न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘फाइटर’ के ट्रेलर पर फिदा हुए रणवीर सहित ये सितारे, इस कपल ने दिखाई अन्नप्राशन सेरेमनी की झलक

ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की देशभक्ति से ओत-प्रोत फिल्म 'फाइटर' का आज सोमवार (15 जनवरी) को ट्रेलर रिलीज...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 15 Jan 2024 8:13:04

2 News : ‘फाइटर’ के ट्रेलर पर फिदा हुए रणवीर सहित ये सितारे, इस कपल ने दिखाई अन्नप्राशन सेरेमनी की झलक

ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की देशभक्ति से ओत-प्रोत फिल्म 'फाइटर' का आज सोमवार (15 जनवरी) को ट्रेलर रिलीज कर दिया गया। मेकर्स ने इसके लिए भारतीय सेना दिवस का अवसर चुना। ट्रेलर में ऋतिक, दीपिका, अनिल कपूर सहित अन्य कलाकारों के काफी बेहतरीन प्रदर्शन की झलक देखने को मिली। ट्रेलर रिलीज होने के बाद सेलेब्स की शानदार रिएक्शंस आ रही है। वे फिल्म की जमकर तारीफ कर रहे हैं। दीपिका के पति एक्टर रणवीर सिंह ने कमेंट कर प्रतिक्रिया दी।

रणवीर ने लिखा, “बिल्कुल आग। क्या ट्रेलर है, अद्भुत। मैं चकित हो गया हूं। सर्वश्रेष्ठ, सर्वश्रेष्ठ टीम फाइटर।” अनिल कपूर की बेटी एक्ट्रेस सोनम ने ट्रेलर को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर शेयर करते हुए लिखा, “अनिल कपूर, रॉकी।” फिल्म में अनिल ग्रुप कैप्टन राकेश जय सिंह उर्फ रॉकी की भूमिका निभा रहे हैं। अनिल के भतीजे एक्टर अर्जुन कपूर भी ट्रेलर से काफी प्रभावित हुए। उन्होंने निर्देशक सिद्धार्थ आनंद के साथ-साथ पूरी टीम की हौसला अफजाई की।

अर्जुन ने लिखा, “देशभक्ति का उत्साह बढ़ता है, क्या ट्रेलर है। बड़े पर्दे के अनुभव के लिए पूरी तरह तैयार, लॉर्ड सिड और पूरी टीम पार्क के बाहर इसका आनंद ले रही है। गणतंत्र दिवस का इंतजार नहीं कर सकते।” एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर और ऋतिक के पिता मशहूर फिल्ममेकर व एक्टर राकेश रोशन ने भी ट्रेलर पर खुशी जताई। 'फाइटर' रिपब्लिक डे से ठीक एक दिन पहले 25 जनवरी को थिएटर्स में दस्तक देने के लिए तैयार है।

ranveer singh,arjun kapoor,sonam kapoor,fighter movie,Hrithik Roshan,anil kapoor,deepika padukone,gautam rode,pankhuri awasthy,suryapootra karan,annprashan ceremony

पिछले साल जुड़वा बच्चों के पैरेंट्स बने थे गौतम रोड़े और पंखुड़ी अवस्थी

एक्टर गौतम रोडे और एक्ट्रेस पंखुड़ी अवस्थी टीवी इंडस्ट्री के फेमस कपल हैं। जब से ये दोनों कलाकार 'सूर्यपुत्र कर्ण' धारावाहिक में 'कर्ण' और 'द्रौपदी' के रोल में नजर आए, तब से ही फैंस उनके मुरीद हो गए। पंखुड़ी व गौतम पिछले साल 25 जुलाई को जुड़वा बच्चों के पेरेंट्स बने थे। फिलहाल कपल ट्विंस के साथ पेरेंटिंग के खूबसूरत पल एंजॉय कर रहे हैं। उन्होंने हाल ही में बच्चों के साथ पहली लोहड़ी और मकर संक्रांति मनाई।

इसी दौरान कपल ने बच्चों के लिए अन्नप्राशन सेरेमनी का आयोजन किया। पंखुड़ी ने अब इस खास मौके की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है, जो खूब वायरल हो रही है। पंखुड़ी ने इंस्टाग्राम पर जो झलक दिखाई है, उसमें बच्चों के जूते और दो चांदी की कटोरी नजर आ रही हैं। इनके साथ चम्मच भी दिख रही है। हालांकि पंखुड़ी ने अपने बच्चों की झलक एक बार फिर फैंस को नहीं दिखाई।

उन्होंने सेरेमनी में आए रिश्तेदारों के साथ कुछ तस्वीरें जरूर शेयर की है, जिसमें सभी काफी खुश दिख रहे हैं। कपल के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो पंखुड़ी 'ये है आशिकी', 'रजिया सुल्तान', 'कौन है?', 'लाल इश्क',' ये रिश्ता क्या कहलाता है', 'मैडम सर', 'गुड से मीठी इश्क' जैसे शो से लोगों का दिल जीत चुकी हैं। दूसरी ओर, गौतम ने भी कई सीरियल में काम किया है। उन्हें 'महाकुंभ एक रहस्य' और 'सरस्वतीचंद्र' से ज्यादा शौहरत मिली। वे फिल्म और वेब सीरीज में भी काम कर चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम