न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : रोहित के साथ पुलिस के लुक में दिखे रणबीर, ये है माजरा, शाहरुख के ऐसा करने पर भड़क जाती हैं गौरी

एक्टर रणबीर कपूर की 1 दिसंबर को रिलीज हुई फिल्म ‘एनिमल’ अभी तक सिनेमाघरों में जमी हुई है। फिल्म सुपरहिट हो चुकी है और...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 04 Jan 2024 2:01:09

2 News : रोहित के साथ पुलिस के लुक में दिखे रणबीर, ये है माजरा, शाहरुख के ऐसा करने पर भड़क जाती हैं गौरी

एक्टर रणबीर कपूर की 1 दिसंबर को रिलीज हुई फिल्म ‘एनिमल’ अभी तक सिनेमाघरों में जमी हुई है। फिल्म सुपरहिट हो चुकी है और ताबड़तोड़ पैसा कमा रही है। फिल्म में रणबीर के अंदाज के दीवाने हुए फैंस उनकी अगली फिल्म का इंतजार करने लगे हैं। वे अपने प्यारे हीरो को जल्द से जल्द फिर से बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेकरार हैं। इस बीच रणबीर की कुछ वायरल तस्वीरों ने फैंस के बीच हलचल पैदा कर दी।

वे सोचने लगे कि शायद यह रणबीर की अपकमिंग फिल्म का लुक है। रणबीर पुलिस ऑफिसर के लुक में नजर आ रहे हैं। एक तस्वीर में वे दिग्गज डायरेक्टर रोहित शेट्टी के साथ पोज देते हुए दिखे। इन तस्वीरों को देख अटकलें लगाई जाने लगी कि रणबीर, रोहित के साथ कोलेब करने जा रहे हैं और उनके कॉप यूनिवर्स का हिस्सा बन जाएंगे। हालांकि यह हकीकत नहीं है। दरअसल रणबीर ने रोहित के साथ शूटिंग की है, लेकिन यह किसी फिल्म नहीं बल्कि एक विज्ञापन के लिए है।

रणबीर की पुलिस ऑफिसर के रूप में कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आईं, जिन्हें एक्स (ट्विटर) पर उनके फैन पेज पर पोस्ट किया गया। एक फोटो में रणबीर कुर्सी पर बैठे शॉट का इंतजार कर रहे हैं। एक शॉट में रणबीर को ब्लैक शेड्स में सेट की ओर चलते देखा गया। तीसरी फोटो में रणबीर, रोहित के साथ हाथापाई कर रहे हैं। इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया है, “आरके और रोहित शेट्टी एक विज्ञापन शूट के लिए।”

गौरी खान ने एक्टिंग के पेशे को बताया सबसे खराब

सुपरस्टार शाहरुख खान की एक्टिंग का लोहा पूरी दुनिया मानती है। साल 2023 उनके लिए गोल्डन ईयर साबित हुआ। उन्होंने तगड़ी वापसी करते हुए एक के बाद एक तीन सफल फिल्म ‘पठान’, ‘जवान’ और ‘डंकी’ की सौगात फैंस को दी। शाहरुख अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ पर्सनल लाइफ में भी जबरदस्त हिट हैं। उनकी करीब 32 साल पहले गौरी खान के साथ शादी हुई थी और दोनों अपने परिवार के साथ खुशनुमा जिंदगी बिता रहे हैं।

गौरी ने अपने घर के लिए कुछ नियम बनाए हैं, जिनका शाहरुख को भी सख्ती से पालन करना पड़ता है। गौरी ने फिल्मफेयर को दिए एक इंटरव्यू में यह खुलासा किया। उन्होंने प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को बैलेंस करने के लिए कुछ नियम और शर्तें बनाई हैं। गौरी ने कहा कि हम दोनों प्रोफेशनल काम के बारे में घर पर कभी भी चर्चा नहीं करते। अगर शाहरुख कभी भी घर पर हिंदी फिल्म देखने बैठ जाएं तो मेरा मन करता है कि टीवी तोड़ दूं।

अगर शाहरुख कोई स्क्रिप्ट घर पर लेकर आते हैं तो वह भी बाहर फेंक दी जाएगी। सेट पर इन सब चीजों के लिए शाहरुख के पास खूब समय होता है। जब भी मैं घर पर होती थीं तो कोई भी फिल्ममेकर शाहरुख से मिलने नहीं आता था। हालांकि अब शाहरुख ने घर के सामने ही ऑफिस बना लिया है। शाहरुख भले ही फिल्मी दुनिया का हिस्सा हैं, लेकिन मेरा इन सबसे कोई नाता नहीं है। गौरी ने एक्टिंग को सबसे खराब पेशा बताया।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम