न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : रणदीप हुड्डा ने बताया कब और किससे कर रहे हैं शादी, अंकिता लोखंडे की प्रेग्नेंसी टेस्ट की रिपोर्ट आई सामने

23 नवंबर को देवउठनी एकादशी के साथ शादियों का मौसम शुरू हो गया है। अब बॉलीवुड से भी एक अच्छी खबर आ रही है। एक्टर रणदीप...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 25 Nov 2023 6:24:51

2 News : रणदीप हुड्डा ने बताया कब और किससे कर रहे हैं शादी, अंकिता लोखंडे की प्रेग्नेंसी टेस्ट की रिपोर्ट आई सामने

23 नवंबर को देवउठनी एकादशी के साथ शादियों का मौसम शुरू हो गया है। अब बॉलीवुड से भी एक अच्छी खबर आ रही है। एक्टर रणदीप हुड्डा अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड लीन लैशराम के साथ शादी करने वाले हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फैंस के लिए यह खुशखबरी शेयर की है। लिन, रणदीप से उम्र में 10 साल छोटी है और वे काफी टाइम से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

रणदीप ने वेडिंग डेट अनाउंस करने के लिए अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट शेयर की। उन्होंने लिखा, “महाभारत से एक पन्ना लेते हुए जहां अर्जुन ने मणिपुरी योद्धा राजकुमारी चित्रांगदा से शादी की, हम अपने परिवारों और दोस्तों के आशीर्वाद से शादी कर रहे हैं। हमें यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि हमारी शादी 29 नवंबर 2023 को इम्फाल, मणिपुर में होगी और उसके बाद मुंबई में एक रिसेप्शन होगा। जैसा कि हम इस नई जर्नी पर निकलने के लिए तैयार हैं, इसके लिए आपका आशीर्वाद और प्यार चाहते हैं, जिसके लिए हम हमेशा ऋणी और आभारी रहेंगे। प्यार और प्रकाश में लिन और रणदीप।”

बता दें कि रणदीप अब 'स्वतंत्र वीर सावरकर' नाम की फिल्म में नजर आएंगे। खबरें आई थीं कि इस फिल्म के लिए रणदीप ने 26 किलो वजन कम किया था। दूसरी ओर, लिन एक एक्ट्रेस हैं। उन्होंने साल 2007 में शाहरुख खान की फिल्म ‘ओम शांति ओम’ में एक कैमियो के साथ शुरुआत की थी। वह फिल्म में ओम कपूर की दोस्त के रूप में नजर आई थीं। लिन ने ‘मैरी कॉम’ मूवी में प्रियंका चोपड़ा की दोस्त का रोल किया था।

‘बिग बॉस 17’ के एक एपिसोड में अंकिता ने दिए थे खुशखबरी के संकेत

'बिग बॉस 17' में इस बार अंकिता लोखंडे और उनके पति विक्की जैन भी अलग-अलग चुनौती पेश कर रहे हैं। दोनों के बीच आए दिन तकरार देखने को मिलती है। हाल ही अंकिता ने कुछ ऐसा कह दिया था, जिसके बाद उनके मां बनने की अटकलें लगाई जाने लगीं। दरअसल पिछले दिनों एक एपिसोड के दौरान ‘बिग बॉस’ के घर में रिंकू धवन और जिगना वोरा बैठी थीं, तभी वहां अंकिता भी खड़ी थीं। इस दौरान किचन में तहलका और अरुण भी मौजूद थे तभी अंकिता ने कहा कि कुछ अच्छा नहीं लग रहा।

उल्टी जैसा लग रहा है, खट्टा खाने का मन हो रहा है। रिंकू ने सुनते ही कहा कि ये अच्छी गड़बड़ लग रही है। इसके बाद अंकिता ने बीते हफ्ते प्रेग्नेंसी टेस्ट करवाया था, जिसकी रिपोर्ट अब सामने आ गई है। अंकिता का प्रेग्नेंसी टेस्ट नेगेटिव आया है। इसका मतलब है कि वह फिलहाल मां नहीं बनने वाली हैं।

रिपोर्ट के हवाले से दावा किया गया है कि अंकिता के सभी तरह के टेस्ट हुए, जो नेगेटिव आए हैं। इसके बाद अंकिता के फैंस मिली-जुली प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ को खुशी है कि वह घर में ही रहेंगी यानी उनका मनोरंजन होता रहेगा। कुछ मायूस भी हैं क्योंकि वे चाहते थे कि अंकिता के घर में भी जल्द से जल्द किलकारियां गूंजें लेकिन उन्हें अभी इंतजार करना पड़ेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
'यही है बंगाल का टैलेंट...', CBSE की सुरक्षा खामियां उजागर करने वाले युवा हैकर की केंद्रीय मंत्री ने की जमकर तारीफ
'यही है बंगाल का टैलेंट...', CBSE की सुरक्षा खामियां उजागर करने वाले युवा हैकर की केंद्रीय मंत्री ने की जमकर तारीफ
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर RSS के बयान के बाद बोले मनीष तिवारी, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर RSS के बयान के बाद बोले मनीष तिवारी, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
अहिल्यानगर में बड़ा सड़क हादसा, 50 छात्रों को लेकर जा रही स्कूल बस पलटी, 15 बच्चे घायल; एक की हालत गंभीर
अहिल्यानगर में बड़ा सड़क हादसा, 50 छात्रों को लेकर जा रही स्कूल बस पलटी, 15 बच्चे घायल; एक की हालत गंभीर
ओरल कैंसर के इलाज में नई उम्मीद, अल्ट्रासाउंड तकनीक से कैंसर सेल्स खत्म करने के मिले संकेत
ओरल कैंसर के इलाज में नई उम्मीद, अल्ट्रासाउंड तकनीक से कैंसर सेल्स खत्म करने के मिले संकेत
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
एनर्जी ड्रिंक के दावों पर FSSAI की सख्ती, Red Bull, Sting समेत कई बड़े ब्रांड्स को भेजा नोटिस
एनर्जी ड्रिंक के दावों पर FSSAI की सख्ती, Red Bull, Sting समेत कई बड़े ब्रांड्स को भेजा नोटिस
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे