न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : रानी को जन्मदिन पर काजोल सहित इन एक्ट्रेस ने ऐसे दी बधाई, राहुल-दिशा ने मनाया नव्या का बर्थडे

एक्ट्रेस रानी मुखर्जी आज गुरुवार (21 मार्च) को अपना 46वां जन्मदिन मना रही हैं। रानी ने 90 के दशक में बॉलीवुड में एक्टिंग करिअर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 21 Mar 2024 7:33:57

2 News : रानी को जन्मदिन पर काजोल सहित इन एक्ट्रेस ने ऐसे दी बधाई, राहुल-दिशा ने मनाया नव्या का बर्थडे

एक्ट्रेस रानी मुखर्जी आज गुरुवार (21 मार्च) को अपना 46वां जन्मदिन मना रही हैं। रानी ने 90 के दशक में बॉलीवुड में एक्टिंग करिअर की शुरुआत की थी। रानी ने अपने समकालीन सभी दिग्गज हीरो के साथ काम किया और कई सुपरहिट फिल्मों का हिस्सा रहीं। रानी को जन्मदिन पर सोशल मीडिया के माध्यम से उनके चाहने वाले फैंस और साथी कलाकारों की ओर से जमकर बधाइयां और शुभकामनाएं मिल रही हैं।

रानी की चचेरी बहन और ‘कुछ कुछ होता है’ की को एक्ट्रेस काजोल ने दुर्गा पूजा समारोह के दौरान क्लिक की गई दोनों की एक थ्रोबैक फोटो शेयर की। वे गले मिल रही हैं और कैमरे के लिए मुस्कुरा रही हैं। काजोल ने लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो रानी मुखर्जी... यह साल उन पलों से भरा हो जो आपको मुस्कुराएंगे और हंसाएंगे।” एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर रानी के साथ वाली फोटो डाली। यह सेल्फी हाल ही में जी सिने अवार्ड्स के दौरान क्लिक की गई थी।

वहां कियारा को ‘सत्यप्रेम की कथा’ और रानी को ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड मिला था। कियारा ने लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो रानीiii” एक्ट्रेस सोनम कपूर ने भी सेल्फी की एक सीरीज जारी करके अपनी पहली फिल्म ‘सांवरिया’ की को एक्ट्रेस रानी मुखर्जी को शुभकामनाएं दीं। सोनम ने लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो मेरी रानी…20 से अधिक वर्षों से दोस्त। बड़ी बहन और विश्वासपात्र। तुमसे प्यार है।” एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने रानी के साथ एक पुरानी तस्वीर भी साझा की।

उन्होंने लिखा, “जन्मदिन की शुभकामनाएं रानी मुखर्जी। सबसे प्रिय रानी, आपके लिए हमेशा प्यार, स्वास्थ्य, खुशी, सफलता और संपन्नता की कामना करती हूं।” रानी ने बुधवार को मुंबई में पैपराजी के साथ जन्मदिन मनाया था। उन्होंने दो केक काटे। रानी ने साल 2014 में फिल्ममेकर आदित्य चोपड़ा के साथ शादी रचाई। दोनों के एक बेटी आदिरा है। रानी की पहली फिल्म ‘राजा की आएगी बारात’ थी।

राहुल वैद्य और दिशा परमार की बेटी नव्या हुईं 6 माह की, शेयर की photos

टीवी इंडस्ट्री के लोकप्रिय कपल राहुल वैद्य और दिशा परमार की बेटी नव्या 6 महीने की हो गई है। इस मौके पर उसका जन्मदिन मनाया गया। दिशा ने आज गुरुवार (21 मार्च) को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर बर्थडे सेलिब्रेशन की लेटेस्ट फोटो शेयर की है। इनमें राहुल और दिशा केक कट करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान उनकी पूरी फैमिली भी मौजूद है।

नव्या रेड कलर की ड्रेस में किसी परी से कम नहीं लग रही है। दिशा ने कैप्शन में लिखा, “हमारी छोटी लेडी 6 महीने की हो गई है।” जैसे ही ये फोटो सामने आई सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। फैंस तस्वीरों पर जमकर लाइक और कमेंट कर रहे हैं। बता दें कि राहुल और दिशा की लव स्टोरी किसी फेरीटेल से कम नहीं है।

सिंगर राहुल ने ‘बिग बॉस’ शो के दौरान एक्ट्रेस दिशा को प्रपोज किया था। साल 2021 में राहुल के साथ शादी रचाने के करीब दो साल बाद दिशा ने बेटी को जन्म दिया। उन्होंने 20 सितंबर 2023 को नव्या का स्वागत किया। 20 मार्च को नव्या 6 महीने की हो गई। दिशा अक्सर नव्या की फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम