न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : रानी मुखर्जी ने ऐसे की घायल फोटोग्राफर की मदद, मृणाल के साथ अफेयर की बातों पर बादशाह ने दी रिएक्शन

दिवाली पार्टी में मशहूर एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की एंट्री की तस्वीरें क्लिक करते हुए एक फोटोग्राफर घायल हो गया। फ्रीलांस फोटोग्राफर विरल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 13 Nov 2023 8:15:59

2 News : रानी मुखर्जी ने ऐसे की घायल फोटोग्राफर की मदद, मृणाल के साथ अफेयर की बातों पर बादशाह ने दी रिएक्शन

दिवाली पार्टी में मशहूर एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की एंट्री की तस्वीरें क्लिक करते हुए एक फोटोग्राफर घायल हो गया। फ्रीलांस फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बताया कि रानी का शॉट नजदीक से लेने की कोशिश में उनके एक साथी को चोट लग गई। हालांकि रानी ने उन्हें समय पर मेडिकल हेल्प दिलाने में मदद करने के लिए तुरंत अपनी कार भेजी।

भयानी ने एक वीडियो शेयर किया। इसमें एक फोटोग्राफर द्वारा रानी के ड्राइवर से कार रोकने की रिक्वेस्ट की जा रही है। रानी की फोटो लेने के प्रोसेस में उसके पैर में चोट लग गई थी। घटना के बाद रानी ने घायल पैपराजी को तुरंत मेडिकल हेल्प दिलाने के लिए कार भेज दी। भयानी ने शाहरुख खान से जुड़ी एक ऐसी ही घटना का भी जिक्र किया जब उन्होंने एक फोटोग्राफर को घायल होने पर हॉस्पिटल ले जाने के लिए खुद की कार भेजी थी।

बता दें कि रानी की आखिरी फिल्म ‘मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे’ में उनके रोल के लिए बहुत तारीफ मिली। इसके अलावा उन्हें सैफ अली खान, सिद्धांत चतुर्वेदी और शरवरी वाघ के साथ ‘बंटी और बबली 2’ में भी देखा गया था।

शिल्पा शेट्टी की दिवाली पार्टी में साथ-साथ दिखे बादशाह और मृणाल ठाकुर

दिवाली की रात शिल्पा शेट्टी ने अपने घर पर पति राज कुंद्रा संग बी-टाउन स्टार्स के लिए पार्टी रखी थी। पार्टी में मशहूर सिंगर व रैपर बादशाह और एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर को साथ में देख उनके अफेयर की चर्चा होने लगी। दरअसल बादशाह और मृणाल एक-दूजे का हाथ पकड़कर पार्टी में एंटर हुए। मृणाल को ग्रीन रंग के खूबसूरत लहंगे में देखा गया, जबकि बादशाह डार्क ब्लू रंग का कुर्ता पहन पहुंचे थे।

अब बादशाह ने एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वे शिल्पा और मृणाल के साथ खड़े दिख रहे हैं। बादशाह ने मृणाल संग नाम जुड़ने पर भी रिएक्ट किया है। बादशाह ने लिखा, “तो समझने की कोशिश कर, सिक्का उछाला गया है।” अब इस क्रिप्टिक पोस्ट को देखकर तरह-तरह के अनुमान लगाए जा रहे हैं। बता दें कि आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया उर्फ बादशाह पत्नी जैसमीन मसीह को तलाक दे चुके हैं।

उनकी साल 2012 में शादी हुई थी और 2020 में उनके रास्ते अलग-अलग हो गए। दूसरी ओर, मृणाल के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो तीन दिन पहले 10 नवंबर को उनकी फिल्म पिप्पा ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई है। इसमें ईशान खट्टर, प्रियांशु पेनयुली, सोनी राजदान के भी अहम रोल हैं। फिल्म भारत और पाकिस्तान के 1971 के युद्ध के दौरान गरीबपुर युद्ध पर बेस्ड है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे