोजिट अपनी पत्नी एक्ट्रेस यामी गौतम को रखा है। हालांकि सामने आई स्टारकास्ट में एक भी फिमेल एक्टर का चेहरा नहीं है। फिल्म में रणवीर के साथ संजय दत्त, आर. माधवन, अक्षय खन्ना और अर्जुन रामपाल एक्शन करने वाले हैं। इन सभी की तस्वीर पोस्टर में नजर आ रही है। रणवीर ने कैप्शन में लिखा, “ये मेरे फैंस के लिए, जिन्होंने मेरे लिए खूब धैर्य रखा, और इस पल का इंतजार किया, मैं आप सभी को प्यार करता हूं, मैं आपसे वादा करता हूं, कि आपके लिए ऐसी फिल्म ला रहा हूं जो कभी नहीं देखी होगी, आपके आशीर्वाद से, हम नए कदम की ओर, इस बार यह पर्सनल है।”

फिल्म का निर्माण जियो स्टूडियो और बी62 स्टूडियो मिलकर कर रहे हैं। फिल्म की कहानी एक मिशन पर बेस्ड है, जो पाकिस्तान से जुड़ा है। इसका प्री-प्रोडक्शन का काम चल रहा है। शूटिंग जुलाई अंत तक शुरू हो सकती है और इसे भारत के साथ अन्य देशों में भी शूट किया जाएगा। इसके लेखक आदित्य हैं। बताया जा रहा है कि इसका बजट 300 करोड़ रुपए है और इसे अगले साल जून के बाद रिलीज किया जा सकता है।

शिवानी कुमारी और विशाल पांडे का ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ से खत्म होने जा रहा सफर

'बिग बॉस ओटीटी 3' अपने ग्रैंड फिनाले के करीब है और एक के बाद एक कंटेस्टेंट की छुट्टी हो रही है। कहा जा रहा है कि फिनाले 2 अगस्त को आयोजित किया जाएगा। 'बिग बॉस खबरी' से एक एक्सक्लूसिव अपडेट मिली है। इसमें पता चला कि शिवानी कुमारी बाहर हो गई हैं। शिवानी शो की सबसे एंटरटेनिंग कंटेस्टेंट्स में से एक थीं और माना जा रहा था कि वह फाइनल तक पहुंचेंगी। शिवानी के बाहर होने के कुछ घंटों बाद विशाल पांडे का भी घर से बोरिया बिस्तर गोल कर दिया गया।

ऐसा लगता है कि विशाल को घर से बाहर करने की योजना पहले से ही थी। कुछ दिन पहले ही BB OTT 3 के मेकर्स ने गलती से एक पोस्ट शेयर कर दी थी, जिसमें खुलासा किया था कि विशाल घर से बाहर होने वाले अगले प्रतियोगी होंगे। हालांकि उन्होंने जल्द ही पोस्ट को हटा दिया।

सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल होने के तुरंत बाद विशाल की दोस्त आलिया हमीदी ने इस गलती पर गहरी निराशा व्यक्त की। अपने इंस्टाग्राम पर उन्होंने विशाल के एविक्शन पोस्ट का स्क्रीनशॉट शेयर कर मेकर्स की आलोचना की। उन्होंने कहा कि अगर विशाल एलिमिनेट हो जाते हैं, तो वह इस सीजन के बाकी बचे हुए पार्ट को नहीं देखेंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
'रामायण' में अपने लुक पर बोलीं रकुल प्रीत सिंह, ट्रोलिंग के बीच दिया करारा जवाब
'रामायण' में अपने लुक पर बोलीं रकुल प्रीत सिंह, ट्रोलिंग के बीच दिया करारा जवाब
सावन सोमवार की पूजा होगी पूर्ण, शिव चालीसा के साथ पढ़ें महादेव की आरती और मंत्र
सावन सोमवार की पूजा होगी पूर्ण, शिव चालीसा के साथ पढ़ें महादेव की आरती और मंत्र
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री