न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रणवीर इलाहाबादिया के सपोर्ट में आई राखी सावंत, कहा - कभी-कभी हो जाता है

राखी ने रणवीर के माफी मांगने वाले पोस्ट के कमेंट सेक्शन में लिखा, इट्स ओके, कभी-कभी हो जाता है, उसे माफ कर दो यार। मुझे पता है कि उन्होंने गलती की है, लेकिन उसे माफ कर दो।

Posts by : Saloni Jasoria | Updated on: Tue, 11 Feb 2025 4:36:10

रणवीर इलाहाबादिया के सपोर्ट में आई राखी सावंत, कहा - कभी-कभी हो जाता है

रणवीर इलाहाबादिया के द्वारा समय रैना के डार्क कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ में दिया गया विवादित बयान चर्चा का विषय बन गया है। उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा चुकी है, और कई शिकायतें भी आ चुकी हैं। इसके बावजूद रणवीर ने अपने बयान के लिए माफी मांगी, लेकिन उनका माफीनामा किसी को भी संतुष्ट नहीं कर पाया है। इसी बीच, ड्रामा क्वीन राखी सावंत ने रणवीर का समर्थन करते हुए उन्हें माफ करने की अपील की है।

रणवीर ने हाल ही में रियलिटी शो में पैरेंट्स को लेकर एक विवादास्पद जोक मारा था। उनका यह जोक उन पर ही भारी पड़ गया और अब कई नेता और अभिनेता यूट्यूब पर रणवीर के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वहीं, राखी सावंत ने रणवीर का बचाव करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा कि उन्हें माफ कर दिया जाए।

राखी सावंत का समर्थन:

राखी ने रणवीर के माफी मांगने वाले पोस्ट के कमेंट सेक्शन में लिखा, “इट्स ओके, कभी-कभी हो जाता है, उसे माफ कर दो यार। मुझे पता है कि उन्होंने गलती की है, लेकिन उसे माफ कर दो।” दिलचस्प बात यह है कि राखी सावंत भी 'इंडियाज गॉट टैलेंट' के पिछले एक एपिसोड में नजर आई थीं।

इस विवाद के बीच, आशीष चंचलानी, समय रैना, अपूर्व मखीजा, जसप्रीत सिंह और रणवीर इलाहाबादिया के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज की जा चुकी है। एफआईआर में उन पर आईपीसी की कई धाराओं के तहत शो में अश्लील और स्पष्ट सेक्सुअल कंटेंट को बढ़ावा देने का आरोप लगाया गया है।

विवादित सवाल के बाद रणवीर इलाहाबादिया ने मांगी माफी:

रणवीर इलाहाबादिया अपने शो के जरिए युवाओं के बीच काफी पॉपुलर हैं और उनके वीडियो अक्सर वायरल होते रहते हैं। लेकिन हाल ही में एक विवादित सवाल के बाद उनकी लोकप्रियता सवालों के घेरे में आ गई है। यह सवाल इतना संवेदनशील था कि अब यह पूछा जा रहा है कि आखिर रणवीर अपने युवा दर्शकों को क्या संदेश देना चाहते हैं?

इस विवाद के बाद रणवीर ने सभी से माफी मांगते हुए कहा कि वह अपनी बातों के लिए सफाई नहीं देना चाहते, बल्कि अपनी ऑडियंस से सिर्फ माफी मांगना चाहते हैं। उन्होंने यह भी साफ किया कि उनका उद्देश्य किसी को आहत करना नहीं था। वहीं, इस विवाद के बढ़ने के बाद, शो के उस खास एपिसोड को समय रैना के साथ प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ