न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : रणबीर के हिसाब से इन्हें निभाना चाहिए बायोपिक में विराट का रोल, स्टेडियम पहुंचे ये बड़े-बड़े सितारे

एक्टर रणबीर कपूर की हर फिल्म से फैंस को बहुत आस रहती है। रणबीर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'एनिमल' का जोर-शोर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 15 Nov 2023 7:23:32

2 News : रणबीर के हिसाब से इन्हें निभाना चाहिए बायोपिक में विराट का रोल, स्टेडियम पहुंचे ये बड़े-बड़े सितारे

एक्टर रणबीर कपूर की हर फिल्म से फैंस को बहुत आस रहती है। रणबीर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'एनिमल' का जोर-शोर से प्रमोशन कर रहे हैं। फिल्म अगले महीने सिनेमाघरों में दस्तक देगी। संदीप वांगा रेड्डी के निर्देशन में बनी ये फिल्म 1 दिसंबर को रिलीज होगी। मूवी में रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर और बॉबी देओल के भी अहम किरदार हैं। इस बीच रणबीर आज बुधवार (15 नवंबर) को अपनी फिल्म ‘एनिमल’ के प्रमोशन और न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में टीम इंडिया का हौसला बढ़ाने के लिए मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पहुंचे।

इस दौरान उनके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। स्टार स्पोर्ट्स इंडिया से खास बातचीत में जब रणबीर से ये पूछा गया कि क्या वह विराट कोहली की बायोपिक में उनका किरदार निभाना चाहेंगे, तो उन्होंने तपाक से जवाब देते हुए कहा कि अगर बायोपिक बनती है, तो उसमें मुझे लगता है कि विराट का किरदार उन्हें खुद ही निभाना चाहिए, क्योंकि वे कई एक्टर्स से बहुत बेहतर दिखते हैं, फिटनेस में भी वे सबसे आगे हैं।

एक और क्लिप में रणबीर पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह से ये कहते हुए दिखाई दिए कि उन्होंने स्टेडियम से बैठकर कई बार मैच देखा है, लेकिन ऑन ग्राउंड खड़े होकर क्रिकेटर्स का दबाव पहली बार महसूस हो रहा है। उन्हें न्यूजीलैंड के लिए भी बहुत ही बुरा फील हो रहा है कि वह कैसे कर पाएंगे। रणबीर ने कहा कि क्रिकेट मैच शुरू होने से पहले जब 'वन्दे मातरम' बजता है, तो वह कुछ अलग ही एहसास करवाता है, जो उन्हें फिल्मों में भी नहीं हुआ है।

ranbir kapoor,virat kohli,virat biopic,actor ranbir kapoor,cricketer virat,anushka sharma,kiara advani,sidharth malhotra

अनुष्का शर्मा सहित इन स्टार्स ने बढ़ाया टीम इंडिया का हौसला

मायानगरी मुंबई में पूरा बॉलीवुड बसता है। ऐसे में आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच यहां के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे सेमीफाइनल का मजा लेने के लिए कई सितारे उमड़ पड़े। एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा कई मुकाबलों में पति विराट कोहली और भारतीय टीम की हौसला अफजाई कर चुकी है। वह आज भी विराट को जमकर चीयर करती हुई नजर आईं। विराट की शतकीय पारी के दौरान कई दफा कैमरे का फोकस उन पर रहा।

उन्हें देख एक बार फिर लगा कि वह जल्द ही दूसरे बच्चे की मां बनने वाली हैं। रणबीर कपूर भी दर्शक दीर्घा में मौजूद थे। उनके साथ आकाश अंबानी, सिद्धार्थ मल्होत्रा और जॉन अब्राहम भी थे। सिद्धार्थ के साथ उनकी पत्नी एक्ट्रेस कियारा आडवाणी भी टीम इंडिया को चीयर करने पहुंची थीं। कुणाल खेमू और शाहिद कपूर भी खूब हूटिंग कर रहे थे।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका