न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बॉलीवुड के मशहूर विलेन रंजीत ने OTT कंटेट को बताया अश्लील व अभद्र, राज कपूर से जुड़ा किस्सा किया शेयर

दिग्गज एक्टर रंजीत अब भले ही बॉलीवुड में एक्टिव नहीं हैं, लेकिन लोग आज भी उनकी एक्टिंग को दिलों में बसाकर रखे हुए हैं। फिल्मों...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 08 Apr 2024 11:38:19

बॉलीवुड के मशहूर विलेन रंजीत ने OTT कंटेट को बताया अश्लील व अभद्र, राज कपूर से जुड़ा किस्सा किया शेयर

दिग्गज एक्टर रंजीत अब भले ही बॉलीवुड में एक्टिव नहीं हैं, लेकिन लोग आज भी उनकी एक्टिंग को दिलों में बसाकर रखे हुए हैं। फिल्मों में उनकी खलनायकी का अंदाज उन्हें सबसे अलग बनाता था। रंजीत (82) 500 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं। वे मुख्य रूप से विलेन का किरदार निभाते ही दिखे। उनकी एक्टिंग में इतना दम था कि उनके द्वारा निभाए गए किरदार से लोग नफरत करते थे।

हाल ही उन्होंने एएनआई को दिए एक इंटरव्यू के दौरान ओटीटी कंटेंट के बारे में बात की। साथ ही बॉलीवुड में आए बदलाव पर भी अपने विचार व्यक्त किए। रंजीत ने कहा कि जब हम फिल्मों के लिए शूटिंग कर रहे होते थे तब हमें अपने डायलॉग के साथ सेट पर आना होता था। उन दिनों विलेन के लिए डायलॉग लिखने का रिवाज नहीं था। मैं अपने डायलॉग सीन के हिसाब से तुरंत सोच लेता था और उन्हें ही बोल देता था। मेरे जितने भी डायलॉग मशहूर हुए हैं उन्हें मैंने ही लिखा है। तब सिर्फ हीरो के लिए डायलॉग लिखे जाते थे।

रंजीत ने बड़े पर्दे पर महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाले कई रोल किए, लेकिन असल जिंदगी में वे इससे काफी अलग हैं। रंजीत ने कहा कि मैं कोरोना महामारी में केवल दो या तीन वेब शो देख पाया। जिनमें से एक सीरीज भारतीय थी और दूसरा ऐतिहासिक अंतरराष्ट्रीय शो था। उसके बाद मैंने ओटीटी शो देखना बंद कर दिया। मुझे ओटीटी के कंटेट अश्लीलता और अभद्रता से भरे हुए लगते हैं। इन सीरीज की भाषा भी काफी अभद्र होती है। आप अपने परिवार और स्टाफ के सामने बैठकर ओटीटी के कार्यक्रम नहीं देख सकते।

ranjeet,actor ranjeet,villain ranjeet,ott content,ranjeet ott,mera naam joker,raj kapoor,ranjeet bollywood

राज कपूर ने ‘मेरा नाम जोकर’ फिल्म की हीरोइन को गोद में बैठाकर सीन समझाया : रंजीत

रंजीत ने इंटरव्यू के दौरान बॉलीवुड के सबसे बडे शोमैन राज कूपर को लेकर ऐसी बात बताई जो किसी ने नहीं सुनी होगी। रंजीत ने कहा कि जब मैंने पहली बार आरके स्टूडियो में एंट्री की, तो मैंने राज कपूर की फिल्मों में अभिनय करने वाली सभी एक्ट्रेसेस के लाइफ-साइज कट-आउट देखे। जैसे ही वहां राज कपूर आए तो उन्होंने कहा, 'माफ करें रोनी जी!' वे बेहद गुड लुकिंग थे। उनका रंग गोरा था और गाल लाल थे। उनकी आंखें हल्की थीं।

उन्होंने मुझे ‘मेरा नाम जोकर’ फिल्म का एल्बम दिखाया और बताया कि उन्होंने फिल्म की हीरोइन को गोद में बिठाकर सीन समझाया। ऐसा करते समय वे फ्लर्ट नहीं करते थे। जब वे अभिनेत्री को गोद में बैठने के लिए कहते थे तो उसे 'पुतर' कहकर बुलाते थे। गौरतलब है कि ‘मेरा नाम जोकर’ फिल्म 1970 में रिलीज हुई थी। इसमें राज कपूर, ऋषि कपूर, पद्मिनी, सिमी गरेवाल, मनोज कुमार, केन्सिया रयाबिंकिना और धर्मेंद्र ने अहम रोल प्ले किए थे। इस फिल्म को राज कपूर ने ही डायरेक्ट किया था। रणजीत की पर्सनल लाइफ पर नजर डालें तो उन्होंने अलोका बेदी से शादी की। उनके एक बेटा व एक बेटी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष