न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

एवेंजर्स एंडगेम के स्टंट एक्सपर्ट टेरी नोटरी के हाथों में रणबीर कपूर की रामायण का एक्शन, वायरल रील से हुआ खुलासा

पिछले साल से नितेश तिवारी की रामायण को लेकर बहुत चर्चा हो रही है। ओम राउत की आदिपुरुष की असफलता के बाद इसे लेकर काफी कुछ कहा जा रहा है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 25 Aug 2024 1:53:18

एवेंजर्स एंडगेम के स्टंट एक्सपर्ट टेरी नोटरी के हाथों में रणबीर कपूर की रामायण का एक्शन, वायरल रील से हुआ खुलासा

पिछले साल से नितेश तिवारी की रामायण को लेकर बहुत चर्चा हो रही है। ओम राउत की आदिपुरुष की असफलता के बाद इसे लेकर काफी कुछ कहा जा रहा है। इस फिल्म को तीन भागों में बनाए जाने की योजना है। और इसका कुल बजट 800 से 1000 करोड़ के बीच है। मधु मंटेना द्वारा निर्मित और नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित रामायण में रणबीर कपूर राम की भूमिका में नजर आएंगे। वहीं दक्षिण भारत की लोकप्रिय अभिनेत्री साई पल्लवी सीता की भूमिका में नजर आएंगी।

कहा तो यह भी जा रहा है कि केजीएफ से लोकप्रिय हुए यश फिल्म में रावण की भूमिका में नजर आएंगे, वहीं दूसरी ओर सनी देओल फिल्म में हनुमान की भूमिका में दिखाई देंगे। सनी देओल की भूमिका को लेकर यह भी कहा जा रहा है कि पहले भाग में वे सिर्फ थोड़ी देर के लिए नजर आएंगे, वहीं दूसरे भाग में वे फिल्म की केन्द्रीय भूमिका में होंगे। नितेश तिवारी की 'रामायण' को इंडस्ट्री की बड़ी फिल्मों में से एक माना जा रहा है। इस फिल्म को लेकर काम तेजी से हो रहा है। रामायण को लेकर सिने गलियारों में रोज कोई न कोई नई बात सुनाई देती है। अब फिल्म को लेकर एक और अपडेट आया है। हॉलीवुड की फिल्म एवेंजर्स एंडगेम के स्टंट एक्सपर्ट टेरी नोटरी रणबीर कपूर की फिल्म में एक्शन डिजाइन कर रहे हैं। टेरी नोटरी रणबीर कपूर की रामायण पर पिछले एक साल से काम कर रहे हैं।

किशोर खाबिया जैन की वायरल इंस्टाग्राम रील में टेरी नोटरी को देखा जा सकता है। इस क्लिप में टेरी भारत में काम करने के अपने अनुभव को शेयर करते नजर आ रहे हैं। इस क्लिप में टेरी कहते नजर आ रहे हैं कि वो रामायण में बतौर एक्शन डायरेक्टर काम कर रहे हैं। वो कहते हैं कि इंडिया में यह उनका पहला टूर है। वह लगभग डेढ़ साल से इस प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं।

किशोर ने वीडियो पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा- एक सुबह टेरी नोटरी के साथ जो जानेमाने अमेरिकी एक्टर, स्टंट को-ऑर्डिनेटर हैं। वह अब हमारी भारतीय क्लासिक रामायण के लिए भारत में हैं। फाइनल प्रोजेक्ट देखने का इंतजार रहेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
कांग्रेस में NCP (शरद पवार गुट) के विलय पर लगा विराम, शरद पवार ने अफवाहों को किया खारिज; स्थिति स्पष्ट की
कांग्रेस में NCP (शरद पवार गुट) के विलय पर लगा विराम, शरद पवार ने अफवाहों को किया खारिज; स्थिति स्पष्ट की
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क