न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : रणबीर ने इस कारण कर लिया था यह फिल्म छोड़ने का फैसला, अध्ययन ने ‘हीरामंडी 2’ को लेकर कहा...

रणबीर कपूर की पिछली फिल्म ‘एनिमल’ सुपर-डुपर हिट रही। इसने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के कीर्तिमान रच दिए। यह रणबीर के करिअर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 24 May 2024 12:39:24

2 News : रणबीर ने इस कारण कर लिया था यह फिल्म छोड़ने का फैसला, अध्ययन ने ‘हीरामंडी 2’ को लेकर कहा...

रणबीर कपूर की पिछली फिल्म ‘एनिमल’ सुपर-डुपर हिट रही। इसने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के कीर्तिमान रच दिए। यह रणबीर के करिअर की सबसे सफल फिल्म है। रणबीर ने दिग्गज फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘सांवरिया’ से डेब्यू किया था। उनके साथ सोनम कपूर थीं। दोनों ही कलाकारों की ये पहली फिल्म थी। सोशल मीडिया पर रणबीर का पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने बताया था कि भंसाली ने उन्हें टॉर्चर किया था।

रणबीर ने भंसाली को लेकर नेहा धूपिया के पॉडकास्ट शो ‘नो फिल्टर नेहा 2016’ में इस बारे में बात की थी। रणबीर बोलते दिखे, “संजय लीला भंसाली हार्ड टास्क मास्टर हैं। मैं घुटनों पर बैठता था और वो मुझे मारते थे। एक समय के बाद मैं इतना टॉर्चर महसूस करने लगा था कि मैंने फिल्म छोड़ने का फैसला कर लिया था। मुझे लगता है 10-11 महीने हो गए थे और मैं ऐसा हो गया था कि देखो मैं ये नहीं कर सकता हूं।

मुझे लगता है मैं बहुत सेंसिटिव और इमोशनल हूं और उन्हें ये पता चल गया है जिसकी वजह से वो उसी चीज पर परेशान करते हैं। मुझे लगता है कि सिनेमा में मेरे सारे परफॉर्मेंस उसी अनुभव से आए हैं। वो एक सच्चे टीचर थे। उन्होंने मुझे एक्टिंग और इमोशंस जैसी कई चीजें सिखाई हैं। उल्लेखनीय है कि बॉलीवुड इंडस्ट्री में यह बात मशहूर है कि भंसाली के साथ काम करना आसान नहीं होता। वो कभी भी सीन बदल देते हैं और उन्हें हर चीज परफेक्ट चाहिए होती है जिसकी वजह से उनकी फिल्मों को बनने में समय लगता है।

ranbir kapoor,actor ranbir kapoor,sanjay leela bhansali,sawaariya movie,sonam kapoor,ranbir bhansali,adhyayan suman,heeramandi 2,heeramandi : the diamond bazaar

भंसाली की ‘हीरामंडी : द डायमंड बाजार’ में छाप छोड़ने में सफल रहे अध्ययन सुमन

संजय लीला भंसाली की पहली वेब सीरीज ‘हीरामंडी : द डायमंड बाजार’ 1 मई को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई। इसमें एक्टर अध्ययन सुमन भी नजर आए। उन्हें उनके रोल के लिए काफी वाहवाही मिल रही है। इस बीच अध्ययन ने न्यूज 18 के साथ कई बातें शेयर कीं। अध्ययन से ‘हीरामंडी 2’ को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि भंसाली सर ने अनऑफिशयली कहा है कि वे सीजन 2 बनाएंगे क्योंकि उन्हें शो की स्टार कास्ट के साथ दोबारा काम करना है। इससे बढ़कर हमारे लिए कुछ नहीं हो सकता। उन्होंने यह भी कहा कि इस बार नवाब पर फोकस होगा तो यह काफी एक्साइटिंग है।

अध्ययन ने कहा कि मैं जल्द ही बतौर डायरेक्टर डेब्यू करने वाला हूं वो भी एक बायोपिक के साथ। उस फिल्म को मैं प्रोड्यूस भी करूंगा। अभी मैं यह नहीं बता सकता कि वो किसकी बायोपिक है, लेकिन वो बड़ा और एक्साइटिंग प्रोजेक्ट है। मैं एक लव स्टोरी डायरेक्ट कर रहा हूं जिसका नाम है ‘ऐ अजनबी।’ अध्ययन पिता एक्टर शेखर सुमन की कुछ फिल्मों के राइट्स भी लेना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि मैं ‘अनुभव’ और ‘उत्सव’ का रीमेक बनाना चाहता हूं। इन फिल्मों को लेकर मैं काफी समय से प्लान कर रहा हूं। मैं एक कल्ट क्लासिक कॉमेडी फिल्म बनाना चाहता हूं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका