न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 Videos : रणवीर-दीपिका ने सुहाना-अबराम को चूमकर जताया प्यार, वार्नर के आउट होने पर रणवीर ने ऐसे मनाया जश्न

रविवार (19 नवंबर) को वनडे विश्व कप का फाइनल भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अहमदाबाद में खेला गया। इस दौरान टीम इंडिया को...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 20 Nov 2023 8:08:27

2 Videos : रणवीर-दीपिका ने सुहाना-अबराम को चूमकर जताया प्यार, वार्नर के आउट होने पर रणवीर ने ऐसे मनाया जश्न

रविवार (19 नवंबर) को वनडे विश्व कप का फाइनल भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अहमदाबाद में खेला गया। इस दौरान टीम इंडिया को सपोर्ट करने के लिए शाहरुख खान व उनकी पत्नी गौरी खान, दीपिका पादुकोण व उनके पति रणवीर सिंह और बॉलीवुड के कई सेलेब्स स्टेडियम में पहुंचे। सोशल मीडिया पर उनके कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। इनमें से एक में दीपिका और रणवीर को शाहरुख-गौरी के बच्चों सुहाना खान और अबराम का प्यार से स्वागत करते हुए देखा जा सकता है।

दीपिका पादुकोण के फैन पेज ने X पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें दीपिका-रणवीर पहले एक्टर संजय कपूर की बेटी शनाया के साथ बातचीत करते दिख रहे हैं। जैसे ही शनाया आगे बढ़ीं, यह कपल सुहाना और अबराम का स्वागत करने के लिए उनकी ओर बढ़ते देखा गया। रणवीर ने पहले अबराम का माथा चूमा और फिर सुहाना को गले लगाकर बधाई दी। इस बीच दीपिका ने अबराम से बात की, जो उनकी ओर हाथ हिला रहे हैं। सुहाना से बात करने से पहले दीपिका ने अबराम को किस किया।

मैच के दौरान रणवीर, शाहरुख को गले लगाते भी दिखे। दीपिका जींस के साथ टीम इंडिया की जर्सी और रणवीर नारंगी जर्सी पहने थे। सुहाना ने बैगी जींस के साथ फिटेड नेवी ब्लू क्रॉप टॉप और शाहरुख ने नेवी ब्लू जैकेट के साथ सफेद टी-शर्ट कैरी की थी। बता दें कि स्टेडियम में विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा, लोकेश राहुल की पत्नी अथिया शेट्टी, आयुष्मान खुराना, विक्की कौशल, विवेक ओबेरॉय, दग्गुबाती वेंकटेश, आशा भोंसले भी मौजूद थे।

ranveer singh,deepika padukone,ranveer deepika,shahrukh khan,gauri khan,suhana khan,abram khan,david warner,world cup final

रणवीर के जश्न पर सोशल मीडिया यूजर्स ने यूं लिए मजे

रणवीर सिंह अपनी जबरदस्त एनर्जी के लिए जाने जाते हैं। वे जब भी किसी भी कार्यक्रम, शो या स्टेज पर होते हैं, तो उनका एनर्जी लेवल देखने लायक होता है। साथ ही उनके जोश में कोई कमी नहीं होती, चाहे जो मौका हो। अब एक बार फिर से उनका कुछ ऐसा ही रूप नजर आया। रणवीर का फाइनल मुकाबले से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें रणवीर ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के विस्फोटक ओपनर डेविड वार्नर के आउट होने पर जश्न मनाते दिख रहे हैं।

वे वार्नर के मैदान से बाहर जाते ही खुशी से झूमते दिखे और काफी देर तक उसी अंदाज में झूमते नजर आए। हालांकि कई सोशल मीडिया यूजर्स को रणवीर की यह रिएक्शन हजम नहीं हुई। वे उनका मजाक उड़ा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “पूरी दुनिया एक तरफ और रणवीर सिंह एक तरफ। कैरेक्टर से निकलो रणवीर। आज के मैच में रणवीर सिंह = खिलजी+रॉकी+कपिल देव।” दूसरे ने लिखा, “माता आ गई है।” तीसरे ने लिखा,“भाई रणवीर ये आईफा अवॉर्ड्स नहीं है।”

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे