न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : रणदीप हुड्डा का बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन देख हर कोई हैरान, इस मशहूर एक्ट्रेस ने किया बेबी बॉय का वेलकम

एक्टर रणदीप हुड्डा को फिल्म इंडस्ट्री में लंबा समय हो गया है। रणदीप ने इस दौरान चुनींदा फिल्मों में ही काम किया है, लेकिन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 18 Mar 2024 6:51:18

2 News : रणदीप हुड्डा का बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन देख हर कोई हैरान, इस मशहूर एक्ट्रेस ने किया बेबी बॉय का वेलकम

एक्टर रणदीप हुड्डा को फिल्म इंडस्ट्री में लंबा समय हो गया है। रणदीप ने इस दौरान चुनींदा फिल्मों में ही काम किया है, लेकिन हर कोई उनकी अभिनय क्षमता का लोहा मानता है। रणदीप काफी मेहनती हैं और अपने रोल में ढलने के लिए किसी भी हद तक गुजर जाते हैं। एक बार फिर उन्होंने यह बात साबित की है। रणदीप जल्द ही ऐतिहासिक बायोपिक ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ फिल्म में नजर आने वाले हैं। इसके लिए रणदीप ने हाड़तोड़ मेहनत की है।

उन्होंने किरदार में जान डालने के लिए 30 किलो वजन कम कर लिया। रणदीप ने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक तस्वीर शेयर कर अपने बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन की झलक दिखाई। इस फोटो को देख हर कोई हैरान है। कोई यह भी नहीं कह सकता कि वे रणदीप ही हैं। रणदीप ने कैप्शन में लिखा, “काला पानी।” बता दें कि फिल्म की शूटिंग लंबे समय से की जा रही थी।

फिल्म 22 मार्च को सिनेमाघरों में हिंदी और मराठी भाषा में रिलीज होने वाली है। जहां तक रणदीप के वर्कफ्रंट की बात है तो उन्होंने साल 2001 में 'मानसून वेडिंग' से करिअर शुरू किया था। इसके बाद वे 'वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई', 'हाईवे', 'सरबजीत' जैसी सफल फिल्मों का हिस्सा रहे हैं। 47 वर्षीय रणदीप ने पिछले साल एक्ट्रेस लिन लैशराम के साथ शादी की थी।

शिरीन सेवानी ने इंस्टाग्राम पर शेयर की गुड न्यूज, तीन साल पहले उदयन के साथ हुई थी शादी

टीवी एक्ट्रेस शिरीन सेवानी ने हाल ही में अपने पहले बेबी का वेलकम किया है। शिरीन की शादी 6 दिसंबर 2020 को उदयन सचान के साथ हुई थी। शिरीन ने आज सोमवार (18 मार्च) को अपने फैंस को इंस्टाग्राम के माध्यम से गुड न्यूज शेयर की। शिरीन ने एक न्यूज आर्टिकल का स्क्रीनशॉट साझा किया और घोषणा की कि उन्होंने एक बच्चे को जन्म दिया है।

दूसरी तस्वीर में प्यारी सी कलाकृति देख सकते हैं, जिसमें एक हाथी का बच्चा और उनके बेटे की जन्मतिथि दिखाई गई है, जो 11 मार्च है। अगली तस्वीर में शिरीन व उदयन को गुब्बारों के साथ पोज देते हुए देख सकते हैं। इसके साथ शिरीन ने लिखा, “चिंकी का भाई हुआ है।” दरअसल शिरीन वीडियो बनाती हैं, जिनमें वह चिंकी की मम्मी बनकर लोगों को हंसाती हैं।

उल्लेखनीय है कि पिछले साल 6 दिसंबर को शादी की सालगिरह के मौके पर ही कपल ने प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी। इसके बाद 13 जनवरी को शिरीन ने गोद भराई समारोह की झलकियां पोस्ट की थीं। शिरीन को 'ये रिश्ता क्या कहलाता है', 'नागिन 2', 'कवच 2' और कई अन्य टीवी सीरियल्स के लिए जाना जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार