न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 सफल हीरोइनों को डेट करने से रणबीर पर लगा चीटर का लेबल, एक्टर ने कभी नहीं देखा पिता की आंखों का रंग

एक्टर रणबीर कपूर (41) ने पिछले साल ‘एनिमल’ फिल्म में अपनी एक्टिंग से सबका दिल जीत लिया था। यह उनके करिअर की सबसे बड़ी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 21 Jul 2024 10:57:32

2 सफल हीरोइनों को डेट करने से रणबीर पर लगा चीटर का लेबल, एक्टर ने कभी नहीं देखा पिता की आंखों का रंग

एक्टर रणबीर कपूर (41) ने पिछले साल ‘एनिमल’ फिल्म में अपनी एक्टिंग से सबका दिल जीत लिया था। यह उनके करिअर की सबसे बड़ी हिट फिल्म रही। इसके बाद से ही रणबीर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। वे जल्द ही निखिल कामथ के ‘पिपुल बाई डब्ल्यूटीएफ’ पॉडकास्ट में नजर आने वाले हैं। पॉडकास्ट में रणबीर अपनी पर्सनल लाइफ के कई मुद्दों पर खुलकर बात करेंगे। इसका ट्रेलर शनिवार को सामने आया। ट्रेलर में देखा गया कि रणबीर ने अपनी डेटिंग लाइफ के बारे में बात की।

रणबीर ने किसी का नाम लिए बगैर उन टैग्स के बारे में बात की जो उन्हें तब दिए गए जब उनके दो बड़ी एक्ट्रेस के साथ रिलेशनशिप टूटे थे। रणबीर ने कहा कि मैंने दो सफल हीरोइनों को डेट किया और वो मेरी पहचान बन गई कि मैं एक कैसानोवा हूं। लाइफ के लंबे वक्त तक मुझे चीटर का लेबल दिया गया। अब भी लोग मुझे चीटर का लेबल देते हैं। बता दें रणबीर ने दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ को डेट किया था। उन्हें दोनों के साथ बड़े पर्दे पर स्क्रीन शेयर करने का मौका भी मिला था।

‘कॉफी विद करण’ के एक एपिसोड के बाद रणबीर की बहुत आलोचना हुई थी। उस एपिसोड में दीपिका ने रणबीर को लेकर कुछ रिमार्क दिए थे। उल्लेखनीय है कि रणबीर ने साल 2022 में एक्ट्रेस आलिया भट्ट के साथ शादी की थी। उसी साल नवंबर में वे राहा के पिता बने।

ranbir kapoor,actor ranbir kapoor,deepika padukone,katrina kaif,alia bhatt,rishi kapoor,ranbir cheater,ranbir casanova

रणबीर कपूर ने कहा, मेरे पिता गुस्सैल थे लेकिन...

पॉडकास्ट के ट्रेलर में दिवंगत पिता सुपरस्टार ऋषि कपूर के साथ रिश्तों पर बात करते हुए रणबीर कहते हैं कि उनकी कभी हिम्मत नहीं हुई कि वे अपने पिता की बात से असहमति जताएं। बचपन के बारे में हुए सवाल पर रणबीर ने कहा कि मेरे पिता गुस्सैल थे, लेकिन बहुत अच्छे आदमी थे। मैंने कभी उनकी आंखों का रंग नहीं देखा। मैंने कभी उन्हें ना नहीं बोला।

रणबीर ने माना कि वो अपने आपको एक्सप्रेस नहीं करते हैं और ना ही वो रोते हैं। रणबीर ने कहा कि मैंने थेरेपी ट्राई की। मैं थेरेपी के खिलाफ नहीं हूं, बस मुझे खुद के बारे में बताना पड़ता है। और मैं खुद को एक्सप्रेस करने से डरता हूं। रणबीर के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वे अब 'रामायण' मूवी में राम का किरदार निभाएंगे और वे इसी की शूटिंग में लगे हुए हैं।

डायरेक्टर नितेश तिवारी की 'रामायण' में रणबीर और साउथ इंडियन एक्ट्रेस साई पल्लवी लीड रोल में हैं। इसके अलावा रणबीर डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘एनिमल’ के सीक्वल 'एनिमल पार्क' में डबल रोल में दिखाई देंगे। वे ‘अबरार’ के छोटे भाई ‘अजीज’ और ‘रणविजय’ के रोल में नजर आएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका