न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : रानी को है आदिरा को भाई-बहन न दे पाने का दुख, सास ने की अंकिता की तारीफ तो लोगों ने घेरा

एक्ट्रेस रानी मुखर्जी ने 21 मार्च को अपना 46वां जन्मदिन मनाया। रानी ने साल 2014 में फिल्ममेकर आदित्य चोपड़ा के साथ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 22 Mar 2024 6:37:08

2 News : रानी को है आदिरा को भाई-बहन न दे पाने का दुख, सास ने की अंकिता की तारीफ तो लोगों ने घेरा

एक्ट्रेस रानी मुखर्जी ने 21 मार्च को अपना 46वां जन्मदिन मनाया। रानी ने साल 2014 में फिल्ममेकर आदित्य चोपड़ा के साथ शादी की थी। उन्होंने 9 दिसंबर 2015 को अपनी बेटी आदिरा का स्वागत किया। वह आदिरा को पैपराजी और सोशल मीडिया से रखती हैं। इस बीच रानी ने एक इंटरव्यू में अपने गर्भपात के दर्द के बारे में खुलकर बात की और आदिरा को भाई-बहन न दे पाने का दर्द बयां किया।

रानी ने शेयर किया कि मदरहुड पर आधारित फिल्म ‘मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे’ के ऑफर से ठीक पहले कोविड के दौरान उनका गर्भपात हो गया था। रानी ने गलाटा इंडिया के साथ बातचीत में कहा कि मैंने अपने दूसरे बच्चे के लिए 7 साल तक कोशिश की। आदिरा 8 साल की है। उसके होने के तुरंत बाद मैंने दूसरे बच्चे के लिए कोशिश की। फिर आखिरकार मैं गर्भवती हो गई, और फिर मैंने उस बच्चे को खो दिया। जाहिर तौर पर यह मेरे लिए एक परीक्षा का समय था। यह वह उम्र नहीं है, जब मैं दूसरा बच्चा पैदा कर सकूं। और यह मेरे लिए दुखद है कि मैं अपनी बेटी को भाई-बहन नहीं दे सकती।

इससे मुझे सचमुच दुख होता है लेकिन मैं उन माता-पिता को देखती हूं जो एक बच्चे के लिए भी संघर्ष कर रहे हैं। इसलिए मुझे लगता है कि मेरे पास जो कुछ है उसके लिए मुझे आभारी होना चाहिए। यह एक कहावत है, लेकिन वास्तव में इस पर काम करने और यह विश्वास करने के लिए कि आपके पास जो कुछ भी है उसके लिए आपको आभारी होना चाहिए, इसके लिए बहुत साहस की आवश्यकता होती है। जो आपके पास है बस उसी में संतुष्ट रहना।

‘बिग बॉस 17’ के दौरान विक्की जैन की मां ने अंकिता लोखंडे पर निकाला था गुस्सा

‘बिग बॉस 17’ फेम एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे की फिल्म ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ आज शुक्रवार (22 मार्च) को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इससे अंकिता के साथ ही उनके सभी दोस्त और परिवार वाले भी खुश नजर आ रहे हैं। अंकिता की सास ने भी उनकी तारीफ की है। फिल्म की स्क्रीनिंग पर पैपराजी ने उन्हें घेर लिया और उनसे कई सवाल करने लगे।

अंकिता की सास रंजना जैन ने मुस्कुराते हुए कहा, “अंकिता तो हमेशा ही अच्छी लगती है। हमारी अंकिता एकदम A1 है।” इतना ही नहीं उन्होंसने ये भी कहा कि वह ऐसी ही बहू चाहती थीं। उल्लेखनीय है कि रंजना ने ‘बिग बॉस’ के दौरान अंकिता पर काफी गुस्सा करते हुए उन्हें भला-बुरा कहा था। ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स को उनका यह बदला हुआ रूप हजम नहीं हो रहा। देखिए यूजर्स ने क्या-क्या लिखा, “दोगली औरत।”, “अरे बदलते रिश्ते गिरगिट लाइव।”, “तीनों ही नकली, सास बेटा बहू तीनों झूठ बोलते हैं।”,

“कितना अच्छा झूठ बोलती हैं आंटी जी।”, “क्या बात है अब अंकिता ए1 हो गई।”, “लेकिन हमें अच्छी नहीं लगती, जितना भी आप सर्टिफिकेट दो।”, “जान बूझकर पूछते हैं कि आंटी कुछ बोलें और इनको मसाला मिले।”, “A1 साइकिल थोड़ी ना है आंटी, जो अच्छी लगे सबको।”, “लगता है घर पर अंकिता ने खूब पिटाई की होगी इस बुढ़िया की।”, “नकली हंसी।”, “अब पता चली अंकिता की अहमियत। क्या करें भाई इतना फेम मिल रहा है कि संभाले नहीं संभल रहा।”

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका