न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कल्कि 2898 AD : दीपिका के रोल को लेकर ऐसा बोले रणवीर, डायरेक्टर ने की जमकर तारीफ, फिल्म की कमाई भी जानें

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह पर जल्द ही खुशियों की बरसात होने वाली है। वे सितंबर में शादी के 6 साल बाद पहली...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 10 Jul 2024 1:25:28

कल्कि 2898 AD : दीपिका के रोल को लेकर ऐसा बोले रणवीर, डायरेक्टर ने की जमकर तारीफ, फिल्म की कमाई भी जानें

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह पर जल्द ही खुशियों की बरसात होने वाली है। वे सितंबर में शादी के 6 साल बाद पहली बार माता-पिता बनेंगे। दोनों इसको लेकर काफी एक्साइटेड हैं। दीपिका फिलहाल ‘कल्कि 2898 एडी’ में शानदार एक्टिंग की चमक बिखेर दर्शकों का प्यार पा रही हैं। दीपिका ने इसमें एक गर्भवती महिला ‘सुमिता’ का किरदार निभाया है। फिल्म रिलीज के 12 दिन बाद दीपिका ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें रणवीर मूवी देखने के बाद अपना रिव्यू देते दिख रहे हैं।

दरअसल पिछले दिनों ये कपल मुंबई में दोस्तों और पेरेंट्स के साथ फिल्म देखने पहुंचा था, जिसका वीडियो उन्होंने अब शेयर किया है। वीडियो की शुरुआत रणवीर के रिव्यू से ही होती है। वह लिफ्ट में कैमरे के सामने बोलते हैं, “इस तरह की फिल्म देखना वाकई दुखद है, जहां उसका किरदार गर्भवती है और जैसे वह गर्भवती है और ऐसा लगता है कि क्या हो रहा है।”

क्लिप में दीपिका ने कहा, “मुझे नहीं पता कि क्या महसूस करूं। मैं फैंस से मिल रही प्रतिक्रियाओं से थोड़ी अभिभूत हूं।” दीपिका आखिर में कहती हैं, “असली रिव्यू अब आएगा जब हम घर जाएंगे।” वीडियो शेयर करते हुए दीपिका ने कैप्शन में लिखा, “आपका पसंदीदा पार्ट कौनसा था? नीचे कमेंट करें। क्या आपने इसे अभी तक देखा है?” वीडियो में कुछ फैंस भी नजर आ रहे हैं, जो मूवी को लेकर रिएक्शन दे रहे हैं।

अगर आप दीपिका का किरदार हटा दें तो कहानी ही नहीं बचेगी : नाग अश्विन

‘कल्कि’ देखने वाला हर दर्शक दीपिका को फिल्म की जान बता रहा है। आग के बीच से चलने वाले सीन के कारण लोग उन्हें नई ‘खलीसी’ कहने लगे हैं, जिससे उनकी तुलना ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ के आइकॉनिक किरदार से की जाने लगी है। डायरेक्टर नाग अश्विन ने अपने एक इंटरव्यू में इस सीन को पूरी फिल्म में अपना पसंदीदा बताया है।

अश्विन ने कहा कि उस सीन का विजुअल और जिस तरह से दीपिका ने खुद को इतने संयम के साथ पेश किया, वह कमाल है। मैंने दीपिका से कहा कि अगर सब कुछ ठीक रहा, तो यह फिल्म का पोस्टर शायद हम दोनों से ज्यादा समय तक जिंदा रहेगा। दीपिका कहानी का सबसे जरूरी हिस्सा हैं। जब हम लिख रहे थे तब इस पर हमने बहुत सारी चर्चा भी की थी। मुझे लगता है कि सबसे आसान जवाब जो हम तक पहुंचा वह यह था कि आप किसका किरदार हटा दें और कहानी ही न रहे?

और वह दीपिका का किरदार बन गया क्योंकि अगर आप उनका किरदार हटा दें तो कहानी ही नहीं बचेगी। कल्कि नहीं रहेगी। इस बीच ‘कल्कि’ की कमाई पर नजर डालें तो उसने 13वें दिन मंगलवार (9 जुलाई) को 8.8 करोड़ रुपए कमाए। इसके साथ ही फिल्म की भारत में कमाई 529.45 करोड़ रुपए हो गई है। दुनियाभर में यह आंकड़ा जल्द ही 1000 करोड़ पहुंचने वाला है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका