न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : रणबीर कपूर इसलिए लेंगे एक्टिंग से ब्रेक, मलाइका ने अर्जुन के साथ ब्रेकअप के सवाल पर कही यह बात

एक्टर रणबीर कपूर की अगली फिल्म ‘एनिमल’ को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज है। यह 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 25 Oct 2023 1:45:17

2 News : रणबीर कपूर इसलिए लेंगे एक्टिंग से ब्रेक, मलाइका ने अर्जुन के साथ ब्रेकअप के सवाल पर कही यह बात

एक्टर रणबीर कपूर की अगली फिल्म ‘एनिमल’ को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज है। यह 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस बीच रणबीर के एक फैसले से उनके फैंस निराश हैं। दरअसल रणबीर कुछ समय के लिए एक्टिंग की दुनिया से ब्रेक लेंगे। खुद एक्टर ने यह बात कही है। रणबीर ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में इसके पीछे की वजह का भी खुलासा कर दिया।

रणबीर 6 महीने के ब्रेक पर जाने का प्लान बना चुके हैं। वे अपनी बेटी राहा के लिए काम से छुट्टी लेंगे और उसके साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करेंगे। रणबीर ने बताया कि राहा के जन्म के बाद से वो उसके साथ समय नहीं बिता पाए। वे बीते कुछ समय से फिल्म की शूटिंग में बिजी थे। रणबीर ने बताया कि उनकी बेटी अब घुटने के बल चलना शुरू कर चुकी है। साथ ही उसने चीजें पहचानना भी शुरू कर दिया है।

राहा फिलहाल मां और पा बोलने की कोशिश कर रही है। गौरतलब है कि अगले 6 महीने के दौरान रणबीर की पत्नी एक्ट्रेस आलिया भट्ट अपनी अपकमिंग फिल्म ‘जिगरा’ की शूटिंग में बिजी रहेंगी। ऐसे में रणबीर को ही राहा का ज्यादा ध्यान रखना होगा। रणबीर और आलिया की शादी 14 अप्रेल 2022 को हुई थी। राहा 6 नवंबर को एक साल की हो जाएगी।

ranbir kapoor,raha,alia bhatt,malaika arora. arjun kapoor,ranbir alia,animal,brahmastra 2,malaika arjun

लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर

मलाइका अरोड़ा सोमवार (23 अक्टूबर) को 48 साल की हो गई हैं। उनके बॉयफ्रेंड एक्टर अर्जुन कपूर ने उन्हें खास अंदाज में बर्थडे विश किया था। हालांकि कुछ दिनों से मलाइका-अर्जुन की ब्रेकअप की अफवाहें चल रही थीं। अब मलाइका ने इन रूमर्स पर चुप्पी तोड़ी है। मलाइका ने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि फिलहाल मैं उस स्टेज पर हूं जहां मुझे जब बोलना था तब बोल चुकी हूं और मुझे किसी तरह की सफाई देने की जरूरत नहीं है।

मलाइका ने साल 2017 में अरबाज खान से तलाक ले लिया था। इसके बाद से ही वह अर्जुन के साथ रिलेशनशिप में हैं। दोनों अक्सर कपल गोल्स देते दिखाई देते हैं। मलाइका के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह बहुत जल्द डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा 8' में जज के तौर पर दिखाई देंगी।

मलाइका को छैया-छैया, मुन्नी बदनाम हुई, अनारकली डिस्को चली और हैलो हैलो जैसे कई लोकप्रिय ट्रैक पर उनके डांस के लिए जाना जाता है। पूर्व मॉडल मलाइका एक वीजे भी थीं। वह इंडियाज बेस्ट डांसर, नच बलिए, झलक दिखला जा और जरा नचके दिखा में जज रह चुकी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार