न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कंगना के निशाने पर आईं आलिया का रणदीप ने ऐसे किया बचाव, ‘सरबजीत’ के लिए अवार्ड नहीं मिलने पर लगा था बुरा

एक्टर रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी फिल्म 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' को लेकर चर्चाओं में हैं। रणदीप ने इस फिल्म के साथ डायरेक्शन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 03 Apr 2024 1:27:33

कंगना के निशाने पर आईं आलिया का रणदीप ने ऐसे किया बचाव, ‘सरबजीत’ के लिए अवार्ड नहीं मिलने पर लगा था बुरा

एक्टर रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी फिल्म 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' को लेकर चर्चाओं में हैं। रणदीप ने इस फिल्म के साथ डायरेक्शन में डेब्यू किया है। फिल्म में उनकी एक्टिंग की तो खूब तारीफ हो रही है, लेकिन यह बॉक्स ऑफिस पर उम्मीदों के हिसाब से नहीं चली। रणदीप ने इस फिल्म के लिए जबरदस्त मेहनत की है। इस बीच रणदीप ने एक इंटरव्यू में ‘हाईवे’ फिल्म में उनकी को एक्ट्रेस रहीं आलिया भट्ट पर बिंदास बोल के लिए मशहूर कंगना रनौत के कमेंट पर राय दी है।

कंगना ने साल 2019 में आलिया को एक साधारण अभिनेत्री बताया था। इस पर रणदीप का मानना है कि आलिया को बेवजह निशाना बनाया जाता है। रणदीप ने सिद्धार्थ कनन के साथ बातचीत में कहा कि साथ काम करने के दौरान हमारे बीच एक बॉन्ड बन गया था, जो स्पिरिचुअल था। मैं सच में आलिया के सपोर्ट में खड़ा हूं क्योंकि मुझे लगता है कि उन्हें बिना किसी कारण के टारगेट किया जाता है। इंडस्ट्री ने सभी को मौका और फायदा दिया है।

अपने साथी कलाकारों, सहयोगियों या अपने लोगों पर इसलिए निशाना साधना, क्योंकि आपको लगता है कि उन्हें वो चीजें मिली, जो आपको नहीं मिल पाई, गलत बात है। मुझे लगता है कि आपको इंडस्ट्री से बहुत कुछ मिला है। मुझे लगा कि मुझे ये करना चाहिए और मैंने ये किया। रणदीप ने आलिया के नए-नए किरदारों को एक्सप्लोर करने की आदत की तारीफ भी की।

randeep hooda,actor randeep hooda,savarkar movie,alia bhatt,highway movie,kangana ranaut,sarbjit movie,aishwarya rai

‘सरबजीत’ फिल्म में रणदीप के बजाय बेहतरीन अदाकारी के लिए ऐश्वर्या को मिला था अवार्ड

रणदीप ने इंटरव्यू के दौरान ‘सरबजीत’ फिल्म के लिए भी उन्हें अवार्ड नहीं मिलने का दुख भी जताया। हालांकि उन्हें काफी तारीफ मिली थी। मूवी के लिए ऐश्वर्या राय बच्चन को अवार्ड दिया गया था। रणदीप से पूछा कि ‘सरबजीत’ में अवार्ड के लिए उनकी जगह जब ऐश्वर्या का नाम लिया गया तो धोखा फील हुआ? इस पर रणदीप बोले, “पहली बात तो एक आर्टिस्ट के तौर पर अगर आप अवार्ड के आधार पर अपनी कीमत आंकते हैं तो ज्यादा फायदा नहीं होगा।आपके साथी आपकी तारीफ करें यही उत्साह बढ़ाने वाला होता है।

मैं बस इतना कह सकता हूं कि ऐश्वर्या जीतीं इस बात की खुशी है, भले ही मैं नहीं जीता। अब अगर मैं शिकायत करूं कि मैं ज्यादा काबिल होता तो यह बात बेमतलब होगी। लोग अगर ये बोल दें तो यह खुद में जीत है। मैं इस तरह की बातों में शामिल नहीं होता क्योंकि ऐसा लगता है कि अंगूर खट्टे हैं। क्या मुझे बुरा फील हुआ? बेशक लगा। लेकिन ऐसा नहीं है कि जिंदगी खत्म हो गई। आप आगे बढ़ जाते हैं। रणदीप की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने पिछले साल एक्ट्रेस लिन लैशराम के साथ शादी की थी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष